Blog
भारी बारिश के कारण NCR के कई शहरों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल
बारिश के कारण एनसीआर के कई शहरों में स्कूल बंद नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से बारिश लगातार जारी है. भारी बारिश को देखते हुए एनसीआर के कई शहरों में स्कूलों को शनिवार को भी बंद रखने का फैसला किया गया है. मेरठ और नोएडा में जहां शनिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे, वहीं गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8वीं तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. बारिश को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने भी शुक्रवार को सभी स्कूल और निजी संस्थानों को बंद रखने की अपील की है. बारिश अगर नहीं रुकी तो ... Read more
केरल में स्कूलों के समय में बदलाव करने के सुझाव पर मुस्लिम संगठन ने जताई आपत्ति
धार्मिक संगठन इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं. तिरुवनंतपुरम: केरल (Kerala) सरकार की ओर से नियुक्त एक समिति द्वारा राज्य में स्कूलों के समय में बदलाव करने की खबरें मीडिया में आने के बाद, मुस्लिम विद्वानों (Muslim Scholars) के एक प्रमुख संगठन ने इसका शुक्रवार को इसका विरोध किया और कहा कि इस निर्णय से मदरसे (Madrassa) में पढ़ने वाले बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. सुन्नी विद्वानों के संगठन ‘समस्त केरल जमीयत उल उलमा’, जिसे समस्त के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा है कि ऐसा लगता है कि इस निर्णय से धार्मिक अध्ययन की पढ़ाई को ... Read more
“अमित शाह का भाषण एक कॉमेडी शो लग रहा था”, गृहमंत्री की रैली पर तेजस्वी यादव की टिप्पणी
नई दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की पूर्णिया में हुई रैली को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि गृहमंत्री अपनी रैली के दौरान जिस भाषा और शैली का इस्तेमाल कर रहे थे, लग रहा था कि मैं भाषण नहीं बल्कि कोई कॉमेडी शो देख रहा हूं. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अमित शाह ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं इसपर कोई बात नहीं की. उन्होंने तो रोजगार, महंगाई जैस मुद्दों पर भी कुछ नहीं बोला. मैंने तो पहले ही कहा था झूठ में माहौल गड़बड़ करने की ... Read more
मध्यप्रदेश में BJP सांसद ने बैगर ग्लब्स पहने साफ किया स्कूल का टॉयलेट, वीडियो वायरल
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में BJP सांसद द्वारा स्कूल में टॉयलेट साफ करने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सांसद जनार्दन मिश्रा बैगर ग्लब्स पहने ही स्कूल में टॉयलेट साफ करते दिख रहे हैं. सांसद ने स्कूल के टॉयलेट को साफ करने को लेकर एक ट्वीट भी किया है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के शौचालय की सफाई की. यह भी पढ़ें पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा ... Read more
कोविड-19 महामारी का अंत नजदीक, बीत गया सबसे बुरा दौर: वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी
शुक्रवार को देश में संक्रमण के 5,383 मामले सामने आए और कोविड से 20 मरीजों की मौत हुई. नई दिल्ली: क्या कोविड महामारी (Pandemic) से प्रभावित हमारे जीवन का सबसे बुरा दौर बीत चुका है? कुछ वैज्ञानिकों का यही मानना है. दुनियाभर में दो साल से ज्यादा समय तक कोविड-19 (Covid-19) द्वारा जिंदगी के हर पहलू पर अपना असर छोड़ने के बाद शायद पहली बार ऐसा कहा जा रहा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि महामारी भले ही समाप्त हो गई है लेकिन कोविड हमारे बीच मौजूद रहेगा. भारत और दुनियाभर में संक्रमण के मामले धीरे-धीरे घट रहे हैं.बीमारी के ... Read more
धारचूला: न कॉपी, न किताब और न स्कूल ड्रेस, आपदा प्रभावित खोतिला गांव के बच्चों का क्या होगा भविष्य?
हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के खोतिला गांव में कुदरत के बरसाए कहर को 10 दिन से ज्यादा समय हो गये हैं. यहां आई आपदा में बेघर हुए लोग धारचूला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक हॉल में रहने को मजबूर हैं. पीड़ितों का सारा सामान मलबे में दब गया है और अब उनके पास रहने की जगह नहीं बची है. स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉल में 50 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं. इनमें 36 बच्चे ऐसे हैं, जो स्कूल पढ़ने तो जा रहे हैं, लेकिन उनके पास न कॉपी है, न किताबें हैं और न ही ... Read more
बिहार D.El.Ed आंसर-की हुआ जारी, 24 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहार D.El.Ed आंसर-की हुआ जारी, 24 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति नई दिल्ली: Bihar DElEd Answer Key 2022 OUT : बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Bihar DElEd) परीक्षा का आंसर-की जारी कर दिया है. बीएसईबी ने बिहार डीएलएड का आंसर-की शुक्रवार, 23 सितंबर 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया है. बिहार डीएलएड की परीक्षा दे चुके उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से आंसर-की डाउनलोड करके अपने आंसर से मिलान कर सकते हैं. बिहार डीएलएड आंसर-की प्रोविजनल है. उम्मीदवार को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आधिकार भी प्राप्त है. उम्मीदवार आंसर-की पर 24 ... Read more
UPTET 2022 Notification: जल्द जारी होने वाला है यूपी टीईटी ऑफिशियल नोटिफिकेशन, देखें डिटेल्स
UPTET 2022: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यहां नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित तारीख की जांच कर सकते हैं. UPTET 2022 Notification: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट हर साल आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में लाखों की संख्या में परीक्षार्थी भाग लेते हैं. इस वर्ष के लिए अभी तक नोटिस और परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं की गई है और लाखो छात्र इसके जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही अधिकारीयों द्वारा आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता ... Read more
भीमताल की रामलीला: राम-लक्ष्मण पढ़ रही हैं 9वीं में जबकि भरत-शत्रुघ्न चौथी में, सीता देंगी 7वीं की परीक्षा
हाइलाइट्स आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला भीमताल के डांठ में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक 26 सितंबर से होगी. इस बार रावण का किरदार निभा रहे हैं 48 साल के जितेंद्र सिंह बिष्ट. वे नौकुचियाताल में साड़ी बिजनेस करते हैं. रिपोर्ट: हिमांशु जोशी भीमताल. नवरात्र बस शुरू होने वाला है और इसी के साथ उत्तराखंड की कई जगहों पर रामलीला शुरू होने वाली हैं. इस बार भीमताल की आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला कई अर्थों में बिल्कुल अलग होगी. इस बार यहां की रामलीला में छोटी-छोटी बच्चियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी. यानी रामायण के महत्त्वपूर्ण किरदार ... Read more
GIC Almora: सुमित्रानंदन पंत-मुरली मनोहर जोशी समेत कई दिग्गज रहे हैं एलुमनी, शानदार इतिहास
रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना ब्रिटिशकाल में साल 1889 में हुई थी. यह इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के ऐतिहासिक भवनों में भी गिना जाता है. जबकि इस कॉलेज को ‘अटल उत्कृष्ट विद्यालय’ का भी दर्जा दिया गया है. वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज से पढ़े छात्रों ने अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है. इस स्कूल से कई आईएएस-पीसीएस अधिकारी, कवि, निजी संस्थानों में पदस्थ अधिकारी और राजनेता पढ़ चुके हैं. हालांकि इन दिनों यह स्कूल आर्थिक मदद गुहार लगा रहा है. ये दिग्गज रहे हैं राजकीय इंटर कॉलेज ... Read more