Category: उत्तराखंड

UK Local Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

देहरादून. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. कभी राज्य के मैदानी चटक धूप के साथ उमस हो रही है तो वहीं अचानक झमाझम बारिश हो रही है. शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कई इलाकों में तेज तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे दूनवासियों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं देहरादून के मोहिनी रोड, चंद्रमणि चोयला और गांधी रोड जैसे इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई. राजधानी में देर शाम भी तेज बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से 27 जुलाई के लिए ... Read more

उत्तराखंड में पहली बार होगा ट्रांसजेंडर फैशन शो, तीज के थीम पर होंगे आउटफिट

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून फैशन को लेकर अब महानगरों की तरह आगे बढ़ रहा है. यहां क़ई फैशन शो होते रहते हैं. उत्तराखंड में तीज को लेकर तैयारी चल रही है. राज्य में पहली बार ट्रांसजेंडर फैशन शो आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. आने वाली 28 को यह आयोजित किया जाएगा. ट्रांसजेंडर्स अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. वह अब फैशन की दुनिया में भी धूम मचाना चाह रहे हैं. कार्यक्रम प्रबंधक प्रिय गुलाटी ने बताया कि 7 जुलाई को भारत वर्ष में तीज का त्यौहार मनाया जाएगा. यह महिलाओं ... Read more

सड़कों पर उतरीं हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं! को-एजुकेशन का किया विरोध

हल्द्वानी. कुमाऊं के एकमात्र महिला कॉलेज इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में को-एजुकेशन शुरू किए जाने के विरोध में छात्राओं ने विरोध शुरू कर दिया है. साथ ही छात्राओं ने तहसीलदार सचिन कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा है. छात्राओं ने कहा कि कॉलेज को को-एजुकेशन में तब्दील करना छात्राओं के साथ अन्याय है. जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि अगर यहां भी को-एजुकेएशन शुरू कर दिया जाएगा, तो इसका हाल भी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के जैसा ही हो जाएगा. छात्राओं ने कहा कि ... Read more

Weather News: सड़कें, घर, स्कूल सब हो गए जलमग्न, बारिश के कहर से डूबा आधा हिंदुस्तान ! Flood News

July 09, 2024, 20:59 IST News18 UP Uttarakhand Weather News: सड़कें, घर, स्कूल सब हो गए जलमग्न, बारिश के कहर से डूबा आधा हिंदुस्तान ! Flood News

देहरादून में शिक्षा के दीये जला रहे दृष्टिहीन छात्र, NIEPVD में होती है पढ़ाई

देहरादून. शिक्षा हर इंसान के लिए जरूरी होती है. दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो बचपन से ही अंधेरी जिंदगी जी रहे होते हैं क्योंकि वे दुनिया की किसी भी चीज को नहीं देख सकते हैं. ऐसे दृष्टिहीन लोग भी पढ़ना चाहते हैं. उत्तराखंड के देहरादून में स्थित देश के इकलौते राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD Dehradun) में दृष्टिहीन बच्चों को पढ़ाने से लेकर उन्हें गेम्स तक खिलवाए जाते हैं. उनके खेलने के लिए भी विशेष तरह के उपकरण होते हैं. एनआईईपीवीडी के प्रिंसिपल अमित कुमार शर्मा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि ... Read more

भारी बारिश से हाहाकार, अल्मोड़ा के पुल में आई दरार, कई गांवों से संपर्क टूटा

अल्मोड़ा. उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है. प्रदेश के अल्मोड़ा जिले में भी बारिश जारी है. यहां शनिवार को भारी बारिश के चलते रानीखेत मोहान पुल में दरार आ गई है. अल्मोड़ा में शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई थी. पुल मे दरार आने के कारण सोराल, टोटम, खोल्यो, किजारी, बेतालघाट, चरी, बसेला सहित कई गांवों का सम्पर्क टूट गया है. वाहनों की लम्बी कतार लग गई है. मोहान चौकी पुलिस वन विभाग की टीम ने वाहनों को वाया हरडा, चिमटा होते हुए डायवर्जन किया है. यहां मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. इसके ... Read more

उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार, इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल

School Closed: मौसम के करवट लेते ही उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का माहौल बना हुआ है. भारी बारिश को देखते हुए नैनीताल जिले में स्कूलों को कल के लिए बंद कर दिया गया है. डीएम नैनीताल ने आदेश जारी करके कहा कि भारी बारिश के चलते स्कूल को बंद कर दिया गया है. आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर 12वीं तक के स्कूल भी बंद रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विभाग, देहरादून के अनुसार 03 जुलाई, 2024 को जारी किए गए पूर्वानुमान के तहत नैनीताल में कल यानी 04 जुलाई से 06 जुलाई तक जिले ... Read more

छुट्टी, छुट्टी… छाता लेकर बच्चे पहुंच गए स्कूल, पर दरवाजे पर लगा था ताला

अल्मोड़ा. उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते अल्मोड़ा जिले में डीएम ने आज यानी 3 जुलाई बुधवार को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी कर दी. लेकिन हैरानी की बात यह है कि डीएम ने 7:30 बजे  छुट्टी के आदेश दिए, तब तक अधिकांश स्कूलों में बच्चें पहुंच चुके थे. जबकि कई बच्चे आधे रास्ते से वापस घर को लौटे. छुट्टी की जानकारी समय से बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों तक नहीं पहुंचने से अब अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मौसम विभाग की तेज बारिश की चेतावनी पर जिलाधिकारी विनीत तोमर की तरफ से आज सुबह 3-07-2024 को स्कूलों ... Read more

बच्चों की छुट्टियां खत्म, स्कूल खुलते ही टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक को मिली सजा

देहरादून. उत्तराखंड में गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल गए हैं. कई जिलों में एक जुलाई से स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है. गलती करने पर आपने स्टूडेंट्स को सजा मिलते तो जरूर देखा होगा लेकिन राजधानी देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रिंसिपल और शिक्षकों को सजा के तौर पर उनके वेतन पर रोक लगाई है. दरअसल मामला देहरादून के बुल्लावाला का बताया जा रहा है, जहां मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला पहुंचे. यहां टीचर तो छोड़िए, प्रिंसिपल भी ... Read more

चॉकलेट बैठक से मिल रही सरकारी स्कूलों में बच्चों के विकास में मदद, इस दुर्गम क्षेत्र से शुरू हुई ये अनोखी पहल 

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र मुनस्यारी के सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं को निखारने के लिए यहां चॉकलेट बैठक का आयोजन एक साल पहले से शुरू हुआ था. यहां के पंचायत प्रतिनिधि जगत सिंह मर्तोलिया ने शिक्षा विभाग और अभिवावकों की मदद से इस बैठक का आयोजन शुरू किया. इसमें बच्चों को अच्छी गाइडेंस और उनके पर्सनालिटी डेवलपमेंट में काम करने की शुरुआत हुई. इसका असर ये हुआ कि आज दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी स्कूल के बच्चे काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके अंदर शिक्षा के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों को वहन करने का बोध आ रहा है. सरकारी ... Read more