Month: September 2024

बच्चा दिनभर देखता है टीवी, नहीं करता पढ़ाई और होमवर्क, तो इन ट्रिक्स से सुधारें उसकी आदतें

Kids education : बहुत ही कम ऐसे बच्चे होते हैं, जो बिना डांट फटकार के अपने मन से पढ़ाई करने के लिए बैठते हैं. ज्यादातर बच्चों के साथ पेरेंट्स को मशक्कत करनी पड़ती है होमवर्क से लेकर एग्जाम की तैयारी कराने में. आजकल तो और मुश्किल हो गई है जब से मोबाइल आ गया है. बच्चे दिन रात फोन पर गेम खेलने, कार्टून देखने में लगे रहते हैं और पढ़ाई से मन चुराते हैं. जिसके चलते माता-पिता बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता करने लगते हैं. और हर संभव कोशिश करते हैं कि उनके बच्चे का मन पढ़ाई लिखाई में ... Read more

अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन से हिंदी की हो रही है उपेक्षा

जयपुर। देश के बड़े-बड़े शहरों में अब भी अंग्रेजी भाषा का चलन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते हिंदी की उपेक्षा हो रही है, जबकि वर्तमान समय में भी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई इंग्लिश पर ही केंद्रित है। केन्द्र सरकार ने शिक्षा नीति -2020 के तहत स्थानीय और हिन्दी भाषा को ही आधार बनाया है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई भी अंग्रेजी के साथ ही हिन्दी में भी शुरू हो गई है। कई राज्यों ने हिंदी में काम शुरू कर दिया है।  हिंदी का नाम हिंदी कैसे पड़ाआप सभी हिंदी दिवस के इतिहास के बारे में तो जान चुके हैं, ... Read more

भारत में सिर्फ गुणगान, फीजी का तो हिंदी में ही संविधान

जयपुर। भारत में ऐसे लोगों की तादाद 52 करोड़ से कहीं अधिक है, जिनकी पहली भाषा हिन्दी है। लेकिन अंग्रेजी महज दो से तीन लाख लोगों की भाषा है, जो सिर्फ अंग्रेजी बोलते और समझते हैं। भारत में हिन्दी का गुणगान तो बहुत होता है, लेकिन हिन्दी अब भी राष्ट्रभाषा नहीं, राजभाषा है। लेकिन फीजी में 10 लाख लोगों में से महज तीन लाख 70 हजार के आस-पास आबादी होने के बावजूद वहां का संविधान हिन्दी में है। फीजी में हिंदी का संवैधानिक महत्व2013 में फीजी ने हिंदी को अपनी संविधानिक भाषा के रूप में अपनाया। यह न केवल फीजी ... Read more

प्रदेश को हरा-भरा बनाने में स्टूडेंट होंगे मददगार

जयपुर। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वातावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। ऐसे में स्कूली बच्चे पर्यावरण के रक्षक बन प्रदेश को हरा-भरा बनाने में मददगार साबित होंगे। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स न सिर्फ स्कूल में बल्कि, अपने घर, सार्वजनिक स्थान पर पौधरोपण कर सकेगा। इसकी देखरेख टीचर्स करेंगे। उसके आधार पर ही स्टूडेंट्स को अंक दिए जाएंगे।  इसी तरह स्कूलों में स्टूडेंट्स को सामाजिक गतिविधियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मिलित करने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट दिए जाते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट स्कूल और ... Read more

Hindi Diwas wishes 2024 : आज है हिंदी दिवस, इन शायरियों के साथ दीजिए दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई

Hindi Diwas 2024 :  हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है. यह दिन अपनी राजभाषा हिंदी के प्रति सम्मान और प्रचार प्रसार के लिए है. हिंदी सिर्फ भाषा नहीं बल्कि देश और देश से बाहर रहने वालों हिंदी भाषी लोगों के लिए गर्व और सम्मान है. हिंदी एक भावना है, जो हर भारतवासी को एक दूसरे के साथ जोड़ती है. इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और सरकारी दफ्तरों में प्रतियोगताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. वहीं, लोग हिंदी शायरी, कोट्स, मैसेजेस और स्लोगन के जरिए दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई संदेश भी भेजते हैं. ... Read more

दिल्‍ली-NCR में मूसलाधार बारिश, आज फिर गदर मचाएगा मानसून, जानें मौसम की ताजा अपडेट

नई दिल्ली: मानसून पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत बरसा रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें बंदी रही. दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. वहीं, आज भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई. राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में मैनपुरी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि जालौन और बांदा ... Read more

नूंह में क्या इस बार खिल पाएगा कमल? क्या बोलीं यहां की जनता, जानिए

नूंह: हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान( Haryana Assembly Elections 2024) होगा. मतगणना 8 अक्टूबर को होगी. सत्तारूढ़ भाजपा की नजर विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर है. लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है. वहीं, हरियाणा के चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है. हरियाणा का मेवात का इलाक, जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है. तो आखिर मेवात सबसे पिछड़ा इलाका क्यों है और इस बार के सियासी समीकरण क्या है? इसको लेकर NDTV संवाददाता ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. नूंह के मांडी खेड़ा में एक चाय ... Read more

शिक्षा और करियर को लेकर 67 प्रतिशत छात्र मानसिक दबाव में, 85 फीसदी नहीं मांगते मदद : सर्वे

मुंबई: आत्महत्याओं के बढ़ते मामले देखकर अब मुंबई के स्कूल कॉलेज अलर्ट मोड पर हैं. कॉलेजों में हुए एक सर्वे में पता चला है कि 67 प्रतिशत युवा शिक्षा और करियर के दबाव में हैं. इसको लेकर एक कॉलेज में छात्रों की ही एक ऐसी टीम बनाई जा रही है जो मानसिक तनाव से गुजर रहे छात्रों को ढूंढे, संस्थान को अलर्ट करे और फौरन उन्हें मदद पहुंचाए.  पढ़ाई, करियर और काम्पटीशन युवाओं पर मानसिक दबाव बढ़ा रहे हैं. एक सर्वे में पता चला है कि 67% छात्र शिक्षा और करियर को लेकर दबाव में हैं. खुदकुशी के बढ़ते मामलों ... Read more

भारत-पाक जंग के योद्धा की ये कैसी विदाई? मजबूरन केबल ट्रॉली से अंतिम यात्रा

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार देर शाम से बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते नदी-नाले सब उफान पर हैं. लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मूसलाधार बारिश के चलते रानीबाग के दानीजाला गांव में भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर योद्धा के शव को अंतिम संस्कार के लिए केबल ट्रॉली से लेकर जाना पड़ा. गुरुवार शाम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतिभाग करने वाले वीर योद्धा गोपाल जंग बस्नेत का निधन हो गया. गोपाल जंग रानीबाग के दानीजाला गांव में रहते थे. लंबे समय से बीमारी से परेशान गोपाल का 78 साल की उम्र में ... Read more

रिमझिम-रिमझिम, दिन में अंधेरा… दो दिन से लगातार बारिश, दिल्ली में जैसे झुक गया आसमान

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार दोपहर 3 बजे का वक्त. अंधेरा ऐसा कि जैसे रात घिर आई हो. दो दिन से लगातार रिमझिम-रिमझिम. सबकुछ भीगा भीगा सा.. दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का नजारा अजब है. दिल्ली में सितंबर में ऐसा कम ही देखने को मिलता है. इस महीने उमस से परेशान रहने वाली दिल्ली बारिश से थमी-थमी सी रुकी-रुकी सी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है, साथ ही यातायात भी बाधित हो गया. दिल्ली ... Read more