Tag: nainital video
नैनीताल से 3 किमी दूर गैरखेत गांव…जहां डोली है दुल्हन और मरीज दोनों का सहारा, जानें वजह
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित गैरखेत गांव में आज भी सड़क नहीं पहुंच पाई है. जिस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासनिक सुस्ती की मार झेल रहे इस गांव में आज भी स्कूली बच्चे रोजाना 10 किमी पैदल चलकर शहर अपने स्कूल जाते हैं. वहीं यदि किसी ग्रामीण का स्वास्थ खराब हो जाए, तो उसे भी कंधों में डोली की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जाता है. जहां पूरा देश विकास की ओर अग्रसर है, तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि नैनीताल जिला ... Read more
बर्फ के रिंग में बॉक्सिंग प्रैक्टिस करती लड़की का Video वायरल, पिता के सपने को पूरा करने का है जुनून
तनुज पाण्डे/ नैनीताल.उत्तराखंड के नैनीताल में इस हफ्ते की शुरुआत कड़कड़ाती ठंड और बर्फबारी से हुई. ऐसे में अपने सपनों को बचपन से ही बुन रही दीपाली थापा सुबह-सुबह बॉक्सिंग की प्रैक्टिस के लिए रिंग में पहुंच गई और बॉक्सिंग रिंग में बर्फ की चादर के ऊपर मुक्केबाजी की प्रैक्टिस करने लगी. उनके पिता ने बेटी की प्रैक्टिस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते-देखते चंद घंटों में वायरल हो गया. हर कोई नैनीताल की होनहार बेटी दीपाली का वीडियो देख उनके इतनी छोटी उम्र में अपने सपनों के प्रति जुनून की तारीफ करने लगा. Local ... Read more
पहाड़ के युवाओं में घट रही बीएड की चाह! आधी से ज्यादा सीटें खाली, जानें क्यों
तनुज पाण्डे, नैनीताल –उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के युवाओं में कभी बीएड करने का जबरदस्त क्रेज था. एक-एक सीट के लिए दर्जनों छात्र आवेदन करते थे. दाखिला पाने के लिए हर छात्र को जद्दोजहद करनी पड़ती थी. आज हाल यह है कि कुमाऊं यूनिवर्सिटी को बीएड पाठ्यक्रम के लिए छात्र नहीं मिल रहे हैं. 3900 सीटों के लिए केवल 1691 अभ्यर्थी मिले हैं. बीएड में अब युवाओं की दिलचस्पी न होने का मुख्य कारण बीएड के बाद टीईटी की अनिवार्यता है और शिक्षक पदों पर रोजगार कम होना है. ऐसे में छात्र अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को ज्यादा महत्व दे रहे ... Read more
खतरों के खिलाड़ी : ये शौक नहीं, मजबूरी है सरकार! कहीं सड़क नहीं तो कहीं पुल, और कैसे पार करें ये नदी-पहाड़?
देहरादून. उत्तराखंड में बारिशों का मौसम आम जनजीवन के लिए तरह तरह की कठिनाइयां लेकर आता है. 20 जुलाई को भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच जो तस्वीरें आ रही हैं, बता रही हैं कि उफान पर बह रही नदियों के चलते ग्रामीणों के सामने क्या मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. चमोली से आ रही तस्वीरों में स्कूल जाने के लिए बच्चे जोखिम लेते दिख रहे हैं, तो नैनीताल ज़िले में लोग चढ़ी नदी को पैदल या गाड़ियों से पार कर रहे हैं. और उत्तरकाशी में दरकते पहाड़ों को पार करना मजबूरी हो गई है. मॉनसून के इस मौसम ... Read more