Blog
पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड में ठेकेदार सुरेश हुआ अरेस्ट, सेप्टिक टैंक से मिला था शव, पूरा मामला समझे
छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्या केस में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है. हत्याकांड के आरोपी सुरेश को हैदराबाद से हिरासत में लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है. सुरेश ही वो ठेकेदार है, जिसकी प्रोपर्टी के सेप्टिक टैंक से पत्रकार मुकेश चंद्रकार का शव मिला था. जानकारी के मुताबिक आरोपी सुरेश को देर रात हिरासत में लिया गया. खबर ये भी आ रही कि उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की तरफ से नही की गई है. इस मामले में अब तक 4 गिरफ्तारियां इस मामले में पहले ही तीन गिरफ्तारियां हो चुकी ... Read more
फेयरवेल पार्टी के बाद युवकों ने किए स्टंट और फायरिंग, 70 के खिलाफ FIR
हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचइएल या भेल) क्षेत्र में दर्जनों अज्ञात युवकों द्वारा किए गए हुड़दंग का मामला सामने आया है. इन युवकों ने कार से खतरनाक स्टंट किए और सड़क पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई. यह घटना तब सामने आई, जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस ने इस मामले में 70 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. रानीपुर कोतवाली पुलिस अब इन युवकों की पहचान में जुटी हुई है. वायरल वीडियो के ... Read more
विशेष ट्रेन से अजमेर पहुंचेगा पाकिस्तानी जायरीन जत्था, प्रशासन ने की पुख्ता व्यवस्थाएं
अजमेर। हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स-2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी जायरीन जत्था विशेष ट्रेन से 6 जनवरी को अजमेर पहुंचेगा। जिला प्रशासन ने पाक जायरीन के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। जायरीन 6 जनवरी से 9 जनवरी तक उर्स में शामिल होने के बाद10 जनवरी को अजमेर से प्रस्थान करेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पाकिस्तानी जायरीन को केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरानी मण्डी में ठहराया जाएगा। पाकिस्तानी जायरीन को ठहराने तथा जियारत आदि की समस्त व्यवस्थाओं के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त भरतराज गुर्जर को सम्पर्क अधिकारी तथा ... Read more
अत्यधिक धारदार, सिंथेटिक सामग्री से बने मांझों पर लगाई जाए रोक : समित
जयपुर। पशुपालन, गोपालन और डेयरी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए विभाग की ओर से पतंग को लेकर आमजन हित और पक्षियों की सुरक्षा के लिए एडवायजरी जारी की है। इसे लेकर सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखे है, जिसमें डॉ. समित ने कहा कि प्रदेश में संक्राति पर्व पर पतंग उड़ाने के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को खतरा होने की अत्यधिक संभावना रहती है। पतंग उड़ाने के दौरान अत्यधिक धारदार, नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने मांझों एवं उन पर लोहे अथवा कांच के पाउडर की कोटिंग से ... Read more
पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी अरविंद केजरीवाल पर किया “शीशमहल” हमला
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर कथित रूप से फिजूलखर्ची करने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने लगभग 10 साल के कार्यकाल में राजधानी की आधारभूत संचरनाओं को सुधारने के बजाय खुद के लिए ‘‘शीश महल” बनवाया. उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को इसका हिसाब देना होगा. अमित शाह ने नई दिल्ली नगर निगम द्वारा कामकाजी ... Read more
आप को अपने ‘कुकर्मों’ के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिलेगी : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) को अपने ‘‘कुकर्मों” के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा. चुनाव इस साल फरवरी में होने हैं. ‘आप’ ने सभी 70 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें यह रेखांकित करने की जरूरत है कि शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में कितना काम किया था. संदीप दीक्षित को आगामी ... Read more
मकर संक्रान्ति के अवसर पर दैनिक नवज्योति की ओर से आयोजित काइट फेस्टिवल में लें बढ़-चढ़कर हिस्सा
जयपुर। मकर संक्रान्ति भारत के प्रमुख पर्वों में एक है। इस उपलक्ष्य में दैनिक नवज्योति ऑनलाइन काइट फेस्टीवल -2025 कर रहा है। इसमें राजस्थान के स्कूलों के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। दैनिक नवज्योति कई वर्षों से इस उत्सव को आयोजित कर रहा है। इसमें हर बार बड़ी संख्या में प्रतियोगी हिस्सा लेते हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों को प्रतियोगिता में रंग – बिरंगी पतंग बनाकर, अलग – अलग रंग, डिजाइन कर और उसे अच्छे से सजाकर, पंतग की स्पष्ट फोटो लेकर जेपीजी फोरमेट में करके ... Read more
मदन राठौड़ का डोटासरा पर निशाना, कहा- इंग्लिश मीडियम के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का किया काम
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कांग्रेस शासन के दौरान कई प्रासंगिक निर्णय लिए गए, जिसमें इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलना भी शामिल है। राठौड़ ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों के भविष्य बर्बाद करने का काम किया। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश दिए गए, जबकि बच्चों का अंग्रेजी का ग्राउंड तो प्रारंभ से तैयार होना चाहिए। बच्चों को नर्सरी से अंग्रेजी सीखना होता है, केवल वाही वाही लूटने के लिए आनन- फानन में हिंदी ... Read more
क्यों एक दूसरे के विरोधी बने तालिबान-पाकिस्तान? जानिए असली वजह
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद एक लंबा मुद्दा रहा है. लेकिन हाल के दिनों में यह और भी गहरा गया है. पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कई तालिबान लड़ाके मारे गए. इस घटना के बौखलाए अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की और अब यह दावा किया कि पाकिस्तान की सेना अफगानिस्तान की सीमा में घुस आई है. दोनों देशों के बीच चल रहे इस संघर्ष को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है. 24 दिसंबर को पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर भीषण एयर स्ट्राइक ... Read more
इजरायली सेना ने दी अस्पताल पर बमबारी की चेतावनी, गाजा में हवाई हमले में 24 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा। गाजा पर इजरायली युद्धक विमानों द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 24 फिलिस्तीनी मारे गए। इजरायली सेना ने चेतावनी दी कि वह उत्तरी गाजा में एक अस्पताल पर बमबारी करेगी। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है। गाजा की नागरिक सुरक्षा ने एक बयान में कहा कि हवाई हमलों ने गाजा शहर के पूर्व में अल-शुजाइया पड़ोस के अल-अली क्षेत्र में फिलिस्तीनियों के एक समूह को निशाना बनाया, जिसमें चार बच्चों और एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। बयान में कहा गया कि इससे पहले दिन में गाजा शहर के पश्चिम में हवाई ... Read more