Category: उत्तराखंड
कभी खंडहर बन चुका था देहरादून का यह सरकारी स्कूल, प्रिंसिपल की जिद से चमकी सूरत, देखें Video
अरशद खान/देहरादून: देहरादून से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नयागांव पैलियो में एक अध्यापक ने कारनामा कर दिखाया है. दरअसल अध्यापक का नाम दुर्गा प्रसाद तिवारी है और यह उत्तराखंड के जोशीमठ सरस्वती शिशु मंदिर से राजधानी देहरादून एक विशेष जिम्मेदारी के साथ आए. जिम्मेदारी थी 5 सालों से बंद पड़े एक स्कूल को पुनः शुरू करने की. इन 5 सालों में स्कूल पूर्ण रूप से खंडहर में तब्दील हो चुका था, लेकिन दुर्गा प्रसाद तिवारी ने नयागांव पैलियो के सरस्वती शिशु मंदिर को अपने बलबूते पर एक बार फिर से शुरू कर दिया और आज इस स्कूल की ... Read more
पर्यावरण प्रेम की मिसाल बनी धाद, प्रदेश के कोने-कोने में मनाएगी हरेला पर्व
हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की बड़ी सामाजिक संस्था धाद इस बार विशेष रूप से महीने भर के लिए हरेला पर्व मनाने जा रही है जिसके मद्देनजर धाद संस्था अपने पर्यावरण प्रहरी की टीमों को गांव और शहरों में उतारेगी. नए पेड़ लगाने से लेकर पुराने पेड़ों को बचाने का अभियान शुरू किया जाएगा. इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लोग शामिल होंगे. 16 जुलाई से यह हरेला पर्व शुरू हो गया है और 17 अगस्त तक महीनेभर के लिए मनाया जाएगा. धाद संस्था, पर्यावरण प्रेमियों का पेड़-पौधों के साथ इंसान का रिश्ता मजबूत करने के लिए पिछले तीन दशकों से काम ... Read more
चमोली जिले के गणाई में शिक्षक को दी विदाई, पूरा गांव रोया फुट फुट कर
सोनिया मिश्रा चमोली/जोशीमठ: उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत वर्ष में प्रत्येक विभागों में ट्रांसफर की प्रक्रिया होती है. इसी प्रकार, शिक्षा विभाग में भी सुगम और दुर्गम का प्रावधान होता है, जिसे सभी अध्यापकों को मानना होता है. वे अपनी सेवाएं अपनी कर्मभूमि में ही देने का प्रयास करते हैं. हालांकि, कुछ अध्यापक अपनी मेहनत, प्यार और ईमानदारी के साथ सभी के दिलों में अपनी एक अलग छवि, पहचान और रिश्ते बना लेते हैं. इसके बाद, जब उनको किसी अन्य स्थान पर ट्रांसफर होने की सूचना मिलती है, तो उनसे जुड़े सभी व्यक्तियों की आंखें उनके जाने से भावुक ... Read more
देहरादून के साइंटिस्ट बृजमोहन शर्मा कर रहे गजब के आविष्कार, हजारों छात्रों को दे चुके ट्रेनिंग
अरशद खान/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रोफेसर, साइंटिस्ट डॉक्टर बृजमोहन शर्मा पर्यावरण की संजीदगी को देखते हुए लगातार नए-नए आविष्कार कर रहे हैं. उन्होंने अपने आसपास दिखाई देने वाली जरुरतों पर मुख्य रूप से इनोवेशन किए हैं. उन्होंने बताया कि हम जानकारी के अभाव में बहुत से कैमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. उदाहरण के तौर पर होली के त्योहार में इस्तेमाल होने वाला रंग हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है, यहां तक कि मंदिरों में लगाया जाने वाला टीका, महिलाओं की मांग में भरा जाने वाला सिन्दूर भी शत प्रतिशत टॉक्सिक होता है. डॉ बृजमोहन शर्मा ... Read more
मूसलाधार बारिश में फंसे परीक्षा देने आए युवा, तब देवदूत बने PCS अफसर
वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर :उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित की समूहग की परीक्षा के लिए ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के नालंदा स्कूल परीक्षा केंद्र बनाया गया था. समूह ग की परीक्षा से ठीक पहले मूसलधार बारिश होने से रास्ते में जल भराव हो गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र तहसील प्रशासन की टीम और नगर पालिका किच्छा की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पानी निकलवाने का प्रयास करने लगे. परीक्षा से पहले रास्ता साफ ना होने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अपने स्तर से ... Read more
50 साल का होने वाला है उत्तराखंड का केंद्रीय विश्वविद्यालय, जानिए इसका इतिहास
कमल पिमोली/ श्रीनगर. कई जन संघर्षों और आंदोलनों के बाद 19 नवंबर 1973 को उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU Uttarakhand) की स्थापना की गई. दो कमरों से शुरू हुए गढ़वाल विश्वविद्यालय के पास आज अपने एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तीन कैंपस और 80 से ज्यादा संबद्व कॉलेज हैं.यह यूनिवर्सिटी गढ़वाल क्षेत्र की जनता का उच्च शिक्षा के माध्यम से विकास की आशाओं और आकांक्षाओं की प्रतीक है. 1973 में जब श्रीनगर में गढ़वाल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया था, तो उस दौरान यहां न तो पर्याप्त संसाधन थे और न ही शिक्षक. बावजूद इसके गढ़वाल विश्वविद्यालय खुद ... Read more
Dehradun: सरकार की इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं कर रहीं कमाई, आप भी जानिए तरीका
7 हफ्तों के इस प्रोग्राम में जूट की सामग्री बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें लैपटॉप बैग, कैरी बैग, स्कूल बैग, फाइल फोल्डर आदि बनाना सिखाया जाता है. 24 महिला प्रशिक्षणार्थियों के चार समूहों को सालभर में प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाता है.
नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे स्कूल
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. एहतियातन नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 7 जुलाई को जिले में आंगनबाड़ी और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं. लगातार बारिश होने से नदी और बरसाती नालों का जलस्तर भी बढ़ चुका है. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है. हल्द्वानी के काठगोदाम में गौला नदी का जलस्तर 500 क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया है. डीएम वंदना सिंह ने कहा ... Read more
5 साल से शिक्षकों की कमी से जूझ रहा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गौचर,
सोनिया मिश्रा/चमोली/गौचर.राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना 1979-80 में हुई थी. जो उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है. लेकिन लगातार 2018 के बाद से कॉलेज में अध्यापकों की कमी बनी हुई है. जिसको देखते हुए छात्र-छात्राओं ने अब सड़कों पर आकर धरना-प्रदर्शन करना और ज्ञापन देना भी शुरू कर दिया है. बता दें कि वर्तमान समय में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गौचर में कुल चार ब्रांच (सिविल, इलेक्ट्रॉनिक, आईटी, फार्मेसी) संचालित किए जा रहें हैं. जिसमें कि प्रत्येक ब्रांच में सिर्फ एक-एक ही अध्यापक तैनात किए गए हैं, जबकि प्रत्येक ब्रांच में तीन-तीन अध्यापकों की तैनाती होनी चाहिए थी. ... Read more
उत्तराखंड के इस टीचर ने लगाए 1 लाख पेड़, सूखे पड़े कई नदियों को किया जीवित
अरशद खान/देहरादून: आमतौर पर किसी स्कूल शिक्षक की दिनचर्या घर से स्कूल आने-जाने तक सीमित रहती है, लेकिन अल्मोड़ा के सुरईखेत में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के रसायन शास्त्र के शिक्षक मोहन चंद्र कांडपाल ने ऐसी मिसाल पेश की है, जो अपवाद है. पर्यावरण एवं चेतना के अभियान में जुटे मोहन चंद्र कांडपाल का अभियान द्वाराहाट और भिकियासैंण विकास खंडों के लगभग 50 गांवों में फैल चुका है. शुरुआती दौर में उन्होंने यह काम साथी अध्यापकों, स्थानीय दुकानदारों के चंदे से किया. पर्यावरण सुधार के इस अभियान को स्कूल से बाहर गांव तक ले जाने के साथ ही रचनात्मक कार्यों ... Read more