Blog

मीठा खाने की लालसा को कम कर सकता है जेनेटिक म्यूटेशन : शोध

क्‍या आप भी मीठा कम खाने पर जोर देने की कोशिश कर रहे हैं मगर यह कामयाब नहीं हो पा रहा है, तो यह खबर आपके लिए है. वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने अब पाया है कि एक आनुवंशिक उत्परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) लोगों को चीनी का सेवन कम करने में सक्षम बना सकता है. ब्रिटेन में नॉटिंघम विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए इस शोध में डेनमार्क, ग्रीनलैंड, इटली और स्पेन के शोधकर्ताओं ने हिस्‍सा लिया. उन्होंने एक जीन का पता लगाया जिसे सुक्रेज-आइसोमाल्टोज (एसआई) जीन कहते हैं जो लोगों में मीठा खाने की लालसा को कम ... Read more

अंकल-अंकल कहने वाला बच्चा कैसे बन गया लॉरेंस? कहानी अंडरवर्ल्ड के 'सिस्टम' की

नई दिल्ली: किसी भी मां-बाप के लिए अपने बच्चे को काबिल बनाना एक सपने जैसा होता है. और वो अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए बच्चे को अच्छे स्कूल और बड़ी यूनिर्सिटी में भी भेजते हैं. लेकिन क्या हो अगर कोई बच्चा पढ़ाई में नाम कमाने की जगह अपराध की काली दुनिया में घुसता चला जाए. जिस बच्चे की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो भी धीरे-धीरे  करके अपराध के दलदल में इस कदर धंसता चला गया कि आज वह एक पेशेवर अपराधी बन चुका है, जिसके ऊपर देश के कई राज्यों में मामले दर्ज हैं. ... Read more

ऑनलाइन पेमेंट के लिए हर दिन करते हैं स्कैन, लेकिन क्या आप जानते हैं QR Code का फुल फॉर्म?

नई दिल्ली: QR कोड, जिसे हम आज हर जगह देखते हैं, हमारे रोजमर्रा के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है. चाहे वह डिजिटल पेमेंट हो, किसी प्रोडक्ट की जानकारी, वेबसाइट का लिंक हो या किसी अन्य डिजिटल सेवा का इस्तेमाल, QR कोड ने हमारी डिजिटल दुनिया को सरल और सुलभ बना दिया है. स्मार्टफोन के इस युग में QR कोड के कारण डिजिटल क्रांति तेज गति से बढ़ी है और आज यह तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है. क्या है QR कोड और इसका फुल फॉर्म QR कोड का फुल फॉर्म “Quick Response” कोड है. इसे ... Read more

कौन हैं विवेक रामास्वामी जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सरकार के खर्चों में कटौती के लिए चुना है

नई दिल्ली: Who is Vivek Ramaswamy: विवेक रामास्वामी को डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सरकार के लिए मंत्री बनाया है. ट्रंप अगले साल से अमेरिका में राष्ट्रपति पद ग्रहण करेंगे. उन्होंने हाल ही अमेरिका में संपन्न चुनाव में कमला हैरिस को हराया है. इसके बाद से डोनाल्ड ट्रंप अपनी सरकार के गठन के प्रक्रिया में लग गए हैं. विवेक रामास्वामी और एलन मस्क को डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सरकार में डोजे (Department Of Government Efficiency DOGE) का प्रभार दिया है.  मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद क्या बोले विवेक मंत्री बनाए जाने के बाद विवेक रामास्वामी ने ट्वीट कर कहा ... Read more

अपने अमृतसर के ' मिसिंग ' घर को आज भी तलाशते हैं CJI संजीव खन्ना

नई दिल्ली: देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस संजीव खन्ना ने शपथ ले ली है. वह देश की न्यायपालिका के मुखिया बन गए हैं लेकिन एक बात ऐसी है जो बहुत कम लोग जानते हैं. CJI खन्ना आज भी अपने अमृतसर के घर को तलाश रहे हैं जो उनको नहीं मिल पा रहा है. ये घर उनके ‘बाऊजी’ यानी दादाजी ने खरीदा था. CJI के करीबी सूत्रों ने बताया कि अब भी जब कभी CJI खन्ना अमृतसर जाते हैं तो वो कटरा शेर सिंह जरूर जाते हैं. यहां वो अपने बाऊजी यानी दादाजी सर्व दयाल के घर ... Read more

शिक्षा के नाम पर लिया जाता है टैक्स व सेस

नरेन्द्र चौधरी शिक्षा या पढ़ाई जीवन में कितना महत्व रखती है, यह इस बात से साबित होता है कि देश के कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करके मेडल जीते, लेकिन कभी खेलों के कारण पढ़ाई को नहीं छोड़ा। खेलों के साथ- साथ पढ़ाई पर भी गंभीरता से फोकस रखा। ओलंपिक में मेडल जीतना बड़ी उपलिब्ध होती है। प्रतिस्पर्धा इतनी कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है कि उसकी तैयारी में कई-कई घंटों की कठिन मेहनत की जाती है। समय का अभाव भी रहता है। फिर भी शिक्षा को लेकर गंभीर रहना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कई खिलाड़ियों ने ... Read more

आत्मनिर्भर महिलाओं की मांग करता दिल्ली में बसता एक गुजरात

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में छोटा गुजरात बसा हुआ है. दरअसल यहां एक लाख से ऊपर गुजराती समाज के लोग रहते हैं. जब पूरा देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है, तब भी इस समाज में महिलाओं की स्थिति वक्त के साथ ज्यादा बदली नहीं है. अपने रीति रिवाजों, भाषा को जीवित रखते इस समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जुड़े कोर्स शुरू करवाने की आवश्यकता महसूस होती है. इस इलाके में गुजराती समाज के लोगों की संख्या एक लाख से ऊपर है और ये लोग अपनी बस्ती को मेडले कहते हैं. कभी ... Read more

इन प्रीमियम क्वालिटी टिफिन पर मिल रहा है 50% तक का डिस्काउंट, Flipkart से तुरंत कर लें ऑर्डर

प्रीमियम टिफ़िन की ओर बढ़ते रुझान के साथ, दोपहर का भोजन अब केवल जल्दी से खाना खा लेना भर नहीं रह गया है. एक अच्छी तरह से पैक किया गया, सोच-समझकर तैयार किया गया भोजन आपके दिन के बीच में खाने का आनंद ला सकता है, जो आपके दोपहर के भोजन के ब्रेक को स्वाद और नुट्रिशन दोनों से भर देता है. चाहे काम के लिए हो या किसी विशेष पिकनिक के लिए, ये विचार आपके दोपहर के भोजन को एक टेस्टी एक्सपीरियंस में बदलने में मदद करेंगे. हाल ही में, ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म हाई क्वालिटी वाले टिफ़िन की एक सीरीज ... Read more

नैनीताल बैंक ने बेटियों के लिए शुरू की यह खास योजना, मिलेगा यह लाभ

नैनीताल – उत्तराखंड में बालिकाओं  को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नैनीताल बैंक सामने आया है. और बैंक द्वारा चेली भुली योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत नैनीताल बैंक के सामाजिक दायित्व मद से हर साल लगभग 18 लाख की धनराशि उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी स्कूल की मेधावी छात्राओं को आवंटित की जाएगी. इस योजना के लिए कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ दस स्कूलों को चयनित किया गया है. जहां प्रत्येक स्कूल से 3 दसवीं की छात्राओं का और 3 बारहवीं की छात्राओं का उनके प्राप्तांको के आधार पर चयन किया जाएगा और 10वीं ... Read more

देश के नए CJI को क्यों नहीं मिल रहा अमृतसर में 'मिसिंग' हुआ अपना घर, पढ़िए इसके पीछे की पूरी कहानी

CJI संजीव खन्ना अमृतसर में नहीं ढूंढ़ पाते हैं अपना पुराना घर नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने देश के नए न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ले ली है. उन्होंने पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की जगह ली है. डीवाई चंद्रचड़ 10 नवंबर  को रिटायर हो चुके हैं. संजीव खन्ना के निजी जीवन से लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज बनने तक कई ऐसी बातें है जो आम लोगों को पता है लेकिन उनसे जुड़ी एक बात ऐसी है जो शायद ही किसी को पता है. ये बात CJI खन्ना के घर से जुड़ी हुई है. दरअसल, CJI ... Read more