UKPSC upper subordinate services exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने संयुक्त राज्य (सिविल) ऊपरी अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 (Combined State (Civil) Upper Subordinate Service Examination 2021.) के लिए मुख्य परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं. उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं.
मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 23 अगस्त को आयोजित होने वाली है. 318 खाली पदों को भरने के लिए ये भर्ती अभियान चलाया जा रहा है. यूकेपीएससी अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 3 अप्रैल को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाना है.
यूकेपीएससी अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा: अधिसूचना की जांच करने के स्टेप्स
-यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं.
-‘उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल / उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में रिलीज’ अधिसूचना पर क्लिक करें.
-यूकेपीएससी अपर पीसीएस परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखेगा.
-डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नोटिफिकेशन
ये भी पढ़ें-
SSC MTS Notification 2022 : एसएससी एमटीएस भर्ती का नोटिफिकेशन आज, 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरियां
Northeast Frontier Railway Recruitment 2022 : रेलवे के स्कूलों में TGT, PGT, PRT सहित कई पदों नौकरियां
आपके शहर से (देहरादून)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Competitive exams, Entrance exams










