Tag: Pauri garhwal News

फेमस है घंटी वाले भैया की चाट, टिक्की और दही भल्ले, 11 साल से परोस रहे हैं एक जैसा स्वाद, ये है लोकेशन

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. ना कोई लग्जरी रेस्टोरेंट, न ही कोई आकर्षक डेकोरेशन, लेकिन स्वाद ऐसा कि हर कोई बोलता है “घंटी वाले भैया पहले मेरी बारी”. श्रीनगर गढ़वाल की सब्जी मंडी वाली गली में अपनी चाट की दुकान लगाने वाले घंटी वाले भैया के चाट की दीवानगी इतनी है कि यहां युवाओं का तांता लगा रहता है, यहां युवाओं से लेकर बड़े बुर्जुग और छोटे बच्चे भी गोलगप्पे, टिक्की को काफी पसंद करते हैं, आलम यह है कि यहां चाट की ठेली लगने के तुरंत बाद से ही ग्राहकों का जुटना शुरू हो जाता है. यहां युवाओं में फास्ट फूड ... Read more

ऑल वेदर रोड में बरती होती सावधानी तो बच सकती थी कई जिंदगी, ये प्रोफ़ेसर चला रहे हस्ताक्षर अभियान 

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. राजनीति और विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एमएम सेमवाल के नेतृत्व में अटके लूज रॉक्स को हटाने, भूस्खलन स्थलों का उपचार, और अन्य मुद्दों पर जगह-जगह पहाड़ियों पर चलने वाले ऑल वेदर सड़क परियोजना के संबंध में प्रोफेसर एमएम सेमवाल ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है. प्रो सेमवाल की ओर से एक ज्ञापन तैयार किया गया है, जिसमें उत्तराखंड की चारधाम सड़क परियोजना के तहत बनी ऑल वेदर परियोजना में भूस्खलन से कैसे जान-माल के नुकसान से बचा जा सकता है और समय की बचत कैसे की जा सकती है, उसका जिक्र किया गया है. इस ज्ञापन में ... Read more

आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर पौड़ी में एक साथ फहराये गये 76 ध्वज

पौड़ी गढ़वाल. स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर, पौड़ी में एक ऐतिहासिक घटना का आयोजन किया गया, जिसमें 76 ध्वजों को एक साथ फहराया गया, जिससे एक अद्वितीय मील का पत्थर रखा गया. यह अनूठा समागम पहले कभी पौड़ी में आयोजित नहीं किया गया था. पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांडोलिया मैदान में इस अद्वितीय पहल की संवाददात्री की, जिसमें गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी मौजूद थे. कंडोलिया मैदान में फहराये गये एक साथ 76 ध्वज स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर देश मना रहा है. इस ... Read more

उत्तराखंड में छेड़खानी पर जीरो टॉलरेंस,सड़क पर आशिकी का भूत उतारेगी पिंक पुलिस

कमल किशोर पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. अक्सर हम देखते हैं कि स्कूल, कॉलेज या अन्य जगहों पर मनचलों की टोली स्कूली छात्राओं को परेशान करने के लिए खड़ी रहती है. ये छात्राओं के साथ बदतमीजी से बात करते हैं व छेड़खानी की कोशिश भी करते हैं, ऐसे युवकों को सबक सिखाने के लिए अब पौड़ी पुलिस ने पिंक यूनिट तैयार की है. छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर जिले में पिंक यूनिट का गठन किया गया है. पुलिस टीमें स्कूल खुलने और बंद होने के समय स्कूलों के बाहर डटी रहेंगी. साथ ही छात्राओं की ... Read more

शहर में कुत्तों का आतंक , 5 साल की मासूम पर किया हमला, हालत नाजुक

कमल किशोर पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. पौड़ी शहर व श्रीनगर नगर क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक व्याप्त है. आलम यह है कि यहां पैदल गुजरने वाले यात्रियों से लेकर दुपहिया वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बद्रीनाथ, केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर गढ़वाल में एनएच से लेकर नगर क्षेत्रों के मार्गो पर आवारा सांड व गौ वंश झुण्ड बनाकर खड़े रहते हैं जिससे राजमार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है. पौड़ी शहर में भी यह समस्या बनी हुई है. ताजा घटना पौड़ी नगर ... Read more

एक विधायक जो अपने खर्चे पर हर साल 80 से 100 छात्रों को कराते हैं भारत दर्शन, जानें इस बार कब शुरू होगी यात्रा

कमल किशोर पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल : राजनीति में लीग से हटकर काम कर रहे देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी अपनी अनूठी पहल के लिए चर्चाओं में है. साथ ही उनकी यह पहल अन्य विधायकों व जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल भी बनी है. दरअसल देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी खुद के खर्चे पर छात्रों को भारत भ्रमण कराते हैं. विनोद कंडारी प्रतिवर्ष 10वीं में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को भारत दर्शन के लिए ले जाते हैं, इस दौरान वें देश के बड़े संस्थानों, कॉलेजों में भी छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण कराते हैं जिससे कि छात्र अपने भविष्य को निर्धारित कर सके व किताबी ज्ञान ... Read more