Month: December 2024
देश में 85 नए सेंट्रल स्कूल खुलेंगे, सबसे ज्यादा जम्मू कश्मीर में : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय (Central Schools ) सेटअप करने की प्रक्रिया एक अप्रैल, 2025 से शुरू हो जाएगी. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय 18 राज्यों में खोलने का फैसला किया है. सबसे ज्यादा 13 नए केंद्रीय विद्यालय जम्मू और कश्मीर में खोले जाएंगे. मध्य प्रदेश में 11 और उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में 8-8 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे. NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने कहा कि, समयबद्ध तरीके से नए केंद्रीय विद्यालय शुरू किए जाएंगे. जयंत चौधरी ने कहा कि, ... Read more
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ काफी पसंद
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को 59वां जन्म दिन है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री के बचपन को लेकर हमने उनके निकट मित्रों, बाल सखाओं और परिजनों से कुछ जानकारियां जुटाई हैं। अगर उनकी मानें तो भजनलाल शर्मा को बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ काफी पसंद है। उनके बाल सखा रहे रामबाबू शर्मा अकाउंटेंट ने कई जानकारियां साझा की है। रामबाबू और भजनलाल शर्मा ने अपने गांव अटारी में पहली से आठवीं तक की पढ़ाई एक साथ की है। इसके बाद उच्चतर माध्यमिक स्तर की पढ़ाई भी नदबई में एक साथ ... Read more
थाईलैंड के टाक इलाके में मनाए जा रहे उत्सव के दौरान बम विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 39 घायल
बैंकॉक: थाईलैंड के टाक प्रांत में एक वार्षिक उत्सव के दौरान हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, 39 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी राज्य के स्थानीय अधिकारियों ने दी. प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस विस्फोट में मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पैतोंगटार्न ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को घटना की शीघ्र जांच करने, अपराधियों को पकड़ने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने का आदेश दिया है. साथ ही, अधिकारियों को सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ... Read more
बिहार में फिर बढ़ा पकड़ौआ विवाह का चलन, BPSC शिक्षक की शादी हुई तो पहुंच गया SP के पास
Pakadwa Vivah Increased In Bihar: बिहार में तीन दशकों बाद पकड़ौआ विवाह एक बार फिर प्रचलन में आ गया है. 2024 में पकड़ौआ विवाह में सालों बाद बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में तीन दशक के बाद सबसे अधिक पकड़ौआ विवाह हुए हैं. ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है, जहां बीपीएससी शिक्षक का पकड़ौआ विवाह कर दिया गया है. दरअसल, कटिहार में पोस्टेड एक बीपीएससी शिक्षक को अपने गांव के रिश्तेदार की लड़की से 4 साल तक रिलेशनशिप के बाद शादी करने से इनकार करना महंगा पड़ गया है. लड़की ... Read more
फ्रिज में रखे कच्चे दूध में पांच दिनों तक जिंदा रहता है फ्लू का वायरस : स्टडी में हुआ खुलासा
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इन्फ्लूएंजा या फ्लू वायरस रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) में रखे कच्चे दूध में पांच दिनों तक जिंदा रहता है. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय का यह नया अध्ययन ऐसे समय में आया है जब डेयरी मवेशियों में बर्ड फ्लू के प्रकोप ने एक नई महामारी की संभावना के बारे में चिंताएं पैदा कर दी हैं. स्टैनफोर्ड डोएर स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी और स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की वरिष्ठ लेखिका एलेक्जेंड्रिया बोहम ने कहा, “यह कार्य कच्चे दूध के सेवन से एवियन इन्फ्लूएंजा ट्रांसमिशन के संभावित जोखिम और मिल्क पाश्चराइजेशन के महत्व को उजागर करता है.” कच्चे दूध के समर्थकों का ... Read more
AAP नेता केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख मांगा मिलने का समय, जानें क्या है पूरा मामला
पूरी दिल्ली में लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं: केजरीवाल नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और मिलने का समय मांगा है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है. दिल्ली अब अपराध की राजधानी के रूप में जानी जा रही है. भारत के 19 मेट्रो शहरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में दिल्ली पहले नंबर पर है. हत्या के मामलों में दिल्ली पहले नंबर पर है. पत्र में केजरीवाल ने आगे ... Read more
दिल्ली में 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर
नई दिल्ली। स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। अधिकारियों को सूचित किए जाने के तुरंत बाद स्कूलों में मौजूद छात्रों को घर भेज दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बम का पता लगाने वाली टीम और अग्निशमन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि पश्चिम विहार में भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल, अमर कॉलोनी स्थित डीपीएस, डिफेंस कॉलोनी केसाउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसजे एन्क्लेव डीपीएस और रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को सुबह 4:30 से 8:30 बजे के बीच धमकियां मिलीं। एक सप्ताह के ... Read more
आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज का शुभारम्भ, देश के 25 कॉलेज ले रहे है हिस्सा
जयपुर। इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फार्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट, टेक्निकल कैंपस (आईआईआईएम) मानसरोवर के मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर संकाय का प्रतिवर्ष होने वाले दो दिवसीय संयुक्त मैनेजमेंट एवं आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज 2024 का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य उत्सवमाला में देश के 25 कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक तिवारी सीईओ ग्रीनफिंच ग्लोबल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह का आयोजन छात्रों के बीच न केवल नवाचार और तकनीकी ज्ञान के आदान प्रदान का मंच है, बल्कि ... Read more
दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कर रही जांच
नई दिल्ली: दिल्ली के कई स्कूलों में शुक्रवार को फिर बम ब्लास्ट करने की धमकी मिली. ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएस, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल, कैंब्रिज स्कूल में बम ब्लास्ट की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद दिल्ली दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इस हफ्ते में स्कूलों में बम की ये दूसरी धमकी है. इससे पहले सोमवार को कई स्कूलों में बम रखे होने की धमकी दी गई थी. इसके बाद कई स्कूलों को खाली भी करवा लिया गया था, लेकिन पुलिस को जांच में कुछ ... Read more
मां ने स्कूल जाने के लिए जगाया तो बेटे ने कर दी हत्या, 5 दिन तक रहा लाश के साथ
नई दिल्ली: सुबह-सुबह जब एक महिला अपने 11वीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल जाने के लिए जगाने के लिए उसके बेडरूम में गई तो उसे नहीं पता था कि वह बेटा ही उसकी मौत का कारण बन जाएगा. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तीन दिसंबर को महिला आरती देवी वर्मा अपने 17 साल के बेटे अमन से स्कूल जाने के लिए उठने को कहा. लेकिन अमन का मन स्कूल जाने का नहीं था. वह उठने के लिए कहने पर गुस्से में आ गया और अपनी मां को जमीन पर धकेल दिया. इससे आरती देवी की सिर दीवार से ... Read more