UK Board UBSE Result 2022 10th, 12th : उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया. इस रिजल्ट की खास बात ये है कि शिक्षा के नाम पर मोटा बजट खर्च होने के बावजूद मैदानी जिलों का रिजल्ट सुधर ही नहीं पा रहा है. वहीं, पहाड़ी जिलों में रहने वाले बच्चों का दबदबा लगातार जारी है. इस बार उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट 77.74 फीसदी रहा है. वहीं, 12वीं में 82.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं.
बहरहाल, दो साल तक कोविड काल में जिस तरह पढ़ाई प्रभावित हुई उसके बाद से ही स्टूडेन्ट्स के पढ़ाई के ग्राफ को लेकर पेरेन्ट्स और टीचर्स खासे परेशान रहे. वहीं, इस बार स्कूल खुले और ऑफलाइन मोड में पढ़ाई होने के साथ एग्जाम भी हुए, लेकिन 10 वीं और 12वीं के रिजल्ट में पहले 5 टॉपर में देहरादून का कोई भी छात्र जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया. इस बार का इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.63 प्रतिशत रहा जिसमें लड़के 79.74 फीसदी, तो 85.38 फीसदी लड़कियों पास हुई हैं.
जानें रिजल्ट की खास बातें
इस बार 10 वीं में बागेश्वर जिले 87.05 फीसदी के साथ टॉप पर रहा है. वहीं, 12 वीं में के रिजल्ट में रूद्रप्रयाग का दबदबा दिखा है. यहां जिले के 91.90 फीसदी छात्र और छात्राएं पास हुए हैं. जबकि 10वीं में फर्स्ट पॉजीशन पर 18.80 फीसदी और 12वीं में पहली पॉजीशन पर 22.70 फीसदी छात्र इन्हीं जिलों के पास हुए हैं. वहीं, रिजल्ट से एक बात तो साफ है कि पहाड़ों से ही टॉपर्स निकल रहे हैं. जबकि मैदानी जिलों का ग्राफ सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है.
ये हैं 12वीं के टॉपर्स
1- दिया राजपूत ने 500 में से 485 नंबर पाए.
2- अंशुल बहुगुणा ने 484 नंबर पाए.
3-सुमिट सिंह मेहता ने 483 नंबर पाए.
4-दरशित चौहान ने 483 नंबर पाए.
5-विवेक कुमार दिवाकर ने 482 नंबर पाए.
6-विपिन सिंह ने 481 नंबर पाए.
7-असना अंसारी ने 481 नंबर पाए.
8-शालिनी ने 481 नंबर पाए.
9-वरनदीप कौर सैनी ने 481 नंबर पाए.
10-मोहित जोशी ने 480 नंबर पाए.
ये हैं 10वीं के टॉपर्स
इस बार 10वीं में 77.47 फीसदी छात्र/छात्राएं पास हुई हैं. इसमें से छात्राएं 84.06 फीसदी, तो छात्र 71.12 फीसदी पास हुए हैं. इस बीच टिहरी गढ़वाल ने मुकुल सिल्सवाल ने 500 में से 495 नंबर लेकर टॉप किया है. वहीं, दूसरे नंबर पर उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी (98.60 फीसदी) और तीसरे नंबर पर थौलधार के आयुष जुयाल (98.60) रहे हैं.
यह उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट है.
इस बार 10वीं की परीक्षा में 127895, तो इंटरमीडिएट में कुल 113164 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. जबकि राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम तैयार किये गये हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: 10th Board result, 12th results, Exam Results, Uttarakhand big news
FIRST PUBLISHED : June 06, 2022, 19:23 IST
