Month: December 2024
अमेरिका में स्कूल में छात्रा ने की थी गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका में पुलिस ने विस्कॉन्सिन प्रांत के एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी करने वाले की पहचान 15 वर्षीय छात्रा के रूप में की है। मैडिसन पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने बताया कि गोलीबारी करने वाली छात्रा सहित 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हमलावर की पहचान 15 वर्षीय नताली रूपनोव के रूप में की गई है, जो सामंथा नाम से जानी जाती थी। वह स्कूल की छात्रा थी। रिपोर्ट के अनुसार उसकी भी मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि हमले में छह छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर ... Read more
UP Board परीक्षा 2025 को लेकर बड़ी खबर, UPMSP हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की होगी Online मॉनिटरिंग
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा में बड़ा बदलाव नई दिल्ली: UP Board Class 10th, 12th Practical Exam 2025: यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम रहा है, यही कारण है कि राज्य सरकार हर साल बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चाक-चौबंद इंतेजाम करती है. लेकिन इस बार बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की थ्योरी परीक्षाओं के साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए भी कड़े नियम बनाए हैं. यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2025 जनवरी में होने जा रही हैं, जिसकी अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी. जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड ... Read more
अशोक गहलोत ने शुरू की थी ईआरसीपी, मोदी किसका कर रहे है शिलान्यास : जूली
जयपुर। पीएम मोदी के पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करने आने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निशाना साधा है। जूली ने सोमवार को पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी मंगलवार को जिस योजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं, वो योजना तो मुख्यमंत्री रहते अशोक गहलोत ने शुरू कर दी थी। उस योजना में तो दो बांध बनकर तैयार हो चुके हैं। मोदी अब किस बात का शिलान्यास करने आ रहे हैं। मोदी हमारे किए कामों का शिलान्यास कर रहे हैं तो वो अलग बात है। मोदी को राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए ... Read more
आर्ट विद ए हार्ट में प्रदर्शित हुई 500 से ज्यादा पेंटिग्स
जयपुर। समकालीन सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आईटीसी राजपूताना में स्कूली बच्चों द्वारा आर्ट विद ए हार्ट छठीं कलात्मक एग्जीबिशन का शुभारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन जयश्री पेड़ीवाल ग्रुप आफ स्कूल्स की चेयरपर्सन डॉ. जयश्री पेड़ीवाल और आईटीसी राजपूताना के महाप्रबंधक दीपेंद्र राणा ने किया। एग्जीबिशन का आयोजन 20 दिसंबर तक वेलकम आर्ट गैलरी में प्रात: 10 बजे से सांय 7 बजे तक किया जाएगा। जयश्री पेड़ीवाल इन्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस एग्जीबिशन में 500 से अधिक पेंटिग्स को शोकेस किया जा रहा है। स्कूल के विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने कला के ... Read more
2 की मौत, 6 घायल… अमेरिका के स्कूल में 17 साल की लड़की ने क्यों खेला खूनी खेल?
न्यूयॉर्क: आम दिनों की तरह ही 16 दिसंबर को अमेरिका के ‘द एबंडेंट लाइफ़ क्रिश्चियन स्कूल’ में बच्चे पढ़ने के लिए आए थे. सबकुछ सही चल रहा था. तभी एकदम से गोली चलने की आवाजें आने लगी. जब तक कोई कुछ समझ पाता, एक लड़की ने कई लोगों पर गोलियां चला दी. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और गोलीबारी की सूचना दी. फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पाया कि हमलावर एक छात्रा थी. जिसकी उम्र 17 साल की थी. उसने फायरिंग करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. ... Read more
दुनिया टॉप 5: अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी में 5 की मौत, कनाडा की उप प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
अमेरिका के उत्तरी राज्य विस्कॉन्सिन के एक स्कूल में गोलीबारी हुई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मेडिसन के पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अबंडेंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई इस घटना में एक शिक्षक और एक किशोर छात्र की मौत हो गई. यह स्कूल 5 से 18 साल तक के बच्चों के लिए है. श्रीलंका ने भारत को आश्वासन दिया है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा के खिलाफ नहीं होने देगा. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने इस आश्वासन को औपचारिक ... Read more
दिल्ली-NCR में फिर लागू हुआ GRAP-4, औसत AQI 400 पार पहुंचा, जानिए किन कामों पर रहेगी रोक
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR की हवा फिर से दम घोंट रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 पहुंच गया है. कुछ इलाकों में AQI के 400 पार जाने की खबर है. ऐसे में दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP-4 की पाबंदियां लागू कर दी हैं. दिल्ली का औसत AQI सोमवार रात 9 बजे बढ़कर 399 हो गया. रात 10 बजे 400 के आंकड़े को पार कर गया. जिसके बाद सरकार ने GRAP-4 लगाने का ऐलान किया. इससे पहले सोमवार सुबह ही GRAP-3 की पाबंदियां लगाई गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने ... Read more
बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, सहारा बने CM धामी
चमोली. उत्तराखंड के चमोली जनपद में माता-पिता का साया उठने के बाद जैसे-तैसे जीवनयापन करने को मजबूर तीन अनाथ बच्चों तक मदद पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंच अनाथ बच्चों के भरण-पोषण और सर्दी से बचाव के लिए जरूरी चीजें दीं. सीएम धामी ने बच्चों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. दरअसल चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव निवासी नैन सिंह का इसी साल अक्टूबर महीने में बीमारी से निधन हो गया था. 2020 में उनकी पत्नी का देहांत हुआ था. उनकी दो बेटियां ... Read more
देसूरी की नाल में रुकेगा हादसों का सिलसिला, दिया कुमारी ने क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण
राजसमंद। पाली और राजसमंद (मारवाड़ और मेवाड़) को जोड़ने वाली देसूरी की नाल पर पर हो रहे सड़क हादसों के चलते उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने यहां स्थित खतरनाक मोड़ों, तीव्र ढलानों और संकरी सड़कों को देखकर संबंधित विभागों (आरएसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, और एनएचएआई) को तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जयपुर, उदयपुर, राजसमंद और पाली से इन विभागों के अधिकारी जैसे राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) के प्रबंध निदेशक सुनील जय सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग ... Read more
लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान PM मोदी का संबोधन, यहां पढ़ें पूरा भाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने संविधान पर चर्चा के दौरान शनिवार को करीब एक घंटे 50 मिनट लंबा भाषण दिया. पीएम मोदी लोकसभा में ‘संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा का जवाब दे रहे थे. संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने विपक्षी खासतौर पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई. साथ ही उन्होंने सदन के समक्ष 11 संकल्प भी रखे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा संबोधन पढ़ें : आदरणीय अध्यक्ष महोदय,हम सब के लिए और सभी देशवासियों ... Read more