Uttarakhand: अपना स्कूल बचाने धरना-धमकी देने पहुंचे बच्चे, चिंतित SDM खुद बनीं टीचर, दफ्तर में शुरू की क्लास

जोशीमठ राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के दो दर्जन से ज़्यादा स्टूडेंट्स शनिवार सुबह एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने यहां अपनी क्लास लगाकर पढ़ाई करना शुरू कर दिया. स्टूडेंट्स की मासूमियत देखकर और मांग सुनकर जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने अपने कार्यालय के बाहर पढ़ाना शुरू भी कर दिया. हालांकि शुक्रवार को इन बच्चों ने जो ज्ञापन सौंपा, उसमें अपना दुख बयान करते हुए यह भी लिख दिया, ‘बच्चे अनुचित कदम उठाते हैं, तो ज़िम्मेदारी उत्तराखंड शासन की होगी.

By admin

Leave a Reply