Month: September 2024
मणिपुर में बिगड़े हालात के बाद यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित, 3 जिलों में कर्फ्यू, 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद
नई दिल्ली: हिंसा की आशंका के चलते मणिपुर (Manipur) के तीन जिलों में मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया गया है. अधिकारियों ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और थौबल में फिर से कर्फ्यू लगाया है. राज्य में बढ़ती हिंसा के खिलाफ मणिपुर के मुख्यमंत्री सचिवालय और इंफाल में राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों छात्र फिर से इमा मार्केट (नुपी कीथेल) में जमा हो गए हैं. पुलिस उनसे प्रदर्शन खत्म करने के लिए कह रही है. वह दोबारा अपनी मांगों को लेकर एक जगह पर एकत्रित हुए हैं. इसके साथ ही सरकार ने 5 दिनों के लिए राज्य के 5 ... Read more
यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का किया दौरा
जयपुर। दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाली छात्रों के अनुरूप उल्लेखनीय पहलों को देखा और स्कूल के प्रिंसिपल जोबोक ली और स्कूल के अन्य अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात की। सीएम ने स्कूल के अंदर बने एडवांस्ड टेक्नीकल सेंटर को भी देखा, छात्रों से बातचीत की और कक्षाओं में पढ़ाई जा रही अत्यधिक उन्नत AI तकनीक का अनुभव किया। इस अवसर पर बोलते हुए, शर्मा ने कहा कि कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना बहुत अच्छा ... Read more
गंदगी से परेशान बस्तीवासी, जिम्मेदार बेपरवाह
केबलनगर। केबल नगर (जगपुरा) नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा राजपूत कॉलोनी में आम रास्ते बरसात के पानी से भर गए हैं। यहां स्कूल व रहागिरो बस्तीवासी को आने जाने मे काफी परेशानी का जमकर सामना करना पड़ रहा है। बस्तीवासी ने बताया कि जगपुरा क्षेत्र विकास की राह तख रहा है। यहां राजनेता झूठी वाही वाही लुटने के लिए कुछ स्थानो व अपने कार्यकर्ताओ को खुश करने के लिए उनके बताए स्थान पर विकास कार्य करवा देते हैं हकीकत तो यह है कि नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा अभी भी विकास कार्य के लिए पिछडा हुआ है। यहां ... Read more
CUET UG स्कोर से तमिलनाडु के इन कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, एडमिशन चाहिए तो देखिए लिस्ट
नई दिल्ली: CUET score and List of participating universities in Tamil Nadu: सीयूईटी यूजी के जरिए देश के तमाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू है. तमिलनाडु में केंद्रीय, राज्य और निजी सहित कई विश्वविद्यालय हैं जो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने अंडरग्रेजुएट कार्यक्रमों में प्रवेश देते हैं. तमिलनाडु के केंद्रीय विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, पांडिचेरी विश्वविद्यालय सहित विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश के लिए सीयूईटी स्कोर का उपयोग करते हैं. उम्मीदवार विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों से पात्रता मानदंड, आवेदन और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते ... Read more
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में दाखिल याचिका खारिज
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी ने स्कूल नौकरी घोटाले में ED समन को चुनौती दी थी. इस मामले में दोनों ने याचिका दाखिल कर कहा था कि कोलकाता उनका सामान्य निवास स्थान है, लेकिन ED ने उन्हें नई दिल्ली में पेश होने को कहा है. जस्टिस बेला त्रिवेदी और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने ... Read more
कोलकाता रेप मर्डरः डॉक्टरों पर सिब्बल की दलीलों ने ममता सरकार को दे दी थोड़ी राहत, जानिए SC में क्या-क्या कहा
नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले में सुनवाई के दौरान बंगाल सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कई सवाल किये. सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी बंगाल सरकार पर कई आरोप लगाए. आइए आपको बताते हैं कि कपिल सिब्बल ने सीजेआई के सवालों और SG के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में क्या दलील दीं… जानिए सुप्रीम कोर्ट ने की क्या सबसे बड़ी टिप्पणी डॉक्टरों की सुरक्षा को सरकार द्वारा प्राथमिकता के ... Read more
रेप पीड़िता किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट करने वाला प्रिंसीपल गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट प्रकरण की पीड़ित किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट कर फर्जी मार्क्सशीट बनाने वाले स्कूल प्रिंसीपल को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी विजेंद्र कुमार देवरिया यूपी का रहने वाला है और हाल में देवरिया के सोनू-घाट स्थित एक निजी स्कूल में प्रिंसीपल थे। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में वेस्ट जिले की महिला अनुसंधान सेल के एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव की तरफ से मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में खुलासा हुआ कि नाबालिग किशोरी को उसकी बुआ ने दो लाख रुपए में बेच दिया था, जहां पर ... Read more
पति के निधन से नहीं टूटे हौंसले, सेना की वर्दी पहन किया सपना सच, एक मां के संघर्ष की कहानी
नई दिल्ली: चेन्नई की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को एक समारोह में 258 कैडेट अधिकारी और 39 महिला कैडेट अधिकारी को भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों और सेवाओं में शामिल किया गया. 39 महिला कैडेट अधिकारी में से ऊषा रानी की कहानी लाखों महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक है. अपने पति कैप्टन जगतार सिंह की मौत के बाद ऊषा रानी के ऊपर अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई. शादी के महज तीन साल बाद 25 दिसंबर 2020 को एक ट्रेन हादसे में जगतार सिंह का निधन हो गया. इस हादसे से ऊषा रानी और उनके दो जुड़वां बच्चों की जिंदगी पूरी तरह ... Read more
बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब
जयपुर। शहर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह यातायात जाम हुआ और लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रदेश में सक्रिय मानसून का असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। वैशाली नगर, सीकर रोड, झोंटवाड़ा, निवारू रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में होती है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बारिश के चलते अजमेर दिल्ली एक्सपे्रस ... Read more
बच्चे की लिखावट साफ नहीं है तो सुधारने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 तरीके, Handwriting सुंदर हो जाएगी
Parenting Tips: बच्चा जब स्कूल जाने लगता है और लिखना शुरू करता है तो सबसे बड़ी दिक्कत आती है लिखावट सुधारने की. बच्चों की लिखावट अगर शुरूआती दिनों में ही ना सुधारी जाए तो आगे चलकर लिखावट के लिए उसे अध्यापक से डांट सुननी पड़ती है और परीक्षा के नंबरों में कटौती होती है सो अलग. इसीलिए बच्चे की लिखावट (Handwriting) सुधारना जरूरी है. अगर आपके बच्चे की लिखावट को भी टीचर मक्खी-मच्छर जैसा कहते हैं तो यहां एक्सपर्ट से जानिए किस तरह बच्चे की लिखावट सुंदर बनाई जा सकती है. कुछ आसान सी बातों को ध्यान में रखकर और ... Read more