इस शहर में महिलाओं के लिए फ्री ब्यूटीशियन कोर्स शुरू, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा


तनुज पाण्डे, नैनीताल –उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल की महिलाओं के लिए ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस की तरफ से ब्यूटीशियन कोर्स की शुरुआत की गई है. इस कोर्स के तहत स्थानीय महिलाओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि महिलाएं स्वरोजगार कर सकें. नैनीताल के मल्लीताल स्थित रजा क्लब में ब्यूटीशियन के कोर्स की शुरुआत की गई है. यह कोर्स 6 माह तक चलेगा इस दौरान सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित जानकारी दी जा रही है. इस कोर्स का मुख्य उद्देश महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है.

संस्था से जुड़ी महिला अग्शी अजीज़ ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पिछले कई सालों से सामाजिक सरोकार संबंधित कार्य किए जा रहे हैं. और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी उनकी संस्था कई तरह के कोर्स चलाकर महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं. उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा निःशुल्क ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसमें स्थानीय महिलाएं भी बड़ चढ़कर भाग ले रहीं है. इस कोर्स में कुल 60 महिलाएं जुड़ी हुई हैं.

कैसे करें आवेदन
अग्शी बताती हैं कि फिलहाल ब्यूटीशियन कोर्स के लिए आवेदन पूरे हो चुके हैं. लेकिन उनके द्वारा इसके बाद भी महिलाओं के लिए कई तरह के फ्री कोर्स चलाने की योजना है. जिसके लिए महिलाओं को सिर्फ अपना आधार कार्ड और फोटो लेकर उनकी नैनीताल के मल्लीताल में रज़ा क्लब स्थित संस्था में आना होगा. जहां महिलाएं संबंधित कोर्स के लिए निशुल्क आवेदन कर सकती हैं. अग्शी बताती हैं कि इसके अलावा उनकी संस्था द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क बुनाई, कड़ाई, सिलाई जैसे प्रशिक्षण देते जाते हैं. साथ ही नैनीताल के स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों के बीच कई तरह के जागरूकता अभियानों को भी चलाया जाता है. उनके द्वारा चिकित्सा और विधिक शिक्षा के कैंप लगाकर महिलाओं को जानकारी दी जाती है.

Tags: Local18, Nainital news

By

Leave a Reply