Month: September 2024

भिक्षावृत्ति में बीतता बचपन, गंगा घाटों से लेकर हर ओर दिख रहे भीख मांगते बच्चे

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों की भरमार है. गंगा घाटों से लेकर बाजारों तक में बच्चे भीख मांगते हुए दिख जाते हैं. हाल ही में विश्व साक्षरता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित बैठक में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों से कहा था कि किसी भी बच्चे को भिक्षावृत्ति करते हुए नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने बच्चों को रेस्क्यू कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके माता-पिता को जागरूक करने और स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश दिए थे. इसके साथ ही भिक्षावृत्ति कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात ... Read more

कहर बनकर टूट रही बारिश! 6 परिवारों का उजड़ा आशियाना, सामने आया Video

पिथौरागढ़. उत्तराखंड के कई जिलों में बुधवार रात से बारिश हो रही है. जगह-जगह सड़कें टूट रही हैं, पहाड़ मलबे में तब्दील हो रहे हैं. मैदानी इलाकों को पहाड़ों से जोड़ने वाले मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं. प्रशासन बारिश में सड़कें खुलवाने का प्रयास कर रहा है. इस बीच पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. भारी बारिश से 6 परिवारों का आशियाना उजड़ गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि भूस्खलन होने से 6 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ... Read more

विजयपुर का प्राथमिक स्कूल खंडहर में तब्दील

बारां। बारां के समीप स्थित ग्राम विजयपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम लगा हुआ है। विद्यालय खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्कूल कक्षा 1 से 5वीं तक है, लेकिन पूरा स्कूल जर्जर की हालत में हैं। धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार स्कूल विकास के लिए स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन आज तक विद्यालय का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक अनिता गौड ने बताया कि स्कूल की समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करा रखा है। वहीं गांव के कई बच्चे गांव के स्कूल में नहीं पढकर ... Read more

बिहार की यह बेटी बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन,भागलपुर से गूगल तक का तय किया सफर, मिला 60 लाख का पैकेज

नई दिल्ली: Bihar’s Alankrita Sakshi got a package of 60 lakh rupees from Google: इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार की बेटी की खूब चर्चा हो रही है, जिसे गूगल ने सालाना 60 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है. हम बात कर रहे हैं बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया की बेटी अलंकृता साक्षी (Alankrita Sakshi) की. अलंकृता साक्षी को गूगल ने बहुत मोटे पैकेज पर रखा है. गूगल ने उन्हें सालाना 60 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है. वह गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर शामिल होने जा रही हैं. लिंक्डइन अकाउंट पर भी शेयर की जॉब की ... Read more

Schools Closed: यूपी में भारी बारिश से स्कूल बंद, बैग पैक करने से पहले चेक करें कल का स्टेटस

नई दिल्ली (Schools Closed in UP, MP). सितंबर में भारी बारिश देखकर लग रहा है कि जैसे मॉनसून अब आया है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में जहां कई कंपनियों ने एंप्लॉइज को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी है. वहीं, ज्यादातर जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं. इतनी तेज बारिश में छोटे बच्चों के लिए स्कूल पहुंच पाना किसी मुसीबस से कम नहीं है. साथ ही तबियत खराब होने का भी रिस्क है. यूपी, एमपी, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई ... Read more

अब केजरीवाल को भी जमानत… AAP नेताओं को बेल दिलाने वाले अभिषेक मनु सिंघवी कौन हैं

सीएम केजरीवाल को बेल दिलाने में सबसे अहम भूमिका वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की रही है नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को CBI के मामले में जमानत दी है. कोर्ट ने केजरीवाल को यह जमानत कुछ शर्तों के साथ दी है.सीएम केजरीवाल के जेल से बाहर आने और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंधवी (Abhishek Manu shignvi) का सबसे बड़ा रोल रहा है. अभिषेक मनु सिंघवी वही वकील हैं जिन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए मनीष ... Read more

World First Aid Day 2024: वर्ल्ड फर्स्ट एड डे पर इन संदेशों के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों को करिए जागरूक

World First Aid Day 2024 wishes : हर साल 14 सितंबर को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है. जब भी किसी को चोट लगती है या कोई दुर्घटना हो जाती, तो सबसे पहले उस व्यक्ति को फर्स्ट एड दी जाती है, उसके बाद डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाते हैं. इसलिए फर्स्ट एड किट हमेशा पास होनी जरूरी है. इसी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है. आपको बता दें कि विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा ... Read more

Hindi Diwas Wishes: सभी को भेजिए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, अपनी हिंदी भाषा पर होने लगेगा गर्व

Hindi Diwas 2024: भारत के ऐसे कई राज्य हैं जहां हिंदी लोगों की पहली भाषा है. बच्चा जन्म के बाद से ही पहले हिंदी में बोलना सीखता है और फिर दूसरी भाषाएं लिखता-पढ़ता है. अक्सर देखा जाता है कि स्कूलों या विद्यालयों समेत ऑफिस वगैरह में भी हिंदी के बजाय इंग्लिश को ज्यादा तवज्जोह दी जाती है. हिंदी (Hind) बोलने वाले लोगों को इंग्लिश बोलने वालों के आगे कमतर समझा जाता है. ऐसे में हिंदी दिवस मनाने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी दिवस मनाने का मकसद ... Read more

बारिश के रेड अलर्ट के बाद आज भी स्कूलों की छुट्टी, मौसम विभाग ने की अपील

देहरादून. उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. गुरुवार को मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. भारी बारिश से एक बार फिर नदी-नाले उफान पर हैं. प्रशासन लोगों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील कर रहा है. अगस्त माह खत्म होने के बाद ऐसा लग रहा था कि सितंबर में मानसून विदाई ले लेगा लेकिन फिलहाल तो ऐसा नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था, जिसके चलते राज्य ... Read more

धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की भूमिपूजन के साथ शुरुआत, सबसे पहले बनेंगे रेलवे के लिए भवन

मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती का पुनर्विकास करने वाली कंपनी धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (DRPPL) ने गुरुवार को माटुंगा के आरपीएफ मैदान में धारावी पुनर्विकास परियोजना का भूमि पूजन किया. सूत्रों ने बताया कि सेक्टर 6 क्षेत्र में आयोजित इस पूजन से रेलवे के स्टाफ क्वार्टर और कार्यालयों के निर्माण की शुरुआत हो रही है. धारावी पुनर्विकास टेंडर दस्तावेजों में तय अनिवार्यता के अनुसार यह भवन निर्माण के बाद सरकार को सौंप दिए जाएंगे. धारावी के पुनर्विकास में तेजी लाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र और अपात्र निवासियों का निर्धारण करने के लिए ... Read more