Tag: Rahul Gandhi
गुजरात चुनाव : AAP और कांग्रेस ने लगाई लुभावने वादों की झड़ी, BJP की बढ़ी परेशानी
भाजपा ने अभी तक यही रुख अपनाया है कि वह लोगों को ‘मुफ्त की रेवड़ियां’ बांटने की दौड़ने में शामिल नहीं है और उसने मतदाताओं को ‘AAP’ के वादों के झांसे में न आने को लेकर आगाह किया है. गुजरात: पुरानी पेंशन की मांग पर हजारों कर्मचारियों ने ‘सामूहिक अवकाश’ लिया ‘AAP’ गुजरात की चुनावी राजनीति में अपेक्षाकृत नयी पार्टी है. उसका पूरा अभियान भाजपा को सत्ता से बाहर करने और साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करने के लिए व्यापक मतदाताओं से पैमाने पर लुभावने वादे करने के इर्द-गिर्द केंद्रित है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ... Read more
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहती है तो पाकिस्तान में शुरू करे : असम CM
सरमा ने मंगलवार को कहा, ‘भारत 1947 में कांग्रेस के दौरान विभाजित हो गया था. अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए. भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे हैं? भारत जुड़ा हुआ है और एकजुट है. मैं राहुल गांधी को सुझाव देना चाहता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को पाकिस्तान ले जाएं.‘ असम के मुख्यमंत्री का यह बयान कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने से ठीक एक दिन पहले आया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ ... Read more
’10 लाख युवाओं को रोजगार, 500 रु में LPG सिलेंडर…’ : गुजरात में राहुल गांधी ने जनता से किए ये वादे
उन्होंने 10 लाख नयी नौकरियों के सृजन, अंग्रेजी माध्यम के 3,000 स्कूलों का निर्माण, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा और दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने का वादा किया. गांधी ने कहा कि कांग्रेस गुजरात में रोजगार पर ध्यान देगी और 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी. गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया, लेकिन उसने उन लोगों के खिलाफ काम किया, जिनके लिए पटेल जिए और मरे. इससे पहले, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली ... Read more
हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से किए 10 वादे: पुरानी पेंशन होगी बहाल, मिलेगी फ्री बिजली
राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान अब कांग्रेस पार्टी की ‘गारंटी’ है. कांग्रेस हमेशा जनता की भलाई और उनके विकास के मुद्दों पर बात करती है और इस गारंटी कार्ड में भी हमने हिमाचल की जनता के मुद्दों को गांव-गांव जा कर टटोला, स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और फ़िर उनका हल निकालते हुए ये ‘गारंटी कार्ड’ तैयार किया है.” हिमाचल प्रदेश की जनता को कांग्रेस ने दिए 10 गारंटी राहुल गांधी के अनुसार, कांग्रेस की तरफ से इसमें मुख्य रूप से 10 बातों की गारंटी दी जा ... Read more
कांग्रेस की ताजातरीन भयंकर भूल ने केजरीवाल को लेकर उसके डर को सामने ला दिया
लेकिन कांग्रेस को अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मारने को लेकर ऑनरेरी ओलंपिक गोल्ड दिया जाना चाहिए. आप और मनीष सिसोदिया के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई का समर्थन कर उसने राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के खिलाफ जांच को विपक्षी नेताओं पर बदले की कार्रवाई बताने के अपने दावे की अहमियत ही कम कर दी है. आखिरकार, ऐसा नहीं हो सकता है कि केवल गांधी परिवार के साथ झूठे भ्रष्टाचार के दावों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर अन्याय हो रहा है. मोदी सरकार अब आप के खिलाफ छापेमारी के लिए कांग्रेस के समर्थन का आह्वान ... Read more
CUET के छात्रों के साथ जो हो रहा है, वो आज देश के हर युवा की कहानी है: राहुल गांधी
CUET-UG की परीक्षा तकनीकी कारणों से लगातार दूसरे दिन 50 केंद्रों पर स्थगित कर दी गई नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET-UG) तकनीकी कारणों से लगातार दूसरे दिन 50 केंद्रों पर स्थगित किए जाने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो इन छात्रों के साथ हो रहा है, वो देश के हर युवा की कहानी है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ‘‘4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.” राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ... Read more
राहुल गांधी यूरोप यात्रा पर रवाना, कांग्रेस की अहम बैठक में नहीं ले पाएंगे हिस्सा
राहुल गांधी की लगातार विदेश यात्राएं राजनीतिक स्तर पर चर्चा का विषय बनती रही हैं नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) संभवत: फिर से विदेश रवाना हो गए हैं. समझा जाता है कि वे निजी यात्रा पर यूरोप गए हैं और राष्ट्रपति चुनाव और संसद के मॉनसून सत्र के पहले उनके रविवार को स्वदेश लौटने की उम्मीद है. राहुल की लगातार विदेश यात्राएं राजनीतिक स्तर पर कई बार चर्चा का विषय बनती रही हैं. कई बार सवाल उठाए जाते रहे हैं कि राहुल गांधी नेतृत्व की भूमिका को लेकर कितने प्रतिबद्ध हैं. यह चर्चा खासतौर पर तब ... Read more
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में निधन
फर्नांडिस अपने पूरे राजनीतिक जीवन में हमेशा पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता बने रहे मंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes) का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. फर्नांडिस 80 साल के थे. फर्नांडिस के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतान हैं. अपने घर पर योगाभ्यास करते समय गिर जाने के बाद जुलाई में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मस्तिष्क में बने खून का थक्का हटाने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया. मोदी ने कहा, ‘‘राज्यसभा ... Read more
राहुल गांधी का ट्वीट- चीन की हरकतों को नजरअंदाज किया तो भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी
राहुल गांधी ने करगिल दिवस पर किया ट्वीट नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि सीमा पर चीन की हरकतों से कैसे निपटा जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चीन की हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी. राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निपटा जाए. आज उसकी हरकतों को नज़रअंदाज़ करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी.” कांग्रेस नेता ... Read more