Month: December 2024

जयपुर टैंकर ब्लास्ट की आंखों देखी : 12 जिंदा जले, 40 गाड़ियां खाक और सब कुछ धुआं-धुआं

वैशाली नगर से अजमेर एक्सप्रेस हाईवे बहुत ज़्यादा दूर नहीं है, लेकिन बाईपास पर पहुंचते ही पता चला कि अजमेर एक्सप्रेस हाईवे का रास्ता बंद है. आगे जाना मुश्किल है. यहां क्राइम रिपोर्टिंग के 10 साल काम आए. पुलिस ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पुरानी पहचान के थे,  उन्होंने बैरिकेड्स हटाकर अंदर जाने दिया. लंबा चक्कर लगाने से बचा तो 7:55 पर DPS स्कूल के पास गाड़ी पार्किंग में लगाकर जो दृश्य देखा, वो दिल दहलाने वाला था. भांकरोटा चौराहे पर पूरी तरह से जली हालत में एक टैंकर खड़ा था, जिसके ठीक पीछे टक्कर मारने वाले ट्रक की मौजूदगी थी. ... Read more

CAT 2024: कैट रिजल्ट में पिछड़ गई महिलाएं, 99.98 से 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 73 उम्मीदवारों में मात्र 4 महिलाएं, Top Performers 

नई दिल्ली: CAT Result 2024 Top Performers: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (IIM, Calcutta) ने 24 नवंबर को कैट यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) का आयोजन किया था, जिसमें 2.93 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था. वहीं इस परीक्षा के लिए 3.29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. कैट 2024 फाइनल आंसर-की 17 दिसंबर 2024 को जारी किया था और दो दिन बाद कैट परीक्षा का परिणाम घोषित किया है. इस बार कैट परीक्षा में महिलाएं पिछड़ गई हैं, 99.98 पर्सेंटाइल से 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 73 उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या मात्र चार है. वहीं 100 पर्सेंटाइल पाने ... Read more

Pariksha Pe Charcha 2025: भारत मंडपम में होगी इस बार की परीक्षा पे चर्चा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बच्चों से संवाद

नई दिल्ली: Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा के डर को भगाने के लिए एक बार फिर देश में परीक्षा पे चर्चा हो रही है. जी हां, प्रधानमंत्री मोदी के बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का आगाज हो चुका है. परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस परीक्षा में भारत के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चे, उनके माता-पिता, अभिभावक और शिक्षक भाग ले सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mygov.in/ppc-2023 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अब तक 2.92 से अधिक लाख स्टूडेंट ने इसके लिए ... Read more

4 साल का बच्चा कहां है किसी को नहीं मालूम… पोते की कस्टडी के लिए SC पहुंचीं अतुल सुभाष की मां

नई दिल्ली: बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद अब उनका परिवार पोते की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने जा रहा है. अतुल की मां ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है. अतुल सुभाष की मां ने हैबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करते हुए शीर्ष अदालत ने न्याय की गुहार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक सरकार को इस याचिका पर नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ... Read more

द फाउंडेशन टाइम्स अखबार का शुभारंभ

जोधपुर। बगरू के विधायक कैलाश वर्मा और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के मुख्य आतिथ्य में ‘द फाउंडेशन टाइम्स’ अखबार का शुभारंभ जयपुर में हुआ। इस अवसर पर ‘द फाउंडेशन टाइम्स’ के संस्थापक नीलम सक्सेना, डॉ. निधि सिंह टाक व अथर अंसारी ने बताया कि द फाउंडेशन टाइम्स अखबार की यूएसपी (विशिष्टता) इसे एक राष्ट्रीय स्तर का अखबार बनाती है। द फाउंडेशन टाइम्स समाचार पत्र विशेष रूप से छोटे बच्चों की शिक्षा और उनके विकास पर केंद्रित है। द फाउंडेशन टाइम्स में छोटे बच्चों की भागीदारी रहेगी और 3 से 8 साल के बच्चों की ... Read more

CBSE 12th Board Exam Tips: केमिस्ट्री के पेपर के साथ ऐसे बैठाएं अपनी 'इक्वेशन', फॉलो करें ये टिप्स

देहरादून : सीबीएसई बोर्ड एग्ज़ाम की तारीखों का ऐलान हो चुका है और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए तैयारी का वक्त अब कम हो रहा है. खासतौर पर केमिस्ट्री जैसे विषय को लेकर छात्रों में चिंता और घबराहट बढ़ रही है. 12वीं क्लास के केमिस्ट्री पेपर की परीक्षा आगामी 27 फरवरी 2024 को होने जा रही है. इस चुनौतीपूर्ण समय में छात्रों की तैयारी को आसान बनाने के लिए हमने जाने-माने केमिस्ट्री टीचर विभु गोयल से बातचीत की. उन्होंने बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स साझा किए हैं. इन टिप्स को अपनाकर छात्र न केवल परीक्षा ... Read more

शहबाज के रक्षामंत्री ने खोली पोल, महमूद गजनवी लुटेरा था : आसिफ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि 998 से 1030 ईस्वी तक गजनवी साम्राज्य के शासक रहे महमूद गजनवी को जिस तरह से दिखाया जाता रहा है, वो ठीक नहीं है। एक टीवी चैनल पर आसिफ ने कहा कि महमूद गजनवी तो किसी डाकू-लुटेरे की तरह था। वह यहां लूटपाट करने आता था और माल लूटकर वापस चला जाता था। पाकिस्तान में उसे हमलावर बताने के बजाय नायक की तरह चित्रित किया जाता रहा है लेकिन मैं उसे कोई हीरो नहीं मानता हूं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार में रक्षा मंत्री आसिफ बड़े राजनीतिक परिवार ... Read more

ओम प्रकाश चौटाला: एक ऐसा नेता जो अपने पिता से अधिक नहीं पढ़ना चाहता था, ऐसे बने मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है.वो 89 साल के थे.उनका निधन उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर हुआ. चौटाला ने पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली. उनके निधन से हरियाणा की राजनीति को गहरा धक्का लगा है.उनके परिवार में दो बेटे अजय सिंह चौटाला, अभय सिंह चौटाला और एक बेटी सुनीता है. उनकी पत्नी स्नेहलता का 81 साल की आयु में अगस्त 2019 में निधन हो गया था. चौटाला पहली बार दिसंबर 1989 में मुख्यमंत्री बने थे. चौटाला का जीवन विवादों से घिरा रहा है. उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम ... Read more

Ground Report: 1480 करोड़ की लागत से उत्तराखंड में सुधरेगा आपदा प्रबंधन का ढांचा, होंगे 5 तरह के काम

देहरादून : उत्तराखंड विशेष भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अक्सर आपदा से जुड़ी घटनाओं से जूझता रहा है. उत्तराखंड आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 2014 से 2020 के बीच राज्य में आई प्राकृतिक आपदाओं में करीब 600 लोगों की जान गई, जबकि 500 से अधिक घायल हुए. ऐसे में हर साल राज्य सरकार के सामने प्राकृतिक आपदाओं की चुनौती बनी रहती है कि वे आपदाओं की घटनाओं से कैसे निपटे. लेकिन अब उत्तराखंड में आपदा से निपटने का सिस्टम और मजबूत होगा. केंद्र सरकार ने 1480 करोड़ रुपये की 5 वर्षीय (2024-2029) परियोजना ‘उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड ... Read more

बोर्ड की गोपनीयता और पारदर्शिता से नहीं होगा कोई समझौता : दिलावर

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी की प्रायोगिक परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले परीक्षकों (शिक्षक) का संबंधित स्कूलों और प्रायोगिक केन्द्रों पर किए जाने वाला स्वागत और आवभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड द्वारा नियुक्त किए जाने वाले शिक्षक इसे गंभीरता से लेें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित स्कूल प्रशासन और केन्द्राधीक्षकों के खिलाफ भी परीक्षकों की मेहमान नवाजी करने पर कार्रवाई की जा सकेगी।  उन्होंने गुरुवार को बोर्ड में समीक्षा बैठक लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बोर्ड की देशभर ... Read more