Tag: Rahul Gandhi
भारत का सबसे महंगा स्कूल, फीस भरने में जाएगी पूरी सैलरी, पूर्व PM ने की पढ़ाई
06 The Doon School Alumni: देश की कई नामी हस्तियों ने द दून स्कूल से पढ़ाई की है. द दून स्कूल, देहरादून के एल्युमनाई में राजीव गांधी (Rajiv Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), ज्योतिरादित्य सिंधिया, पटनायक, जितिन प्रसाद, मणिशंकर अय्यर, अमिताव घोष (Amitav Ghosh), विक्रम सेठ (Vikram Seth), तरुण ताहिल्यानी (Tarun Tahiliani), संदीप खोसला (Sandeep Khosla), अली फजल (Ali Fazal), चंद्रचूड़ सिंह और अभिनव बिंद्रा जैसे नाम शामिल हैं.
मध्य प्रदेश पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- लोगों के मन से डर मिटाना हमारा लक्ष्य
राहुल गांधी ने बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित किया. भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने बुरहानपुर के रास्ते बुधवार सुबह मध्य प्रदेश पहुंच गई. इस दौरान राहुल गांधी ने बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित किया. राहुल ने कहा कि यात्रा के पीछे दो-तीन लक्ष्य है. यह यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है. डर मिटाना हमारा लक्ष्य है. इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है. यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी का तरीका यही है. ... Read more
गुजरात में बीजेपी की सरकार पूरी तरह विफल हुई : कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया
राहुल गांधी की रैलियों से गुजरात में कांग्रेस को कितनी मदद मिलेगी? इस सवाल पर अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि, राहुल गांधी आज से गुजरात में चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, इससे पहले हमारा बहुत सा होमवर्क हो चुका था. यह गुजरात का चुनाव है, दिल्ली या केंद्र सरकार का लोकसभा चुनाव नहीं है. यह स्थानीय स्तर पर लड़ा जाने वाला चुनाव है. लोगों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नाराजगी है. ये चार मुद्दे आज जनता के सामने हैं. गुजरात में आज जो भाजपा की सरकार है, वह 100 पर्सेंट फेल हुई है. इसी ... Read more
राहुल गांधी ने ‘भारत यात्रियों’ के साथ मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों के लिए दो मिनट का रखा मौन
तेलंगाना राज्य कांग्रेस इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है. शादनगर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गुजरात के मोरबी शहर में पुल हादसे में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन शादनगर में सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुआ. ... Read more
भारत जोड़ो यात्रा में नाबालिग बच्चों का हो रहा इस्तेमाल? कांग्रेस ने कहा- ये आरोप बेहद बचकाना
कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग को अवगत कराया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधित्व कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया गया. इस यात्रा के दौरान बच्चों को राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया. इसके साथ ही कांग्रेस ने राष्ट्रीय बाल अधिकार निकाय (NCPCR) की शिकायत को “बेबुनियाद” और निराधार बताया है. कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ दल और उसके पदाधिकारी “बच्चों का गलत और विकृत तरीके से उपयोग कर रहे हैं”. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर चुनाव आयोग के नोटिस ... Read more
“ऐसे पलों के लिए 1000 मील भी चल सकता हूं…”: जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी मिले एक छोटी बच्ची से…
राहुल गांधी 3,570 किलोमीटर की लंबी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं . नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक छोटी बच्ची से मिलने पर एक बेहद सुकून देने वाला पोस्ट साझा किया है. कांग्रेस नेता ने उस बच्ची के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “मैं इस तरह के पलों के लिए एक हजार मील भी चल सकता हूं.” I could walk a thousand miles for a moment like this.❤️ pic.twitter.com/c7ybGjAMew
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 28, 2022 यह भी पढ़ें 2024 के आम चुनावों ... Read more
‘कांग्रेस से अपना घर नहीं संभल रहा’, राजस्थान में जारी उठापटक पर अरविंद केजरीवाल ने कहा
नई दिल्ली: राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमें राजनीति आती नहीं हैं. जनता के लिए काम करते हैं. स्कूल-अस्पताल बनाते हैं. वही चीजें हैं जो जनता को चाहिए, जनता को तोड़फोड़ की राजनीति पसन्द नहीं आती है. हम काम की राजनीति करते हैं, इसलिए पहले दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई, अब गुजरात मे जनता कह रही है कि वहां भी AAP की सरकार बनेगी. वे (कांग्रेस) अपना घर नहीं संभाल रहे हैं, दोनों ही पार्टियां जोड़ तोड़ करती है. वे ये कहते रहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त देना बंद ... Read more
’10 लाख युवाओं को रोजगार, 500 रु में LPG सिलेंडर…’ : गुजरात में राहुल गांधी ने जनता से किए ये वादे
उन्होंने 10 लाख नयी नौकरियों के सृजन, अंग्रेजी माध्यम के 3,000 स्कूलों का निर्माण, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा और दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने का वादा किया. गांधी ने कहा कि कांग्रेस गुजरात में रोजगार पर ध्यान देगी और 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी. गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया, लेकिन उसने उन लोगों के खिलाफ काम किया, जिनके लिए पटेल जिए और मरे. इससे पहले, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली ... Read more