Blog

दिल्ली के स्कूलों में जारी रहेगा हाइब्रिड सिस्टम, GRAP-4 हटाने को लेकर 2 दिसंबर तक फैसला ले CAQM: SC

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में (Supreme Court) सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में अभी हाइब्रिड सिस्टम जारी रहेगा. साथ ही कोर्ट ने GRAP-4 हटाने को लेकर CAQM को 2 दिसंबर तक रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिया है. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी. पराली जलाने पर फिर फटकार उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ‘कोर्ट कमिश्नर’ की रिपोर्ट से पता चलता है कि अधिकारी जीआरएपी के चरण चार के तहत पाबंदियों को सही तरीके से लागू करने में ‘पूरी तरह विफल’ रहे ... Read more

अरुणाचल प्रदेश: आर्मी को देख पहाड़ों पर चढ़ जाते थे लोग, आज उन्हीं आदिवासियों के दुख-दर्द बांट रही है सेना

इटानगर। एक समय ऐसा था, जब सेना की गाड़ी देखते ही आदिवासी क्षेत्र के लोग पहाड़ों पर चढ़ जाते थे, लेकिन आज समय के साथ ही स्थितियां बदल गई है। अब देश की सुरक्षा का जिम्मा  संभाल रही भारतीय सेना अब  उन्हीं  आदिवासियों के हर दुख दर्द बांटने के साथ उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत बहुत से परोपकारी कार्य कर रही है। दूर-दराज के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के साथ ही अविकसित क्षेत्रों में विविध परियोजनाएं चला रही है। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले के सद्भावना ... Read more

टीचर ही नहीं पहुंचा स्कूल तो बिना पढ़े-लिखे घर लौटे छात्र, जांच के आदेश

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में लापरवाही का एक मामला सामने आया है. जिले के थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में शिक्षक के न होने के चलते क्लासरूम के दरवाजों पर ताले लटके नजर आए और बिना पढ़े ही छात्र घर लौट गए. छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक हर रोज विद्यालय से गायब रहता है. शिक्षक के इस रवैये को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी टीचर की शिकायत की. पीटीए में अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अभिभावकों का कहना है कि अगर शिक्षक पर जल्द ... Read more

शीतकालीन छुट्टियों के दौरान निर्धारित की परीक्षाएं, शिक्षकों ने जताया आक्रोश

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों के दौरान छात्रों की परीक्षाएं निर्धारित की है। इस पर प्रदेशभर के शिक्षकों ने आक्रोश जताया है। अब परीक्षा कार्यक्रम या शीतकालीन अवकाश दोनों में से एक में बदलाव होना तय है। फिलहाल शिक्षा विभाग परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक समान परीक्षा योजना के तहत जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षाएं निर्धारित करने से प्रदेश के शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के संचालन के लिए जारी शिविरा ... Read more

नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने के मामले में शिक्षा मंत्री हुए सख्त

जयपुर। नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने का मामला शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के पास पहुंच गया है, जिसको लेकर दिलावर सख्त हो गए है और जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, करतारपुरा में पदस्थापित नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण कृष्ण पल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए ... Read more

जज्बे को सलाम! डिलीवरी बॉय बनकर खाना पहुंचा रहे हैं बिहार के एक सरकारी टीचर

पटना: बिहार में सरकारी स्कूल टीचर वेतन कम होने के कारण स्कूल के बाद आधी रात तक डिलीवरी बॉय का काम कर रहे हैं. किस्मत पर सरकारी नौकरी का ठप्पा जरूर लग गया, लेकिन सरकार से मिल रहे वेतन से इनका गुजारा नहीं हो पा रहा है. जब सरकारी नौकरी लगी थी तो परिवार में सभी खुश थे. लेकिन वेतन कम मिलने से पारिवारिक गुजारा नहीं हो पा रहा है. यह कहानी है बिहार के भागलपुर जिले के एक सरकारी शारीरिक शिक्षक अमित की, जिन्हें केवल 8 हज़ार रुपये वेतन के तौर पर प्रतिमाह सरकार द्वारा दिया जाता है. इतने ... Read more

दिल्ली: स्कूलों में 28 नवंबर से होगा नर्सरी में दाखिला, चयन के लिए तय किए गए मानदंड

नई दिल्ली: दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों में नर्सरी के लिए दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी. दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (डीओई) ने 12 नवंबर को एक पत्र जारी कर घोषणा की थी कि 2025-26 सत्र के लिए शहर के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी. पत्र में कहा गया है कि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है और पहली सामान्य प्रवेश सूची 17 जनवरी, 2025 को प्रकाशित की जाएगी. कई स्कूलों द्वारा सूचीबद्ध मानदंड में स्कूल से बच्चे के आवास की ... Read more

7 साल की उम्र में हुआ था अपहरण, 31 साल बाद लौटा तो बताया- पूरे दिन में मिलती थी 1 रोटी

नई दिल्ली: यूपी के गाजियाबाद का थाना खोड़ा 31 साल बाद एक मिलन का गवाह बना. गाजियाबाद से 31 साल पहले 7 साल का एक युवक लापता हो गया था. युवक का दावा है कि उसका अपहरण किया गया था. 31 साल बाद थाना खोड़ा में युवक अपने परिवार से मिला. 1993 में जब यह युवक लापता हुआ था तब सरकारी कागजों में भी इसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी. युवक के मुताबिक उस को राजस्थान में मारा पीटा जाता था, बांध के रखा जाता था, दिन भर काम कराया जाता और सिर्फ एक रोटी पूरे दिन में खाने को ... Read more

ओवरलोड और भारी वाहनों से इंटरलॉकिंग रास्ता बदहाल, आवाजाही में दिक्कत

केलवाड़ा। केलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दांता में लाखों की लागत से आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया गया था परंतु बस्ती के बीच  व्यवसायिक  गतिविधियां शुरू कर दी। जब से व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हुई है, तब से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। भारी भरकम वाहन निकलने से इंटरलॉकिंग रोड़ उखड़ गई है। जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे आमजन को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी रोड़ पर तीन से चार निजी विद्यालय एवं हॉस्टल स्थित है। इस कारण छात्रों की आवाजाही बनी रहती है। भारी भरकम वाहनों की आवाजाही ... Read more

बहन के संग नहाने गया बच्चा 80 फीट गहरे कुएं में गिरा

लालसोट। उपखंड की ग्राम पंचायत खटूम्बर के ग्राम धौण में मंगलवार सुबह स्कूल जाने से पूर्व बहन के साथ कुएं पर नहाने गए 6 वर्षीय बच्चा पैर फिसलने से 80 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। बहन चिल्लाने लगी तो मौके पर परिवार व गांव के लोग जुट गए। बच्चे के चचेरे भाई भजनलाल ने बताया कि मृतक ऋषभ गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वह सुबह नहाने के लिए बड़ी बहन शीनू के साथ कुएं पर गया। कुएं के चारों तरफ जमीन समतल है। वहां ऋषभ का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा ... Read more