Month: August 2024

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, लोगों ने प्रदर्शन कर रोकी ट्रेन 

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक नर्सरी स्कूल के शौचालय में सफाईकर्मी द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर ठाणे के बदलापुर शहर में लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। लोगों ने रेलवे पटरियों पर उतर कर ट्रेन सेवाएं बाधित कर दीं। प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। विपक्षी दलों ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बर्खास्त करने की मांग की, हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और वादा किया कि एक विशेष सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया जाएगा, और मामले से तेजी से निपटा जाएगा। पुलिस ... Read more

Bharat Bandh Today Live: दिल्ली में भारत बंद का कोई असर नहीं, सभी 700 बाजार खुले, राजस्थान में 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद

देशव्यापी भारत बंद का दिल्ली में कोई असर नहीं होगा. व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( सीटीआई ) चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि हमने कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, सदर बाजार,  करोल बाग, कमला नगर, कनोट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, आदि 100 से ज्यादा बाजारों के एसोसिएशन्स से मामले पर चर्चा की. सभी का कहना है कि भारत बंद को लेकर किसी ने भी व्यापारी संगठनों से न ही संपर्क किया है और ना ही समर्थन मांगा है. इसलिए दिल्ली के सभी ... Read more

बदलापुर मामले में 11 घंटे तक थाने में इंतजार करते रहे पेरेंट्स, फिर दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली : महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के ठाणे के एक स्कूल में यौन शोषण का शिकार नर्सरी की छात्रा के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें इस भयानक अपराध के बारे में उस वक्‍त पता चला जब नर्सरी की एक अन्य छात्रा के माता-पिता ने उन्‍हें इस बारे में बताया और कहा कि वे इसे लेकर मामला दर्ज कराएंगे. उनकी बच्‍ची का भी यौन शोषण किया गया था. इस मामले में ठाणे के बदलापुर में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर के मुताबिक, बच्‍ची के माता-पिता अपनी बच्‍ची को मेडिकल टेस्‍ट के लिए लेकर गए, जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई.  ... Read more

Benefits of having plants in the office: एम्प्लॉइज की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए ऑफिस में लगाएं पौधे, मिलेंगे और भी कई गजब के फायदे

Benefits of having plants in the office: पौधे लगाना पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी कई मायनों में जरूरी है. पौधे लगाने से आपके ऑफिस को एक साथ कई तरह के फायदे मिलेंगे. ऑफिस की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर हवा की गुणवत्ता को सुधारने तक में पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. स्टडी में पाया गया है कि ऑफिस में पौधे लगाने से एम्प्लॉइज की प्रोडक्टिविटी में भी इजाफा होता है. पौधे लगाने से ऑफिस एम्प्लॉइज को एक साथ बहुत सारे फायदे मिलेंगे. ऑफिस में पौधे लगाने के फायदे (Benefits of having plants in the office) ... Read more

480 छात्राएं, 97 कुर्सियां, कहां बैठे बेटियां

क ोटा। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय रामपुरा की छात्राएं लापरवाही, अनदेखी व उपेक्षा का दंश झेल रही है। कक्षाओं में जहां खड़े रहकर पढ़ना पड़ रहा। वहीं, मिड-टर्म व प्रेक्टिकल फर्श पर बैठकर करना मजबूरी बन गई। दरअसल, कॉलेज में 480 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनके मुकाबले 97 ही टेबल-कुर्सियां हैं। यह कुर्सियां असल में स्टूलनुमा है। एक कुर्सी पर एक ही छात्रा बैठ सकती है लेकिन फर्नीचर की कमी से एक कुर्सी पर दो छात्राएं बैठने को विवश हैं। हालांकि, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं के लिए बजट भी मिला था लेकिन समय पर उपयोग नहीं हो सका और अनंत: लैप्स ... Read more

रक्षाबंधन पर गोरखनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी, दर्शन-पूजन कर लिए आशीर्वाद

गोरखपुर (यूपी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षा बंधन के दिन दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे. जहां शाम के 4 बजे के करीब वो गोरखनाथ मंदिर भी पहुंचे. यहां उन्होंने महायोगी गुरू गोरखनाथ बाबा और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के दर्शन पूजन किए. सीएम योगी दौरे के दूसरे दिन 20 अगस्त को ‘रोड टू स्कूल’ के पहले प्रोजेक्ट का भी  शुभारंभ  करेंगे. इससे परिषदीय विद्यालयों के 17781 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. इस प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चरगांवा ब्लॉक के सभी 78 परिषदीय विद्यालयों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट) को शामिल किया गया है. प्राथमिक शिक्षा के ... Read more

समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे शिक्षक

कस्बाथाना। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। कई विद्यालयों में शिक्षकों का समय से नहीं पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए की जाती है। सरकार शिक्षा के प्रति सजग है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए प्रयास कर रही है। कस्बाथाना  के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। यहां एक वाइस प्रधानाचार्य और शिक्षक पदस्थ हैं। स्कूल में पंजीकृत कुल 1000 बच्चे हैं। समय पर शिक्षकों ... Read more

नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे बनेगा बाल आधार कार्ड

कोटा । आधार कार्ड पहचान का ऐसा दस्तावेज है। जिसका प्रत्येक सरकारी कार्य में उपयोग होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ के चलते परेशानी होती है। डाक विभाग ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के प्रावधान में बदलाव किया है। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए परिजनों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों का घर पर ही आसानी से आधार बन जाएगा। डाक विभाग ने बच्चों के आधार में परिजन को छूट दी है। पांच ... Read more

कुछ इस अंदाज में पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है. मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन सभी देशवासी हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें.” दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया.#PMModi | #Rakhi | #RakshaBandhan pic.twitter.com/H7l3aLDnXK ... Read more

भारत के सभी आंकड़े काफी मजबूत, 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार: गीता गोपीनाथ

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath ) ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के सभी आंकड़े काफी मजबूत हैं, जो दिखाते हैं कि बड़े स्तर पर पब्लिक निवेश हुआ है और इससे देश की विकास दर को सहारा मिल रहा है.उन्होंने कहा कि भारत को सुधारों को जारी रखना चाहिए, जिससे विकास की गति बनी रहे और रोजगार के नए अवसर पैदा होते रहे. गीता गोपीनाथ ने आगे कहा कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, लेकिन विकास रोजगार युक्त होना चाहिए, जिससे सभी ... Read more