Month: October 2024

1 नवंबर को भी छुट्टी, योगी सरकार ने यूपीवालों को दे दिया '4 छुट्टी' वाला बंपर दिवाली गिफ्ट

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 1 नवंबर की छुट्टी का ऐलान. दीवाली के मौके पर हर किसी को छुट्टी की दरकरार होती है. छुट्टी की राह देख रहे कर्मचारियों और लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली का शानदार तोहफा (UP Government Diwali Gift) दिया है. योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान (1 November Leave In UP) किया है. सरकार के इस आदेश के अनुसार 31 तारीख के साथ ही 1 तारीख को भी छुट्टी रहेगी. आज सरकार ने इसकी घोषणा की है. ये भी पढ़ें-बद्रीनाथ और केदारनाथ में 1 नवंबर को क्यों मनाई जा ... Read more

पावर ग्रिड कर्मचारियों ने निकाला सतर्कता मार्च

जयपुर। केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा निर्देश में पावरग्रिड, देश भर में 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इसके तहत आज जवाहर सर्कल जयपुर के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा पावरग्रिड जयपुर के सभी कर्मचारी एवं आधिकारियों ने सतर्कता जागरूकता मार्च निकाला। इज मौके पर पावरग्रिड, राजस्थान प्रोजेक्ट्स के प्रमुख अभिनव वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक भी शामिल हुए। पावरग्रिड अपने राजस्थान प्रोजेक्ट्स के विभिन्न कार्यालयों के माध्यम से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान नुक्कड़ नाटक, वल्कथॉन, स्कूलों/कालेजों में प्रतियोगिता तथा ग्राम सभा का आयोजन कर राष्ट्र की प्रगति का संदेश जन-जन तक ... Read more

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की सूचना पर झालावाड़ जिले में थाना गंगधार पुलिस द्वारा जेता खेड़ी रोड स्थित गर्ल्स स्कूल के पास एक शातिर बदमाश युवराज सिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत (19) निवासी गणेश गली, गंगाधर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध देशी पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की एजीटीएफ टीम लगातार सक्रिय गैंगस्टर्स, हार्डकोर बदमाशों, ईनामी अपराधियों, अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों ... Read more

बचपन में असामान्य बीएमआई भविष्य में फेफड़ों की कार्यक्षमता को कर सकता है प्रभावित- शोध

एक शोध में यह बात सामने आई है कि बच्चों में असामान्य बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) चाहे ज्यादा हो या कम, वह फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी से जुड़ा हो सकता है. लगभग 10 प्रतिशत लोग बचपन में खराब फेफड़ों की कार्यक्षमता से पीड़ित होते हैं. वे वयस्क होने पर फेफड़ों की सही क्षमता भी प्राप्त नहीं कर पाते हैं, जिससे हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी और मधुमेह जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है. हालांकि, स्वीडन में कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि अगर वयस्क होने से पहले उनका बीएमआई ... Read more

जर्जर हालत में स्कूल भवन, दहशत के साये में नौनिहाल

केबलनगर। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन व क्षतिग्रस्त बरामदे को लेकर शिक्षा विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। विद्यालय प्रशासन व एसडीएमसी के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बाद भी विद्यालय के क्षतिग्रस्त बरामदे व कक्षा कक्षों की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में विद्यालय प्रशासन व छात्र खौफ के साये में जी रहे हैं कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। गुरुवार को भी बरामदे की छत से अचानक बड़ा सा प्लास्टर का टुकड़ा टूट ... Read more

AIBE 19 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर तक बढ़ी, वकालत के लिए क्यों जरूरी है यह परीक्षा

नई दिल्ली: AIBE 19 Registration: एआईबीई यानी ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब एआईबीई 19 के लिए आवेन फॉर्म 15 नवंबर 2024 तक भरे जाएंगे. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI)  ने नोटिस जारी कर यह जानकारी दी. ऐसे में जो उम्मीदवार एआईबीई 19 (AIBE 19) में भाग लेना चाहते हैं, वे बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट से फटाफट अप्लाई करें. इससे पहले एआईबीई 19 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2024 थी.  NIOS अक्टूबर सत्र 2024 कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 29 नवंबर तक चलेगी ... Read more

'हमने महाविकास अघाड़ी के फेक नैरेटिव को अपने स्ट्रेट नैरेटिव से काट दिया': NDTV मराठी कॉन्क्लेव में संजय पुगलिया से बोले देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने एनडीटीवी मराठी कॉन्क्लेव के दौरान कहा कि हमारा मॉडल विकास का मॉडल है. हम अपने विकास के दम पर ही वापस सत्ता में आएंगे. NDTV के एडिटर-इन-चीफ़ संजय पुगलिया से खास बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मीडिया को हमारे तू-तू मैं-मैं में ज्यादा रुचि है. हमने राज्य में इतना काम किया है, मगर उसपर कोई बात नहीं करता है. मीडिया के कार्यक्रम में 10 मिनट की चर्चा विकास पर होती है, बाकि चर्चा राजनीति पर होती है. अगर विकास पर चर्चा ... Read more

अवकाश के दिन पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ 

जयपुर। अवकाश के दिन शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़भाड़ देखने को मिल रही है। हवामहल स्मारक में देशी और विदेशी पर्यटकों के साथ स्कूली बच्चों के ग्रुप भी बड़ी तादाद में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चे भी यहाँ की ऐतिहासिक धरोहरों से मुखातिब हो रहे हैं।  हवामहल स्मारक में दोपहर डेढ़ बजे तक 2250 और आमेर महल में करीब 2928 पर्यटक आ चुके हैं। वहीं जंतर मंतर स्मारक, ईसरलाट में भी पर्यटकों की उपस्थिति देखने को मिल रही है।

एलन मस्क ने अपने करियर की शुरुआत में अमेरिका में 'अवैध रूप' से किया था काम: रिपोर्ट

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक हैं. वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने अपने करियर की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘अवैध रूप से’ काम किया था. रिपोर्ट के अनुसार, मस्क, जो मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका से हैं, उन्होंने 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. इस बीच उन्होंने अपनी पहली कंपनी, ज़िप2 पर चार साल तक काम किया था. जिसके बाद इसे लगभग 300 मिलियन डॉलर में बेच दिया गया. इस दौरान, वे बिना किसी उचित अनुमति के काम कर रहे थे. रिपोर्ट में कहा ... Read more

30 साल बाद, आइजोल से स्थानांतरित होगा असम राइफल्स का मुख्यालय

नई दिल्ली: साढ़े तीन दशक से अधिक पुराने एक मुद्दे को सुलझाते हुए मिजोरम सरकार और असम राइफल्स ने एक मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अब अर्धसैनिक बल का बटालियन मुख्यालय आइजोल से जोखावसांग में स्थानांतरित हो जाएगा जो राज्य की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. दिल्ली से लौटे मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शनिवार को कहा कि एमओए पर हस्ताक्षर 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित मिजोरम हाउस में हुए. असम राइफल्स बटालियन मुख्यालय को आइजोल के मध्य से जोखावसांग में स्थानांतरित करने की मांग सबसे पहले 1988 में पूर्व मुख्यमंत्री लालडेंगा ... Read more