कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है. इस वर्ष जिन छात्रों ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई हैं उनमें श्रीनगर गढ़वाल के आयुष भी शामिल हैं. आयुष ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. आयुष पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगनाली के छात्र हैं. आयुष की इस उपलब्धि के बाद परिजनों समेत शिक्षकों में खुशी की लहर है. गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी एसवीएम श्रीकोट गंगनाली का रिज़ल्ट 100 फीसदी रहा है.
गौरतलब है कि उत्तराखंड में इस साल 112377 छात्रों ने हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा दी थी. जिनमें से 100179 छात्र ने परीक्षा में पास हुए. इसमें छात्रों का पास 85.59 प्रतिशत तथा छात्राओं का प्रतिशत 92.54 रहा. वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 92020 छात्र सम्मलित हुए थे. जिनमें से कुल 76039 छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा पास की है.
श्रीनगर के आयुष ने हासिल की तीसरी रैंक
आयुष ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 500 में से 495 अंक हासिल कर 99% के साथ प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत 100 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में टॉप किया है. तो रूद्रप्रयाग के शिवम मलेथा ने 99.60% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने वाले आयुष SVM श्रीकोट गंगनाली के छात्र हैं.
न्यूरो सर्जन बनना चाहते हैं आयुष
आयुष का कहना है कि वह मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनका सपना है कि वह न्यूरो सर्जन बने, जिसके लिए वें खूब पढ़ाई भी करते हैं. आयुष ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय स्कूल के शिक्षकों और परिजनों को दिया. आयुष का कहना है कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन के चलते ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है. अब आयुष का लक्ष्य इंटरमीडिएट परीक्षा में बोर्ड टॉप करने का है. जो वह हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में नहीं कर पाए उसे बारहवीं की परीक्षा में करेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 14:24 IST
