Month: November 2024
दिल्ली के सराय काले खां चौक का बदला नाम, अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा
दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है. इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने दी. अब इस चौक को लोग भगवान बिरसा मुंडा चौक के नाम से जानेंगे. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस चौक के नाम बदलने का ऐलान भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर किया गया. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान करते हुए कहा, “मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को अब भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा. इस प्रतिमा और चौक का ... Read more
पोलैंड और जर्मनी से आए अंग्रेज पति-पत्नी, रात को पहुंचे मंदिर, सूरज उगने तक..
पौड़ी (आलोक रावत) : ये खबर उत्तराखंड के श्रीनगर से है. यहां पोलैंड और जर्मनी से आए एक दंपति ने अपनी जिंदगी में खुशहाली और संतान से अपनी झोली भरने के लिए भगवान शिव के सामने मन्नत मांगी. हिंदू मान्यताओं के अनुसार दंपति ने यहां विशेष अर्चना की. 169 जोड़े उनके साथ यहां मौजूद थे. उन्हें देख मंदिर के महंत भी उनके पास पहुंचे. आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में… दरअसल, श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान सुख प्राप्ति की कामना लिए देश-विदेश से 170 निसंतान दंपति पहुंचे थे. ये जोड़े पूरी रात हाथों में दीया लेकर आज सुबह ... Read more
प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सही करने का प्रयास, विभाग ने मांगा डेटा
जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों को सही करने का प्रयास राज्य सरकार ने तेज कर दिए हैं। इसके लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की परीक्षाओं के परिणाम में पिछड़ने वालों शिक्षकों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा और विभाग ने इस संबंध में डेटा भी मांगा है। स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग नए-नए काम कर रहा है, जिसके तहत ही विभाग ने यह कार्य किया है। आंकड़ा एक लाख शिक्षकों तकशिक्षा विभाग ने एक लाख शिक्षकों के बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी मांगी है। इसमें 19 हजार सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा ... Read more
मोदी सरकार ने आदिवासी समुदाय को दिखाई तरक्की की राह
नई दिल्ली। भारत का आदिवासी समुदाय 2014 से पहले एक कठिन संघर्ष का सामना कर रहा था, उनका संघर्ष काफी हद तक देश की नजरों से दूर था। दशकों तक, वे हाशिए पर रहे, उन्हें नजरअंदाज किया गया और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक सहायता के बिना उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया। कई आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और आर्थिक अवसर, सुविधाएं या तो न्यूनतम थीं या मौजूद ही नहीं थीं। लेकिन 2014 के बाद, एक परिवर्तनकारी बदलाव हुआ। मोदी सरकार की आदिवासी समुदायों पर केन्द्रित पहलों ने ना केवल आदिवासियों की जरूरतों को स्वीकार किया, बल्कि इन ... Read more
CBSE News: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, क्लास 11th में एडमिशन के लिए नया सर्कुलर जारी
नई दिल्ली: CBSE Board Class 11th Admission: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों को कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने पर एक बड़ी छूट मिलेगी. इस संबंध में सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक सर्कुलर जारी किया है. सीबीएसई बोर्ड ने लिखा कि 10 जनवरी 2019 को जारी सर्कुलर में मैथ्स के दो लेवल बताए गए थे. मैथ्स स्टैंडर्ड उन छात्रों के लिए था जो सीनियर सेकेंडरी लेवल यानी सीबीएसई कक्षा 11वीं 12वीं में मैथ्स (041) पढ़ना चाहते हैं. जबकि बेसिक मैथ्स उन छात्रों के ... Read more
GRAP 3: दिल्ली का घुट रहा दम, आज से पाबंदियों का तीसरा राउंड,जानें स्कूल समेत क्या-क्या बंद
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. हालात, ऐसे हैं कि प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है. प्रदूषण का स्तर कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता (AQI) 400 के पार पहुंच चुकी है. हवा की लगातार खराब होती गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 15 नवंबर यानी शुक्रवार से ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू करने का फैसला किया है. ... Read more
गैस चैंबर से भी खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, प्रदूषण से ब्रेन स्ट्रोक का बढ़ा खतरा
नई दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता काफी खराब स्तर पर पहुंच गई है. दिल्ली का एक्यूआई लेवल गुरुवार को 400 के पार पहुंच गया. प्रदूषण के इस स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 15 नवंबर से ग्रेप 3 लागू करने का फैसला किया है.इससे निर्माण से संबंधित कामों को प्रदूषण नियंत्रण में आने तक बंद किया जा सकता है. भवन व इमारतों में तोड़फोड़, खनन से जुड़ी सभी प्रकार की गतिविधियां निलंबित कर दी जाएंगी. सरकार प्राथमिक विद्यालयों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं जैसे निर्णय भी ले सकती है. दिल्ली में बीते दो दिनों में प्रदूषण का स्तर ... Read more
दिल्ली में GRAP-3 आज से : क्या-क्या लगी पाबंदियां? एक्सपर्ट से जानिए कैसे बदल सकती है दमघोंटू हवा
नई दिल्ली: दिल्ली की हवा हर दिन जहरीली होती जा रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गुरुवार की सुबह औसतन 426 रहा. दिल्ली दुनिया में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा. दिल्ली की हवा के गिरती क्वालिटी के बाद भी CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राज्य में शुक्रवार से GRAP-3 लागू कर दिया है. GRAP का स्टेज III तब लागू किया जाता है, जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सुबह 7 बजे जो आंकड़ों जारी ... Read more
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के असिस्मेंट स्ट्रक्चर में हुआ बदलाव, इंटर्नल असिस्मेंट का वेटेज 40 प्रतिशत बढ़ा, वहीं लिखित परीक्षा का…
नई दिल्ली: CBSE Board Exam 2025 Internal Assessment: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के असिस्मेंट स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की है. सीबीएसई बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार इंटर्नल असिस्मेंट अब फाइनल ग्रेड का 40% हिस्सा होगा, जबकि शेष 60% फाइनल रिटन परीक्षाओं द्वारा निर्धारित किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के इंटर्नल असिस्मेंट में वृद्धि और सिलेबस में कमी का उद्देश्य समकालीन शैक्षिक प्रथाओं के साथ संरेखित करते हुए मूल्यांकन ... Read more
कश्मीर में एक स्कूल में लगी भीषण आग, छात्रों को निकाला बाहर
जम्मू। कश्मीर में श्रीनगर के एक स्कूल में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी छात्र, स्टाफ और अन्य सुरक्षित हैं। अग्निशमन और आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि सुबह 3 मंजिला स्कूल में एक हिस्से में आग लग गई। घटना के समय स्कूल में समारोह चल रहा था। छात्रों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की बढ़ती लपटों पर काबू पाने के लिए सिटी सेंटर से कई दमकल को घटनास्थल पर भेजा गया है। स्थिति का पता लगाने के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच ... Read more