Tag: Madhya Pradesh

MP: बच्चों और महिलाओं को राशन बांटने में बड़ा ‘गड़बड़झाला’, पढ़ें – कैसे भ्रष्टाचार की बली चढ़ी जनता की गाढ़ी कमाई

एनडीटीवी को मध्य प्रदेश के एकाउंटेंट जेनरल की 36 पन्नों की एक गोपनीय रिपोर्ट मिली है, जिसमें बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, लाभार्थियों की पहचान में अनियमितता, स्कूली बच्चों के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त भोजन योजना के वितरण और गुणवत्ता नियंत्रण में गड़बड़ी पाई गई है. रिपोर्ट के कुछ गंभीर निष्कर्ष 2021 के लिए टेक होम राशन (टीएचआर) योजना के लगभग 24 प्रतिशत लाभार्थियों की जांच पर आधारित थे. इस योजना के तहत 49.58 लाख पंजीकृत बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार दिया जाना था. इनमें 6 महीने से 3 साल की उम्र के 34.69 लाख बच्चे, 14.25 लाख गर्भवती महिलाएं और ... Read more

MP: खौफ का पर्याय बने ‘स्‍टोनमैन’ को पुलिस ने भोपाल से किया अरेस्‍ट, एक ही तरीके से करता था हत्‍या..

भोपाल : Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लोगों के बीच दहशत का पर्याय बने सीरियल किलर (Serial Killer) का आतंक आखिरकार समाप्त हो गया है. सागर का सीरियल किलर ‘स्टोनमैन’ भोपाल से गिरफ़्तार किया गया है. उसने खास अंदाज से चार मामलों में सुरक्षा गार्ड्स को निशाना बनाया था. ‘स्‍टोन मैन’ पर दो दिन में तीन हत्‍याएं करने का आरोप है. हत्‍या का उसका अंदाज एक ही तरह का था. तीनों क़त्ल में उसने ‘शिकार’ के सिर पर हथौड़े, पत्थर या मोटे डंडे से वार किया था. वह रात में सोते वक्‍त लोगों को निशाना बनाता था.  यह भी ... Read more

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में मध्य प्रदेश 550 बिलियन डॉलर का योगदान देगा : चौहान

ध्य प्रदेश ने वर्ष 2021-22 में 19.74 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है. भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मध्य प्रदेश द्वारा 550 बिलियन डॉलर का योगदान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश 21वीं सदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यापक ‘विजन’ को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है. चौहान ने रविवार को नीति आयोग के संचालन परिषद की नयी दिल्ली में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में नीति आयोग ... Read more

मध्य प्रदेश : एक ही सिरिंज से 30 स्कूली बच्चों को लगा दी कोरोना वैक्सीन

MP : मध्य प्रदेश के सागर जिले में 30 बच्चों का एक सुई से वैक्सीनेशन सागर: मध्यप्रदेश के सागर में एक निजी स्‍कूल में कोरोना वैक्‍सीनेशन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां जैन पब्लिक स्‍कूल में कोव‍िड वैक्‍सीनेशन के दौरान एक स‍िर‍िंज से 30 बच्‍चों को वैक्‍सीन लगा दी गई. स्कूल में बच्‍चों के ल‍िए कोरोना वैक्‍सीनेशन का कैंप लगाया गया था, वैक्सीनेशन सत्र के दौरान कुछ अभिभावकों ने यह शिकायत दी गई कि वैक्सीनेटर ने एक ही सिरिंज से एक से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया है. शिकायत गंभीर होने के कारण प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ... Read more

मध्य प्रदेश : अब हिंदी में भी पढ़ाई करके डॉक्टर बन पाएंगे मेडिकल के छात्र

अधिकारी ने बताया कि नए अकादमिक सत्र में देश के प्रमुख हिन्दीभाषी प्रांत में निजी और सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के कुल 4,000 विद्यार्थियों को अंग्रेजी के साथ ही हिन्दी की किताबों से भी पढ़ाई का विकल्प मिल सकता है. वहीं, एक संबंधित समिति के सदस्य और फिजियोलॉजी के पूर्व सह प्राध्यापक डॉ. मनोहर भंडारी ने बताया कि राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले 60 से 70 प्रतिशत विद्यार्थी हिन्दी माध्यम के होते हैं और अंग्रेजी की किताबों के कारण उन्हें सबसे ज्यादा समस्या प्रथम वर्ष में ही होती है. इस संबंध में ... Read more

मुंबई में जोरदार बारिश, महाराष्ट्र के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार जारी भारी बारिश के कारण हुए हादसों में तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और बाढ़ प्रभावित इलाकों से 95 लोगों को बचाया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एनडीआरएफ की 13 टीमें और राज्य आपदा मोचन बल की तीन टीमें प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात की गई हैं. मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए नासिक, पालघर और पुणे जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण ... Read more

CM शिवराज सिंह चौहान को पिलाई “घटिया और ठंडी चाय”, अधिकारी को थमाया कारण बताओ नोटिस

कन्हुआ को जारी नोटिस में कहा गया है, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के 11 जुलाई को खजुराहो हवाईअड्डे पर ट्रांजिट विजिट के दौरान मैन्यु के अनुसार चाय-नाश्ता व्यवस्था हेतु आपको (राकेश को) दायित्व सौंपा गया था. लेकिन, सूचना प्राप्त हुई है कि मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराई गई चाय का स्तर सही नहीं था एवं ठंडी थी.” नोटिस के अनुसार परिणामतः जिला प्रशासन की अशोभनीय स्थिति निर्मित हुई एवं प्रोटोकॉल के अनुपालन पर प्रश्न चिह्न लगा है. आपके द्वारा वीवीआईपी की व्यवस्था को हल्के में लिए जाने से उक्त स्थिति निर्मित हुई है एवं कोताही बरती गई है, जो प्रोटोकॉल के ... Read more

ठेला से खिलौना मांगने निकले शिवराज, नहीं बताया ‘आंगनबाड़ी के 100 करोड़ कहां हुए खर्च?’

मुख्यमंत्री भोपाल में आंगनबाड़ी के लिये ठेला लेकर खिलौने मांगने निकले तो 800 मीटर में 10 ट्रक खिलौने और 2 करोड़ रुपये मिले. इंदौर में 1 घंटे में 40 ट्रक खिलौने मिल गये, जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आंगनबाड़ी के लिये सामान लेने निकला इंदौर की कृपालु जनता इतना सामान ले आई कि ठेले में लेना संभव नहीं था, कुपोषण को दूर करना है लेकिन समाज की भी ड्यूटी है. बिल्कुल मुख्यमंत्री जी, जनता की भी जवाबदारी है लेकिन सरकार भी तो जवाबदारी समझे, क्योंकि विधानसभा में डॉ सतीश सिकरवार के सवाल पर खुद लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने ... Read more

डिफेंस मिनिस्ट्री में काम करने का मौका, मध्य प्रदेश में निकली है भर्ती, इस तरह करें आवेदन

रक्षा मंत्रालय भर्ती 2021: डिफेंस मिनिस्ट्री, हेड क्वॉर्टर-1 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, जबलपुर मध्य प्रदेश में कई पदों पर भर्ती निकली है. ये भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को भर्ती विज्ञापन निकलने के 45 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा. आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में विस्तार से. कैसे करें आवेदन योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आपको भी अप्लाई करना है तो आफ ऐप्लिकेशन फॉर्म को भरकर उसे विज्ञापन निकलने के 45 दिनों के अंदर नीचे दिए गए पते पर भेज दें. पता-  ‘The ... Read more