रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams Tips) में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. बच्चे अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर में बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी थी. शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी 10वीं और 12वीं के छात्र दिन-रात एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं. वैसे तो 12th क्लास में केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स काफी कठिन सब्जेक्ट माने जाते हैं, जिनको लेकर कई बार बच्चे नर्वस हो जाते हैं. Local 18 उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक्सपर्ट टीचर की टिप्स लाया है, जो आपको बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने में मदद करेगी.
Local 18 ने पायनियर संस्थान (Pioneer Institute Almora) के मैथ्स टीचर सुनील चौहान से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि वह अपने इंस्टीट्यूट में जैसी स्ट्रेटजी अपनाते हैं, वैसी ही उन्होंने यह सलाह दी है. बच्चों को दो चीजों में सबसे ज्यादा फोकस करना चाहिए कि क्या पढ़ें और कैसे पढ़ें. सबसे पहले क्या पढ़ें में तीन चीजों को फोकस करना पड़ेगा, एनसीईआरटी बुक, 4 साल के क्वेश्चन पेपर और मैथ्स से जुड़ी कुछ अन्य किताबें. कैसे पढ़ें इसके लिए आपको ज्यादा से ज्यादा लिखना होगा क्योंकि मैथमैटिक्स को लिखकर प्रैक्टिस किया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को रोजाना 30 से 35 क्वेश्चन सॉल्व करने चाहिए और करीब दो घंटे मैथ्स सब्जेक्ट को देने चाहिए.
पेपर को कैसे सॉल्व करें?
उन्होंने कहा कि मैथ्स का पेपर 80 मार्क्स का आता है. बच्चों को इस पेपर को तीन पार्ट में बांटना चाहिए. बच्चों को पेपर को 40, 20 और 20 के पार्ट में बांटना चाहिए. सबसे पहले जो सरल क्वेश्चन हैं, बच्चों को वह सॉल्व करने चाहिए. इससे उनका समय बचेगा. इसके बाद जो उन्हें कठिन लगते हैं, वो कर सकते हैं. इससे वे एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकेंगे.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी तथ्यों पर आधारित है. Local 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
.
Tags: 12th Board exam, Cbse, CBSE 12th Exam, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : January 12, 2024, 13:20 IST
