Month: September 2024

रेप पीड़िता किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट करने वाला प्रिंसीपल गिरफ्तार

जयपुर। मुरलीपुरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट प्रकरण की पीड़ित किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट कर फर्जी मार्क्सशीट बनाने वाले स्कूल प्रिंसीपल को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी विजेंद्र कुमार देवरिया यूपी का रहने वाला है और हाल में देवरिया के सोनू-घाट स्थित एक निजी स्कूल में प्रिंसीपल थे। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में वेस्ट जिले की महिला अनुसंधान सेल के एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव की तरफ  से मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में खुलासा हुआ कि नाबालिग किशोरी को उसकी बुआ ने दो लाख रुपए में बेच दिया था, जहां पर ... Read more

पति के निधन से नहीं टूटे हौंसले, सेना की वर्दी पहन किया सपना सच, एक मां के संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली: चेन्नई की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को एक समारोह में 258 कैडेट अधिकारी और 39 महिला कैडेट अधिकारी को भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों और सेवाओं में शामिल किया गया. 39 महिला कैडेट अधिकारी में से ऊषा रानी की कहानी लाखों महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक है. अपने पति कैप्टन जगतार सिंह की मौत के बाद ऊषा रानी के ऊपर अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई. शादी के महज तीन साल बाद  25 दिसंबर 2020 को एक ट्रेन हादसे में जगतार सिंह का निधन हो गया. इस हादसे से ऊषा रानी और उनके दो जुड़वां बच्चों की जिंदगी पूरी तरह ... Read more

बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब

जयपुर। शहर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह यातायात जाम हुआ और लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रदेश में सक्रिय मानसून का असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। वैशाली नगर, सीकर रोड, झोंटवाड़ा, निवारू रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में होती है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बारिश के चलते अजमेर दिल्ली एक्सपे्रस ... Read more

'घर के दरवाजे रखें बंद…', पुलिस ने कहा- सतर्क रहें , अमेरिका में हाईवे पर फायरिंग कर आरोपी फरार

वाशिंगटन: अमेरिका में फिर एक बार गोलीबारी की घटना सामने आई है. वारदात केंटुकी एरिया की है, जहां हाईवे पर एक शख्‍स ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं. आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. केंटुकी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम 6 बजे से पहले शुरू हुई. लंदन शहर से लगभग नौ मील दूर लॉरेल काउंटी में हाईवे पर जा रहे कई वाहनों पर गोलीबारी की गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी की घटना जंगली इलाके के पास से हुई. लंदन के मेयर रान्डेल वेडल ने फेसबुक पर एक ... Read more

खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर CCTV से रखी जाएगी नजर, लगेगा तगड़ा जुर्माना

देहरादून: बरसात के दिनों में अपना घर ही नहीं बल्कि अपने आसपास के वातावरण को भी साफ रखना जरूरी है. क्योंकि कचरा होने पर कई तरह की बीमारियां और मच्छर इनमें पनपने लगते हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को ‘स्वच्छ दून सुंदर दून’ बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. दअरसल, बार-बार जागरूक करने और चेतावनी देने के बावजूद भी कई लोग जहां- तहां कूड़ा फेंक रहे हैं. ऐसे लोगों पर निगरानी रखने के लिए निगम की ओर से जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं. अगर आप कूड़ा डालते हैं, तो आपकी तस्वीर कैमरे में ... Read more

बच्चे की लिखावट साफ नहीं है तो सुधारने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 तरीके, Handwriting सुंदर हो जाएगी

Parenting Tips: बच्चा जब स्कूल जाने लगता है और लिखना शुरू करता है तो सबसे बड़ी दिक्कत आती है लिखावट सुधारने की. बच्चों की लिखावट अगर शुरूआती दिनों में ही ना सुधारी जाए तो आगे चलकर लिखावट के लिए उसे अध्यापक से डांट सुननी पड़ती है और परीक्षा के नंबरों में कटौती होती है सो अलग. इसीलिए बच्चे की लिखावट (Handwriting) सुधारना जरूरी है. अगर आपके बच्चे की लिखावट को भी टीचर मक्खी-मच्छर जैसा कहते हैं तो यहां एक्सपर्ट से जानिए किस तरह बच्चे की लिखावट सुंदर बनाई जा सकती है. कुछ आसान सी बातों को ध्यान में रखकर और ... Read more

Amazon से भारी छूट में खरीदें ये बेस्टसेलर होम फर्निशिंग प्रोडक्ट्स, घर के कामों को बनाएंगे आसान

जैसे ही मौसम बदलता है, यह आपके रहने की जगह को ताज़ा करने का आदर्श समय है. अमेज़ॅन की लेटेस्ट डील में टॉप-रेटेड घर के कामों को आसानी से करने वाले प्रोडक्ट्स का प्रभावशाली सेलेक्शंस शामिल है, जो अब महत्वपूर्ण छूट पर उपलब्ध हैं. प्रैक्टिकल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स से लेकर स्टाइलिश घरेलू सामान तक, ये सीमित समय के ऑफर आपके घर के एनवायरनमेंट को अपग्रेड बनाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं. चाहे आप अपनी सफाई के सामान को अपग्रेड करना चाहते हों या अपने घर में स्टाइल का टच जोड़ना चाहते हों, ये डील्स आपके रहने के माहौल को बेहतर बनाने ... Read more

2017 से पहले अंधेरे साए में था यूपी, CM योगी ने दिलाई नई पहचान: गोरखपुर में उपराष्ट्रपति धनखड़

गोरखपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की एक अलग और सशक्त पहचान बनी है, जिसमें उत्तर प्रदेश का गुणात्मक योगदान है. धनखड़ ने 2047 में ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को लेकर जारी अभियान में सभी से योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के हवन में हरेक व्यक्ति को आहुति देनी चाहिए, क्योंकि हम देश के लिए जितना भी कर सकें, उतना कम है. उपराष्ट्रपति ने कहा कि 680 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार के साथ भारत उन दिनों से बहुत आगे निकल आया ... Read more

बंजारा बस्ती की मुख्य सड़क बनी ताल तलैया

नमाना रोड। बम्बोरी ग्राम पंचायत के ग्राम नंदपुरा के नंदपुरा से बंजारा बस्ती होते हुए जावटी खुर्द जाने वाला रास्ता बारिश में इतना खराब हो जाता हैं। वाहन निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल भरा हैं। नंदपुरा गांव से एक किलोमीटर की दूरी हैं और जावटी खुर्द आधा किलोमीटर हैं। नंदपुरा के झौपड़ा में बाइस परिवार और बंजारा बस्ती में चालीस परिवार निवास करते हैं।  बच्चों का कहना हैं आठवी तक स्कूल नंदपुरा हैं और बाहरवी तक औंकारपुरा और जावटी कलां हैं। हमें इस खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता हैं कहीं बार तो कीचड़ में गिर जाते हैं। ... Read more

दून के नामी स्कूल के छात्र के साथ यौन उत्पीड़न-रैगिंग, पिता रिटायर्ड पुलिस अफसर

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को स्कूलों का शहर भी कहा जाता है. दूर-दूर से लोग यहां पढ़ने के लिए आते हैं. यहां के स्कूलों से पढ़े हुए छात्र आज देश-दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं लेकिन इस बार देहरादून के एक मशहूर स्कूल से यौन उत्पीड़न और रैगिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि 8वीं कक्षा के एक छात्र के साथ उसके सीनियर ने यौन उत्पीड़न और रैगिंग की. मूल रूप से छात्र असम के गुवाहाटी का रहने वाला है. उसके पिता ने स्कूल प्रशासन को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके ... Read more