Tag: Karnataka

कर्नाटक हिजाब बैन पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली : कर्नाटक हिजाब बैन (Karnataka hijab ban) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) गुरुवार को फैसला सुनाएगा. जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ फैसला सुनाएगी. सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि कर्नाटक में हिजाब बैन का फैसला सही था या नहीं. 22 सितंबर को दस दिन चली सुनवाई के बाद पीठ ने हिजाब विवाद पर फैसला सुरक्षित रखा था. कुल 23 याचिकाओं पर सुनवाई  हुई. कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब बैन को चुनौती देने वाली 6  मुस्लिम छात्राओं ने भी याचिका दाखिल की है. गुरुवार को सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा. ... Read more

“पहले अपने घर के बाहर…” : ‘एंटी-करप्शन’ बोर्ड को लेकर सिद्धारमैया का CM बोम्मई पर तंज

पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी थी कि पार्टी बीजेपी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तेज करेगी. बेंगलुरु: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी राज्य की बीजेपी सरकार पर कांग्रेस के सिद्धारमैया ने सोमवार को नए अंदाज में हमला बोला. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों में कथित रिश्वत के कल्चर को खत्म करने के लिए प्रस्तावित प्रतिज्ञा की आलोचना की. दरअसल, बसवराज बोम्मई सरकार को एक नागरिक समूह से प्रस्ताव मिला है कि सभी सरकारी अधिकारियों के पास अपनी ईमानदारी की पुष्टि करने के लिए उनके कमरों में एक बोर्ड होना चाहिए.  यह भी पढ़ें इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ... Read more

धार्मिक पहलुओं को नहीं छुआ, हिज़ाब प्रतिबंध केवल कक्षाओं में : कर्नाटक सरकार ने कोर्ट से कहा

हिजाब मामले पर कर्नाटक सरकार का बयान कर्नाटक सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने हिजाब प्रतिबंध विवाद में किसी भी ‘‘धार्मिक पहलू” को नहीं छुआ है और यह प्रतिबंध केवल कक्षा तक सीमित है. राज्य सरकार ने कहा कि यहां तक कि कक्षा के बाहर स्कूल परिसरों में भी हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है. राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने जोर देकर कहा कि राज्य ने केवल यह कहा है कि शैक्षणिक संस्थान छात्रों के लिए वर्दी निर्धारित कर सकते हैं, जिसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. यह भी पढ़ें ... Read more

Bengaluru Flooding: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जलभराव की स्थिति के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को बेंगलुरु में जलभराव के लिए अप्रत्याशित बारिश और पिछली कांग्रेस सरकारों के “कुशासन” को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर मुश्किल का सामना करते हुए शहर में बारिश से उपजी समस्याओं को दूर करने की चुनौती स्वीकार की है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में फिर ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े. पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में हो रही बारिश के कारण बहुत से इलाके जलमग्न हैं और जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. इस बीच, शहर के सिद्धपुरा में ... Read more