Author: admin

Developed rajasthan-2047 के लिए आरतिया ने दिये इन्नोवेटिव सुझाव

जयपुर। उद्योग भवन स्थित सभागार में राजस्थान सरकार के उद्योग आयुक्त हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित विकसित राजस्थान-2047 एडवाईजरी बैठक में ऑल राज ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसियेशन की ओर से अनेक इन्नोवेटिव सुझाव दिये गये। बैठक में प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक कारोबारी संगठन आरतिया को सुझाव देने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। टीम आरतिया की ओर से उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा इस मीटिंग में थे, उन्होंने सुझाया कि देश का कुल आयात 56 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है, यह बहुत बड़ी रकम है। आयात कम करने के लिए जरूरी है कि हम उन ... Read more

बाबा केदार के कपाट कल खुलेंगे, बाबा की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से हुई केदारनाथ प्रस्थान

उत्तराखण्ड । गौरीकुंड  भगवान श्रीकेदारनाथ की पंचमुखी डोली ने गुरुवार सुबह साढे 8 बजे अपने तीसरे रात्रि पड़ाव गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड से श्रीकेदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई। आज शाम को डोली धाम पहुंचेगी। जहां शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त में कपाटोद्घटन पश्चात ग्रीष्म काल के लिए बाबा केदार स्थापित रहेंगे। आज  पंचमुखी डोली के केदारनाथ प्रस्थान होते समय श्रद्दालुजनों तथा गौरीगांव के स्कूली बच्चों ने बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा की। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि श्रीकेदारनाथ धाम के ... Read more

Karnataka government limits degree programs to three years – Times of India

BENGALURU: The Karnataka government issued a government order on Wednesday restricting the degree programmes in the state to three years.The UG programmes will not have the option of a fourth year degree programme, as was introduced by the National Education Policy in 2021. The fourth year was optional earlier in the NEP scheme as well. However, the government is yet to take a decision on the multiple entry and exit options—which allows students to earn a certificate after the first year, a diploma after the second year, a degree after third year and an honours fourth year.The decision will be ... Read more

महात्मा गाँधी इंग्लिश मध्यम स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

जयपुर। अंग्रेजी मीडियम की सरकारी स्कूलों यानी महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की कवायद के बीच एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चूंकि एडमिशन की प्रक्रिया पूर्व से निर्धारित थी। 7 मई से ऑनलाइन आवेदन करना पहले से तय था। प्रदेश में करीब 2070 से ज्यादा सरकारी अंग्रेजी मीडियम की स्कूलें हैं। इनमें एडमिशन के लिए पैरेंट्स शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। लॉटरी 14 मई को निकाली जाएगी। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने पिछले दिनों अंग्रेजी मीडियम की महात्मा गांधी स्कूलों को बंद करने की कवायद शुरू की ... Read more

न्यायालय से शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों को मिली बड़ी राहत

जयपुर। उच्च न्यायालय ने राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों का बिना कारण निरीक्षण किए जाने पर रोक लगाकर प्रदेश के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों को बड़ी राहत दी हैं। न्यायालय की एकल पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल ने फेडरेशन ऑफ राजस्थान टीचर एजुकेशन कालेज के सचिव डा प्रभात शर्मा की याचिका पर यह आदेश दिए। न्यायालय ने विश्वविद्यालय द्वारा सभी महाविद्यालयों का बिना कारण निरीक्षण किए जाने को रोक दिया है केवल कुछ बिंदुओं को और वो भी आवश्यक होने पर ही या उन बिंदुओं में कोई शिकायत होने पर ही उन्हीं महाविद्यालयों का निरीक्षण कर सकती है। महाविद्यालयों को ... Read more

जयपुर के युवा इनोवेटर्स ने विकसित किया चेक्सपर्ट एप

जयपुर। हेल्थकेयर वर्ल्ड में बदलाव लाने के साझा जुनून से प्रेरित होकर, जयपुर के जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दर्श, कन्हव, नक्षत्र और ऋषभ ने स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों  से निपटने के लिए एक क्रान्तिकारी निदान मेडिकल चेक्सपर्ट विकसित किया है। यह पेशकश मरीजों और डॉक्टर्स के संवाद को एक क्रांतिकारी कदम के रूप में आगे ले जाएगा। इस चेक्सपर्ट एप से मरीजों और मेडिकल प्रोफेशनल्स को त्वरित मदद मिल सकेगी। सरलता और दृढ़ संकल्प के उल्लेखनीय प्रदर्शन में, जयपुर के जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों के एक समूह ने हेल्थ केयर चैलेन्जेस का सामना ... Read more

प्रिंस लोटस वैली स्कूल बना सीकर का पहला केएएमपी- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 

सीकर। सीकर में स्थित प्रिंस लोटस वैली स्कूल ने पहला केएएमपी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करके अपनी साख और बढ़ा ली है। नॉलेज एंड अवेयनेस मैपिंग प्लेटफ़ॉर्म (केएएमपी), सीएसआईआर-एनआईएसीपीआर का उपक्रम है, जिसने एम/एस एनसीपीएल के साथ सेंटर ऑफ एजुकेशन के रूप में प्रिंस लोटस वैली स्कूल (पीएलवी), सीकर में विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स और एआई लैब स्थापित किया है। कार्यक्रम का  आयोजन 6 मई को प्रिंस लोटस वैली स्कूल के प्रमुख प्रबंध निदेशक, राजेश ढिल्लों, प्रमुख प्रबंध निदेशक, रमाकांत स्वामी, प्रमुख, प्रिंस एनडीए अकादमी ब्रिगेडियर बी.बी.जानु (सेवानिवृत्त), प्राचार्य, पीएलवी, पूनम चथम, केएएमपी अधिकारी परियोजना निदेशक, आशीष कुमार मित्तल, अकादमिक ... Read more

मावठा में सफाई अभियान : 2 घंटे में किया 8 टन से अधिक कचरा एकत्रित

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के जागो जयपुर, जगमग जयपुर अभियान के तहत आमेर मावठा में सफाई अभियान चलाकर निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित व्यापार मंडलों और स्वयंसेवी संस्थाओं सहित शहरवासियों ने करीब दो घंटे तक श्रमदान कर करीब आठ टन कचरा एकत्रित किया। निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि सुबह 7 से 9 बजे तक आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने भी अपनी टीम के साथ श्रमदान किया। इस दौरान शहर को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रौनक बैरागी ने बताया कि इस दौरान निगम हेरिटेज के ब्राण्ड एम्बेसडर सिंगर रविन्द्र उपाध्याय और कनिका ... Read more

Tamil Nadu School Education Department warns schools against conducting special classes during summer vacation – Times of India

CHENNAI: Tamil Nadu School Education Department has warned schools against conducting special classes during summer vacation due to the prevailing heat wave conditions in the state, an official said on Saturday. In a statement, the School Education department said: “The peak of summer Agni Nakshatram begins today and, according to weather reports, the scorching heat will continue up to May 28.”The department also said with the rise in mercury, people have been advised to exercise caution and the Department has prohibited schools from conducting special classes during summer holidays due to this.The Tamil Nadu school education department also warned that ... Read more

4 वर्ष गुजरने के बावजूद इमानुएल मिशन स्कूल का अतिक्रमण कायम

झालावाड़। झालावाड़ के गावड़ी का तालाब से निकलने वाले प्राचीन और ऐतिहासिक रोमन एक्वाडक्ट (पानी के धोरे) पर इमानुएल मिशन स्कूल ने अतिक्रमण कर रखा है। स्कूल प्रबंधन ने धोरे की दीवार पर ही अपनी दीवार बना ली है और डेढ़ सौ फीट से अधिक धोरे को दबा दिया है। वही स्कूल ने धोरे को दबाते हुए  रास्ता भी अवैध तरीके से निकाल रखा है जिस पर कार्यवाही की मांग कई बार उठती आई है। लेकिन चार स्कूल सहित कुल छह आतिक्रमण करने वालों पर 4 साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते शहर में आतिक्रर्मियों ... Read more