Category: उत्तराखंड

फर्जी डिग्री से पाई शिक्षक की नौकरी, खुलासे के बाद 5 साल की जेल

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में शिक्षा विभाग में तैनात दो शिक्षकों को फर्जी डिग्री से धोखाधड़ी कर नौकरी पाने के मामले में दोषी पाया गया. दोनों आरोपियों को पांच साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. फर्जी डिग्री मामले में में दोनों ही आरोपियों के दस्तावेज जांच के दौरान फर्जी पाए गए थे. शिक्षक वीरेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह और रघुवीर सिंह बुटोला पुत्र भगत सिंह ने बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाई थी. हैरानी की बात यह है कि दोनों ही शिक्षकों वीरेंद्र सिंह और रघुवीर सिंह बुटोला ... Read more

जिलाधिकारी सविन बंसल को मिली शिकायत, DM ने खुद चखा मिड-डे मील

देहरादून. उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भोजन भी दिया जाता है ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके. सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को भोजन दिया जाता है. ऐसे में बच्चों को पौष्टिक खाना उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल सुद्धोवाला स्थित अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने खाना बनाए जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया. भोजन की गुणवत्ता देखने के लिए जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए पकाए गए भोजन को चखा. देहरादून के डीएम सविन बंसल ने ... Read more

टीचर ही नहीं पहुंचा स्कूल तो बिना पढ़े-लिखे घर लौटे छात्र, जांच के आदेश

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में लापरवाही का एक मामला सामने आया है. जिले के थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में शिक्षक के न होने के चलते क्लासरूम के दरवाजों पर ताले लटके नजर आए और बिना पढ़े ही छात्र घर लौट गए. छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक हर रोज विद्यालय से गायब रहता है. शिक्षक के इस रवैये को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी टीचर की शिकायत की. पीटीए में अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अभिभावकों का कहना है कि अगर शिक्षक पर जल्द ... Read more

उत्तराखंड के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा मानव-वन्य जीव संघर्ष का पाठ, बच्चे जानेंगे जंगली जानवरों से बचाव का तरीका

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ समय से लगातार वन्य जीवों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब ऐसे में वन्य जीवों के हमलों को कम करने के लिये स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम में भी वन्य जीवों और मानव संघर्ष की घटनाओं को शामिल किया जायेगा. इस पाठ्क्रम की मदद से छात्रों को वन्य जीवों के हमले और उससे बचाव की जानकारी दी जायेगी. जिला प्रशासन पौड़ी की पहल पर एक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है. इस पाठ्यक्रम का जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण भी करवा लिया गया है. जनपद पौड़ी गुलदार के हमलों ... Read more

Haldwani News: पुलिस-प्रशासन ने चलाया ऑपरेशन रोमियो, 80 हुड़दंगियों को पकड़ा

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशाला में मिले इनपुट के आधार पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन ने ऑपरेशन रोमियो चलाया. इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों से 80 लोगों को पकड़ा गया. इन सभी लोगों पर अराजकता फैलाने का आरोप है. सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कर काउंसलिंग की गई. बाद में परिजनों को बुलाकर पुलिस एक्ट में चालान किया और परिजनों को सौंप दिया गया. सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने ... Read more

आदमी है या कंप्यूटर? मात्र 15 मिनट में तैयार कर देते हैं हुबहू स्केच, मात्र इतना करना होगा खर्च

नैनीताल : उत्तराखंड की सरोवर नगरी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. नैनीताल में खूबसूरत नजारों के साथ साथ कई खास चीजें भी मौजूद हैं. आज हम आपको नैनीताल के एक खास शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जो मात्र 15 मिनट में ही आपका हुबहू स्केच तैयार कर देता. हम बात कर रहे हैं नैनीताल के स्केच आर्टिस्ट रमेश गौतम की जो आपको नैनीताल की सड़कों के किनारे स्केच बनाते दिख जाएंगे. और बेहद कम समय में आपका हुबहू स्केच तैयार कर देंगे. रमेश पिछले 7 सालों से नैनीताल में रह रहे हैं. वो यहां अपनी ... Read more

देहरादून में GIC के प्रिंसिपल पर पद से हटने का दबाव, बोले- जान का खतरा

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता ब्लॉक में जीआईसी के एक प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने ही स्कूल प्रबंधन समिति पर उनके पद से हटने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक, चकराता ब्लॉक स्थित अटाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय के प्रबंधन समिति और कुछ स्थानीय लोगों पर उनको पद से हटने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रबंधन समिति और कुछ लोगों द्वारा उनके विभागीय काम करने के दौरान भी उन पर अनुपस्थित होने की बात की जाती है. वह विभागीय काम के ... Read more

अपने 7 साल के बच्चे के साथ देश के भ्रमण पर निकला है यह शख्स, अब तक कर चुका 13000 KM की यात्रा

नैनीताल : देश में स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रचार प्रसारित करने और देश को विश्वगुरु बनाने की चाह लेकर जयपुर निवासी राधा गोविंद अपने 7 साल के बच्चे के साथ पूरे देश की यात्रा पर निकले हैं. उनका उद्देश्य इस यात्रा के दौरान गांव गांव जाकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ, पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है. इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार प्रसार करवाना है. अपनी कार से पूरे देश की यात्रा कर रहे राधा गोविंद अभी तक 13000 किमी की यात्रा कर 8 राज्यों में घूम चुके हैं. और आज नैनीताल पहुंचे हैं. राधा गोविंद ... Read more

तीन साल की उम्र से भरतनाट्यम, पद्मश्री गीता चंद्रन से ली दीक्षा, आज विदेशों में बिखेर रहीं जलवा

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में इन दिनों पश्चिम बंगाल की रहने वाली मोमिता चटर्जी भरतनाट्यम के गुर सिखा रही हैं. वह उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को इस पारंपरिक नृत्य कला के बारे में शिक्षा देती हैं. वर्तमान में मोमिता गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रों को भरतनाट्यम का प्रशिक्षण दे रही हैं. मोमिता केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस नृत्य शैली का प्रदर्शन कर चुकी हैं और भरतनाट्यम का जलवा बिखेरा है. 3 साल की उम्र से शुरू किया भरतनाट्यममौमिता चटर्जी की नृत्य यात्रा तीन साल की उम्र में शुरू ... Read more

नैनीताल बैंक ने बेटियों के लिए शुरू की यह खास योजना, मिलेगा यह लाभ

नैनीताल – उत्तराखंड में बालिकाओं  को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नैनीताल बैंक सामने आया है. और बैंक द्वारा चेली भुली योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत नैनीताल बैंक के सामाजिक दायित्व मद से हर साल लगभग 18 लाख की धनराशि उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी स्कूल की मेधावी छात्राओं को आवंटित की जाएगी. इस योजना के लिए कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ दस स्कूलों को चयनित किया गया है. जहां प्रत्येक स्कूल से 3 दसवीं की छात्राओं का और 3 बारहवीं की छात्राओं का उनके प्राप्तांको के आधार पर चयन किया जाएगा और 10वीं ... Read more