UK Board UBSE 10th Result 2022: इतने अंकों से पास होंगे 10वीं के छात्र, यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट


नई दिल्ली (UK Board UBSE 10th Result 2022, uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in). आज कई राज्य बोर्ड ने अपने रिजल्ट जारी किए हैं. उत्तराखंड बोर्ड भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित कर देगा. उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 मार्च 2022 से 19 अप्रैल 2022 के बीच हुई थी.

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 2,42,955 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 1,29,785 स्टूडेंट्स ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी. उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स एक्टिव लिंक पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स का हर विषय में 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. जो स्टूडेंट्स एक विषय में न्यूनतम अंक हासिल कर पाने में असफल होंगे, वे जुलाई में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

ऐसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स के पास उनका रोल नंबर व जन्म तिथि की जानकारी होना जरूरी है. कोई भी डाउट होने की स्थिति में स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) पास रखने की सलाह दी जाती है. इससे रोल नंबर एंटर करते समय किसी गलती के होने की आशंका नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें:
Board Results 2022: बोर्ड रिजल्ट में लगातार अव्वल हैं लड़कियां, शानदार है पास प्रतिशत
AP Board SSC 10th Result 2022: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा

Tags: Class 10th Results, Uttarakhand Board, उत्तराखंड

By admin

Leave a Reply