Tag: Health
गर्भस्थ शिशु के लिए खतरनाक हेमोलिटिक रोग से लड़ने की उम्मीद, इलाज के लिए बनी नई दवा
प्रेगनेंट और नवजात बच्चों में खतरनाक हेमोलीटिक एनीमिया रोग (एचडीएफएन) के इलाज के लिए एक नई दवा निपोकैलिमैब का परीक्षण किया गया है जिसके अच्छे रिजल्ट सामने आये हैं. यह एनीमिया के बढ़ने को स्लो कर देती है जिससे हाई रिस्क प्रेगनेंसी में गर्भ के अंदर ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत नहीं पड़ती है. एचडीएफएन एक गंभीर स्थिति है जिसमें मां और उसके भ्रूण का ब्लड टाइप असंगत होता है जिससे बच्चे में जानलेवा एनीमिया हो जाता है. आज के समय आम तौर पर कई अल्ट्रासाउंड करते हुए गर्भ के अंदर ही ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जाता है. इसमें भ्रूण की मृत्यु, ... Read more
बढ़ती गर्मी डायबिटीज मरीजों की सेहत पर डाल रही है गंभीर असर, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
Climate Change Effects Diabetes Patients: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में एक बार आने के बाद जीवन भर आपको खाने में परहेज और सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. बता दें कि दुनिया भर में लगभग 53.7 करोड़ वयस्क डायबिटीज से पीड़ित हैं. हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि क्लाइमेट चेंज के कारण बढ़ता तापमान डायबिटीज रोगियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन, और लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और शोधकर्ताओं की एक टीम ने तर्क दिया ... Read more
World Paper Bag Day 2024: क्यों और कब मनाया जाता है ये खास दिन? जानिए कैसे हुए पेपर बैग की शुरुआत
जानिए पेपर बैग का इतिहास. World Paper Bag Day 2024: पर्यावरण के लिए नुकसानदायक प्लास्टिक बैग्स की जगह पेपर बैग के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए पेपर बैग डे मनाया जाता है. दुनिया भर में 12 जुलाई को वर्ल्ड पेपर डे के रूप में मनाया जाता है. पर्यावरण के लिए सुरक्षित पेपर बैग के इस्तेमाल के लिए इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है. लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाता है. मौजूदा दौर में पर्यावरण प्रदूषण की बढ़ती समस्या के बीच इस दिन का महत्व और बढ़ जाता ... Read more
Tripura HIV Case: त्रिपुरा में 47 छात्रों की एचआईवी से हुई मौत, 828 संक्रमित जानिए क्या है इस बीमारी के लक्षण और क्यों है इतनी खतरनाक
Tripura HIV: त्रिपुरा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (टीएसएसीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, त्रिपुरा में एचआईवी से 47 छात्रों की मौत हो चुकी है और 828 में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है. टीएसएसीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमने अब तक 828 छात्रों को एचआईवी संक्रमण के लिए पंजीकृत किया है. इनमें से 572 छात्र अभी भी जीवित हैं और इस खतरनाक संक्रमण के कारण 47 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से कई छात्र देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए त्रिपुरा से बाहर चले गए हैं.” त्रिपुरा एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने ... Read more
Breast Cancer: क्या टाइट, पैडेड और अंडरवायर ब्रा पहनने से होता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस दावे में है कितनी सच्चाई
Hina Khan Breast Cancer: 28 जून को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने कैंसर डायग्नोस की घोषणा की. उन्होंने हेल्थ रिलेटेड अपडेट देते हुए कहा कि वह ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है. ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है. इसमें ब्रेस्ट की कोशिकाएं असामान्य और अनियंत्रित ढंग से बढ़ते हुए ट्यूमर का रूप ले लेती है. कैंसर की वजह से ब्रेस्ट में बनने वाली गांठों को आसानी से महसूस किया जा सकता है. लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि ज्यादा टाइट ब्रा (Tight Bra) पहनने से ... Read more
खाने में नमक, शरीर में फ्लूइड्स की मात्रा कम करके हो सकता है किडनी का इलाज, शोध में हुआ खुलासा
एक नये शोध से अब तक लाइलाज मानी जाने वाली किडनी की बीमारी के इलाज की उम्मीद जगी है. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने जानवरों पर किए गये एक अध्ययन में पाया कि कुछ दिनों के लिए खाने में नमक की मात्रा और शरीर में फ्लूड्स (तरल पदार्थ) की मात्रा कम करने से गुर्दे (किडनी) में कुछ कोशिकाओं की मरम्मत और यहां तक कि उनके दोबारा बनने में भी मदद मिल सकती है. दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के केक स्कूल ऑफ मेडिसिन के स्टेम सेल वैज्ञानिक जैनोस पेटी-पेटर्डी के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि चूहों में ... Read more
आंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष – योग से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ
कोटा। हर साल 21 जून को देश-दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक और प्रेरित करना है। क्योंकि,जिंदगी की भागदौड़ में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते है। जिसके चलते हमारा शरीर बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे में अपने शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के योगा को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना ... Read more
गर्मी की छुट्टियों में बोर हो रहे हैं बच्चे? जानिए, खेल और मस्ती में पढ़ाई के साथ ही कैसे सीख लेंगे जिंदगी के सबक
Summer Vacation: भीषण गर्मियों में बच्चों को स्कूल की पढ़ाई से करीब एक महीने की लंबी छुट्टी मिल जाती है. इन दिनों में बच्चे अपने माता-पिता के काम और छुट्टियों के हिसाब से ही कहीं घूमने के लिए जा पाते हैं. थोड़े दिनों के बाद ही घर वापस लौटने पर बच्चे फिर से बोर होने लगते हैं. इस दौरान रोजाना की एक जैसी रूटीन से कुछ अलग करने और जिंदगी के सबक सीखने के लिए बच्चों को कुछ नए आइडियाज की जरूरत होती है. गर्मी की छुट्टियों को बच्चों के लिए कैसे क्रिएटिव और मजेदार बनाएं (How to make summer ... Read more
Parenting Tips: स्कूल की पेरेंट-टीचर मीटिंग में क्या पूछें? PTM में टीचर से पूछें ये 10 सवाल, हाथों हाथ समझ जाएंगे बच्चे की प्रोग्रेस रिपोर्ट
Questions To Ask At Your Child’s PTM: पीटीएम में जरूर पूछे ये सवाल. Parenting Tips: आजकल छोटे बच्चों की पढ़ाई पैरेंट्स (Parents) के लिए भी एक बड़ा टफ टास्क है. माता-पिता के बाद बच्चा सबसे ज्यादा वक्त अपने स्कूल में ही बिताता है. वहां बच्चे टीचर्स की सीधी निगरानी में भी रहते हैं. टीचर अगर अपने काम को लेकर लापरवाह न हो तो उसे अपने स्टूडेंट के बारे में कई बार माता-पिता से भी ज्यादा पता होता है. नए जमाने में लंबे समय से स्कूल अपने स्टूडेंट के पैरेंट और टीचर को आपस में मुलाकात (Parent Teacher Meeting) करवाता है. महज ... Read more
बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, मनोवैज्ञानिकों ने दी पैरेंट्स को ये सलाह
सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय पानी की टंकी में गिरने से 19 वर्षीय शिवांश की मौत के बाद मनोविज्ञान विशेषज्ञों ने माता-पिता से स्कूलों के साथ कॉर्डिनेशन बनाकर काम करने को कहा है, क्योंकि युवा अपनी जान जोखिम में डालकर भी सोशल मीडिया पर पहचान बनाने को लेकर क्रेजी हैं. क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक और लखनऊ विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख प्रोफेसर पल्लवी भटनागर ने कहा कि युवा केवल ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं, चाहे भले ही इसके लिए उन्हें रिश्ता खोना पड़े. उन्होंने कहा, ”तेजी से बदलती दुनिया में रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में युवा ... Read more