Month: January 2025
जख्मी सैफ अली ने हमलावर को कर दिया था कमरे में बंद? फिर कैसे भाग निकला
मुंबई: सैफ अली खान लीलावती से डिस्चार्ज होकर कल घर आ गए हैं. उनके आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर दिन ब दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में पुलिस ने एक नया खुलासा किया है. बांग्लादेश का नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद कथित तौर पर चोरी करने के लिए एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसा था और लड़ाई के दौरान उन पर कई बार चाकू से हमला किया था घटना के बाद वह अपने देश भागना चाहता था. भारत छोड़ना चाहता था आरोपी हमला के बाद आरोपी का प्लान था कि भारत छोड़ने का प्लान ... Read more
CM योगी के वो 10 'महाफैसले' जो गंगा में डुबकी लगाने से पहले लिए; देखें पूरी लिस्ट
गंगा एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा गंगा नदी पर छह लेन का पुल बनाया जा रहा है. प्रयागराज को झूसी से जोड़ने के लिए एक और चार लेन का पुल बनाया जाएगा. यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाएगा. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 20 के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय की स्थापना के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. प्रयागराज-विंध्य-काशी एक्सप्रेसवे के रूप में जाना जाएगा. वाराणसी-विंध्य डेवलपमेंट रीजन के संबंध में चर्चा हुई है. कैबिनेट में प्रयागराज नगर निगम, वाराणसी नगर निगम और आगरा ... Read more
युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अशोक गहलोत चिंतित : छोटे बच्चे भी शराब का कर रहे सेवन, नशे के बढ़ते खेल के पीछे सरकार गंभीर नहीं
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश-प्रदेश में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई है। गहलोत ने कहा कि पूरे देश में नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले आमतौर पर कॉलेज में जाने पर बच्चों का नशे के प्रति रुझान दिख सकता था, लेकिन अब स्कूली बच्चों से बात करने पर पता चलता है कि अब स्कूल भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। 10वीं, 12वीं के बच्चे भी शराब और ड्रग्स की ओर बढ़ रहे हैं। बच्चों द्वारा हर छोटे-बड़े सेलिब्रेशन में शराब का सेवन किया जा रहा है, जो पूरे समाज के ... Read more
बांग्लादेश भागने वाला था सैफ का हमलावर, रेल टिकट न मिलने से प्लान हुआ फेल
मुंबई: सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद वारदात को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भागने की फिराक में था. वह मुंबई से भागने के लिए रेलवे स्टेशन गया, लेकिन उसे हावड़ा के लिए टिकट नहीं मिली. इसके बाद वह ऐसे रेलवे टिकट ऐजेंट की तलाश कर रहा था, जिससे उसे हावड़ा जाने के लिए टिकट मिल सके, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. लेकिन परेशानी ये थी कि शरीफुल इस्लाम के पीछे पुलिस लगी हुई थी. न्यूज पेपरों और टीवी चैनलों में लगातार शरीफुल इस्लाम का चेहरा दिखाया जा रहा था, ऐसे ... Read more
राजस्थान: सिरोही में जहरीला पदार्थ खाने से 15 बंदरों की मौत, लोगों ने की जांच की मांग
सिरोही जिले के नागाडी स्थित आमलारी गांव में एक साथ 10 से 15 बंदरों की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों को पहले एक दो बंदर मरे हुए दिखाई दिए, इसके बाद समाजसेवीयों की सहायता से 15 बंदरों को ढूंढकर उन्हें दफनाया गया. इसके बाद लोगों में एक साथ 10 से 15 बंदरों की मौत की खबर फैली तो ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और आसपास जाकर और जगह बंदर को ढूंढने का काम शुरू किया. इसके बाद ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा टीम को भी इसकी सूचना दी और मौके पर पशु ... Read more
VIDEO : बरनाला में स्कॉर्पियो ने ढाई साल की मासूम को कुचला, मौत; माता-पिता के साथ चर्च गई थी जोया
नई दिल्ली: पंजाब के बरनाला में वाहन की चपेट में आने से एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि वो एक निजी स्कूल प्रबंधक की गाड़ी थी. घटना सोमवार को सेक्रेड हार्ट चर्च में हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. बच्ची जोया उस वक्त परिसर में खेल रही थी. तभी वो कार की चपेट में आ गई. वहीं पीड़ित परिवार ने कहा कि मौत ड्राइवर की लापरवाही से हुई है. पुलिस ने कहा कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है. पत्रकारों से बात ... Read more
किचन गार्डन के पौधों में लग गए हैं कीड़े… करें 10 रुपए का उपाय? चंद दिनों में हो जाएंगे छूमंतर
Agency:News18 Uttarakhand Last Updated:January 21, 2025, 21:51 IST Kitchen Garden Tips : अगर आप किचन गार्डन में लगे पौधों में लगे कीड़ों से परेशान हैं तो आप देसी उपाय कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं. इन दिनों छोटे-छोटे कीड़े पौधों और गमलों में लग जाते हैं, जो पौधों को काफी न…और पढ़ें X पेड़ पौधों में फिटकरी के फायदे हल्द्वानी. घर के पास खाली जमीन पर किचन गार्डन बनाने का सपना तो सभी का होता है, लेकिन कभी जगह तो कभी जानकारी की कमी से यह सपना पूरा नहीं हो पाता. हालांकि थोड़ी-सी कोशिश से आप कम जगह ... Read more
तुर्की के होटल में भीषण आग ने ली 66 की जान, कईयों की कूदने से हुई मौत
अंकारा: उत्तर-पश्चिमी तुर्की के एक स्की रिसॉर्ट होटल में मंगलवार की सुबह आग लगने से 66 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे (0027 जीएमटी) कार्तलकाया के पहाड़ की चोटी पर स्थित रिसॉर्ट में 12 मंजिला ग्रैंड कार्टल होटल के रेस्तरां में आग लग गई. बताया जा रहा है कि कईयों की मौत घबराहट में इमारत से कूदने की वजह से हुई. स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि गेस्ट चादरों और कंबलों का इस्तेमाल करके अपने कमरों ... Read more
भाजपा के संकल्प पत्र पर केजरीवाल का हमला : भाजपा ने कबूला कि मुफ्त शिक्षा और इलाज करेंगे बंद, ये पूरे देश के लिए खतरनाक
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र पर हमला करते हुए दावा किया कि भाजपा ने अपने दो संकल्प पत्रों में कबूल किया है और सीधे एलान कर दिया है कि वह दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे और सरकारी स्कूलों में मिलने वाली मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा, भाजपा ने अभी तक दो संकल्प पत्र जारी किए हैं। दोनों संकल्प पत्र दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक हैं। इन लोगों ने बड़ी ईमानदारी से कबूल कर लिया ... Read more
बच्चों में डालें सुबह की ये 9 आदतें, जिंदगी में होगी ऐसी भोर, हमेशा-हमेशा के लिए रौशन होगा बच्चे का नाम
9 Morning Habits to Teach Kids : पेरेंट्स बच्चों में कुछ आदतें बचपन से ही डालना शुरू कर दें जिससे न सिर्फ उनके दिन की शुरुआत बेहतर होती है, बल्कि उनके जीवन के दूसरे पहलुओं में भी सुधार लाती हैं. जब बच्चे सुबह की आदतें जैसे समय पर उठना, तैयार होना, नाश्ता करना, और स्कूल के लिए तैयार होना सीखते हैं, तो वे खुद को ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड और रिस्पॉन्सिबल महसूस करते हैं. ये आदतें बच्चों में डिसिप्लिन और टाइम मैनेजमेंट डेवलप करती हैं, जो आगे चलकर उनके एजुकेशनल और पर्सनल लाइफ में सफलता का आधार बनती हैं. कौन सी हैं ... Read more