Month: September 2024

अब केजरीवाल को भी जमानत… AAP नेताओं को बेल दिलाने वाले अभिषेक मनु सिंघवी कौन हैं

सीएम केजरीवाल को बेल दिलाने में सबसे अहम भूमिका वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की रही है नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को CBI के मामले में जमानत दी है. कोर्ट ने केजरीवाल को यह जमानत कुछ शर्तों के साथ दी है.सीएम केजरीवाल के जेल से बाहर आने और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंधवी (Abhishek Manu shignvi) का सबसे बड़ा रोल रहा है. अभिषेक मनु सिंघवी वही वकील हैं जिन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए मनीष ... Read more

World First Aid Day 2024: वर्ल्ड फर्स्ट एड डे पर इन संदेशों के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों को करिए जागरूक

World First Aid Day 2024 wishes : हर साल 14 सितंबर को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है. जब भी किसी को चोट लगती है या कोई दुर्घटना हो जाती, तो सबसे पहले उस व्यक्ति को फर्स्ट एड दी जाती है, उसके बाद डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाते हैं. इसलिए फर्स्ट एड किट हमेशा पास होनी जरूरी है. इसी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है. आपको बता दें कि विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा ... Read more

Hindi Diwas Wishes: सभी को भेजिए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, अपनी हिंदी भाषा पर होने लगेगा गर्व

Hindi Diwas 2024: भारत के ऐसे कई राज्य हैं जहां हिंदी लोगों की पहली भाषा है. बच्चा जन्म के बाद से ही पहले हिंदी में बोलना सीखता है और फिर दूसरी भाषाएं लिखता-पढ़ता है. अक्सर देखा जाता है कि स्कूलों या विद्यालयों समेत ऑफिस वगैरह में भी हिंदी के बजाय इंग्लिश को ज्यादा तवज्जोह दी जाती है. हिंदी (Hind) बोलने वाले लोगों को इंग्लिश बोलने वालों के आगे कमतर समझा जाता है. ऐसे में हिंदी दिवस मनाने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी दिवस मनाने का मकसद ... Read more

जो हर भाषा पर पड़े भारी… स्कूली बच्चे ने सुनाई ऐसी कविता, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, हिंदी भाषा पर करेंगे गर्व

बच्चे ने हिंदी में सुनाई ऐसी कविता, लोग तारीफ करने पर हुए मजबूर आज का दौर वो दौर है जब ज्यादा से ज्यादा पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े और चार लोगों के बीच फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर उनका सिर शान से ऊंचा कर दे. हिंदी मीडियम स्कूल में आमतौर पर वही बच्चे पढ़ रहे हैं जिनके पेरेंट्स या तो महंगी शिक्षा अफोर्ड नहीं कर सकते या उनकी पहुंच में ऐसे स्कूल्स नहीं है. लेकिन एक बच्चे का वायरल वीडियो देखकर आप अपनी सोच बदलने पर मजबूर हो जाएंगे. इस वायरल वीडियो में ये बच्चा ऐसी ... Read more

गेट पर गिरा बिजली का तार, साइंस के चैप्टर को याद कर खतरे को भांपा, फिर बहन संग ऐसे बचाई लोगों की जान

होमवर्क करते वक्त ही खतरे को भांपा महाराष्ट्र के पालघर में दो बच्चों की समझदारी से दो लोगों की जान बच गई. अब इन बच्चों की जमकर तारीफ हो रही है. पालघर के स्कूल में पढ़ने वाले भाई-बहनों ने पिछले महीने एक 10 वर्षीय लड़के और एक डिलीवरी एजेंट की जान बचाई. दरअसल बच्चों के सामने ही बिजली का तार टूटकर बगल की इमारत के गेट पर जा गिरा था. बच्चों ने जैसे ही तार को गेट पर गिरा देखा उन्हें तुरंत लोगों को इस बारे में बता दिया, जिस वजह से लोगों की जान बच गई. दोनों भाई-बहनों को उनकी ... Read more

ओडिशा के 7 जिलों में भी तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली-हिमाचल बेहाल, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्‍ली और पड़ोस के शहर नोएडा में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. देखा जाए तो आज भी बारिश हुई है. सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि, दफ्तर, स्कूल जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलभराव के कारण लोगों को सड़कों पर घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक स्थिति ऐसी ही होने वाली हैै. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही राजधानी दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई इलाकों के लिए अगले तीन दिनों ... Read more

शिक्षा विभाग में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया होगी शुरू 

जयपुर। शिक्षा विभाग में अधिशेष 37 हजार शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू होगी, जो 25 सितम्बर को पूरी होगी। इससे शिक्षकों को काफी फायदा मिलेगा। इन अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के लिए प्रारंभिक और माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशकों के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर शिक्षकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने कहा कि समायोजन की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से की जाएगी, जो 25 सितंबर तक पूरी होगी।  राजस्थान ... Read more

IGNOU TEE December 2024: इग्नू टर्म एंड एंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म 

IGNOU TEE December 2024: इग्नू टर्म एंड एंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू नई दिल्ली: IGNOU December TEE 2024 Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने टर्म-एंड परीक्षा (TEE) दिसंबर 2024 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र इग्नू के टीईई ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in के माध्यम से अपना टीईई फॉर्म जमा कर सकते हैं.  कितना दोना होगा शुल्क इग्नू टीईई दिसंबर सत्र की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में भाग लेने के लिए स्टूडेंट को 200 रुपये प्रति कोर्स का भुगतान ... Read more

सड़क सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी में विभाग, उपकरणों की होगी खरीद

जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर अब कवायद तेज कर दी है। प्रदेश में पुलिस के संसाधन मजबूत कर प्रवर्तन कार्यों को बढ़ावा देने, चिकित्सा संसाधनों को भी रोड सेफ्टी फंड से मजबूत किया जाएगा। इस कार्य के लिए परिवहन विभाग ने शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा विभाग को करीब 100 करोड़ फंड दिया है। प्रदेश में पुलिस अब प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ ही हादसे होने की स्थिति में मरीज को बेसिक लाइफ सपोर्ट देने और घायलों की तत्परता से मदद करेगी। वहीं प्रदेश के ट्रॉमा सेंटर्स के संसाधनों को सुधारा जाएगा।  परिवहन एवं सड़क ... Read more

नंबर मांगने पर कॉलेज में लड़की के साथियों ने लड़के को जमकर पीटा, दोनों ने दी ये सफाई

हल्द्वानी: एमबीपीजी कालेज चुनावी रंग में रंग चुका है और संभावित दावेदार प्रचार में जुटे हुए हैं. कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही छात्र-छात्राओं के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई है. परिसर में सोमवार को चुनावी कैंपेन के दौरान छात्र-छात्रा के बीच मोबाइल नंबर मांगने पर विवाद हो गया है. बवाल इतना बढ़ गया कि कालेज के प्राक्टर बोर्ड के सदस्यों ने मौके पर आकर मामला शांत कराया. सोमवार को चुनावी कैंपन के दौरान छात्रा से उसका फोन नंबर मांगना स्नातक के एक छात्र को भारी पड़ गया. छात्रा ने पहले उसे जमकर ... Read more