Month: December 2024
पौड़ी गढ़वाल में UPSC और PCS की फ्री कोचिंग, मिलेंगे 4000 रुपये भी
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड में रहकर UPSC और PCS की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र युवाओं को परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग दे रहा है. कोचिंग के साथ युवाओं को 4000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. देशभर के किसी भी राज्य से छात्र कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है. आवेदन के लिए सिर्फ अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं. आवेदन के बाद छात्रों को एक प्रवेश ... Read more
समस्या: नलों में कब आएगा पानी ? इसकी कोई गारंटी नहीं
हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में खाली पाइप लाइन बिछाकर घर-घर नलों के कनेक्शन तो कर दिए गए लेकिन नलों में पीने का पानी कब पहुंचेगा। इसकी कोई गारंटी नहीं। पिछले 6 माह से यह नल पानी की जगह हवा फैंक रहे हैं। हरनावदाशाहजी के ग्राम सालारखोह सहित कस्बे की कालापाठा बस्ती, हरीजन बस्ती, तिलक स्कूल गली कुम्हार मौहल्ला, 49 मील सहित कस्बे की बहुत सी गलियों में लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा कस्बे में फिलहाल कार्य भी बंद किया हुआ है। कस्बे ... Read more
राज्यसभा में सरकार के प्रवक्ता बन गए जगदीप धनखड़, हेडमास्टर की तरह करते हैं बर्ताव: खरगे
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार (11 दिसंबर) को 12वां दिन है. आज भी लोकसभा में जॉर्ज सोरोस और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हंगामा हुआ. जबकि राज्यसभा में सभापति के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर INDIA ब्लॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने धनखड़ को सरकार का प्रवक्ता बता दिया है. उन्होंने कहा कि सभापति सदन में किसी स्कूल के हेडमास्टर की तरह बर्ताव करते हैं. वो कभी खुद को RSS का एकलव्य बताते हैं, तो कभी ... Read more
निवेशकों के शिक्षा पर आए सुझावों को कार्य योजना में शामिल करेंगे : बैरवा
जयपुर। राइजिंग राजस्थान समिट में एजु रिवोल्यूशन सेशन में शिक्षा और उसके अवसर विषय पर निवेशकों के साथ खुला सत्र हुआ जिसमें निवेशकों ने शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर अपनी राय दी। सेशन में मौजूद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि इन सुझावों को सरकार अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करेगी। सरकार शिक्षा में तकनीक और संस्कार का समावेश कर रही है। सेशन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, शिक्षा व्यवसाय से जुडे निवेशक खासकर शामिल हुए। एक्सपर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र मे आवश्यक सुधारों, तकनीकि समावेश, व्यासायिक प्रशिक्षण, औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्धारण आदि ... Read more
SEBI ने यूट्यूबर रवींद्र बालू भारती और उसकी फर्म पर लगाई रोक, 9.5 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश
SEBI ने शुभांगी रवींद्र भारती, राहुल अनंत गोसावी और धनश्री चंद्रकांत गिरि को चार अप्रैल, 2025 तक सिक्योरिटीज मार्केट में भागीदारी से रोक दिया. नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने सोशल मीडिया पर फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट से संबंधित सलाह देने वाले रवींद्र बालू भारती (Ravindra Balu Bharti ) और उनकी कंपनी रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट पर शेयर बाजार से जुड़े काम करने पर रोक लगा दी है. रवींद्र बालू भारती और उनकी फर्म पर यह रोक अगले साल अप्रैल तक के लिए लगाई गई है.इसके साथ ही सेबी ने भारती और उनकी कंपनी रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट को गैरकानूनी ढंग ... Read more
गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी शिक्षिका, ट्रांसजेंडर होने की बात कह स्कूल से निकाला; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर शिक्षिका को उसकी लैंगिक पहचान उजागर होने के बाद यूपी और गुजरात के निजी स्कूल से निकालने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह एक महत्वपूर्ण मामला है, जिसको हम तय करेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर शिक्षिका ने याचिका दाखिल किया था. इसकी सेवा गुजरात और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग निजी स्कूलों ने उसकी लैंगिक पहचान उजागर होने के बाद समाप्त कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब ... Read more
मुझे मिला पूरी दिल्ली का जिम्मा, चुनाव कहां से लड़ना है इससे फर्क नहीं पड़ता : सिसोदिया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किलोकरी स्थित अंगूरी देवी मंदिर में पूजा कर जंगपुरा विधानसभा में चुनाव प्रचार का आगाज किया। सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक शिक्षा मंत्री और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर पूरी दिल्ली का जिम्मा मुझे मिला है। चुनाव कहां से लड़ते हैं, यह मायने नहीं रखता है। जब पटपड़गंज से विधायक और दिल्ली का उपमुख्यमंत्री था, तब भी जंगपुरा के लिए खूब काम किया। जंगपुरा के लोग विधायक के रूप में चुनेंगे, फिर भी पूरी दिल्ली के लिए काम होगा और पूरी ... Read more
भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हुई बदहाल, लोग परेशान
केलवाड़ा। ग्राम पंचायत दान्ता में लाखों की लागत से वर्ष 2017 में आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया परंतु बस्ती के बीच व्यावसायिक गतिविधियां जब से शुरू हुई तो आम रास्ता धीरे-धीरे खस्ताहाल होना शुरू हो गया। देखते ही देखते रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सोमवार को इस आम रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गए। जिससे आम रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया और आवागमन बाधित हो गया। बाद में बडी मशक्कत करके जैसे तैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ। भारी भरकम वाहन निकलने से ... Read more
MP Board Exam 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू, एमपीबीएसई डेटशीट यहां देखें
नई दिल्ली: MP Board 10th 12th Date Sheet 2025: सीबीएसई, बिहार बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड समेत एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो रही हैं. शेड्यूल के मुताबिक एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं यानी हाई स्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं यानी हाई स्कूल की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होंगी. ऐसे में मध्य प्रदेश स्टेट बोर्ड से कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डेटशीट 2025 डाउनलोड करें. बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एमपी बोर्ड ... Read more
प्रवासी राजस्थानियों के व्यापार में मदद के लिए बनेगा अलग विभाग, भजनलाल ने की विकास में अहम रोल निभाने की अपील
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी समिट में जुटे। दुनियाभर से आए प्रवासी राजस्थानियों के कॉन्क्लेव को सीएम भजनलाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संबोधित किया। सभी ने प्रवासियों को अपनी जमीन से जुड़ने और निवेश कर राजस्थान के विकास में अहम रोल निभाने की अपील करते हुए कहा की निवेश के लिए सरकार उनकी मदद को साथ खड़ी है। हरसंभव मदद को सरकार तैयार है। वे आए और निवेश करें। यहां हर क्षेत्र में निवेश का अवसर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ... Read more