Category: राजस्थान

Exams Tips: सब आते हुए भी पेपर पर लिख नहीं पाते, अपनाएं ये टिप्स, मिलेंगे अच्छे मार्क्स | CBSE Time Managment Tips, Exam Tips and Trick in hindi | Patrika News

कुछ महत्वपूर्ण बातें (Exams Tips And Trick) प्रश्न पत्र मिलते ही सारे सवालों को एक बार अच्छे से देख लें। इसके लिए 10 मिनट का समय लें। वैसे सवाल जिनके उत्तर आपको आते हैं, उन्हें पहले सॉल्व कर लें। इसके बाद उन सवालों को देखें जो आपको थोड़े कम आते हों। ऐसे सवाल का जवाब सोचकर देने की कोशिश करें। अगर आपने कोई सवाल बनाना शुरू किया है पर बीच में बार-बार अटक रहे हैं तो पर्याप्त स्पेस छोड़कर आगे बढ़ें। ऐसे सवाल जो बिल्कुल नहीं आते उन्हें सबसे अंत के लिए रखें और इन पर ज्यादा समय न बर्बाद ... Read more

अमृत स्टेशन योजना में स्कूली बच्चों ने लिया भाग 

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास और एक स्टेशन का लोकार्पण करने के साथ ही 1500 रेल फ्लाई व अण्डरपार सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के 24 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाएगा। बच्चों में विकसित भारत की विकसित रेल के संबंध में जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार की 207 स्कूलों के 14 हजार 500 से अधिक बच्चों ... Read more

CBSE Exam Anthem Video : एग्जाम से पहले स्टुडेंट्स जरूर सुनें ये गाना, भाग जाएगा स्ट्रेस | CBSE Exam Anthem video song CBSE Board Exams date | Patrika News

क्या है CBSE Exam Anthem? सीबीएसई ने 2 मार्च 2020 को अपने यूट्यूब अकाउंट से एक गाना साझा किया था, जिसका नाम है CBSE Exam Anthem। इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं, “क्या बोल रे स्टूडेंट्स लोग, एग्जाम्स आ रे हैं, पढ़ेंगे, जो नहीं पढ़ता उसको भी पढ़ाएंगे, लेट्स डू इट”। इस गाने पर अबतक लगभग 7 लाख व्यूज हैं। वहीं सीबीएसई ने इसे अपने X अकाउंट पर भी शेयर किया है। यही कारण है कि एक बार फिर CBSE Exam Anthem ट्रेंड कर रहा है। #examtime #CBSEExamAnthem#throwback to CBSE Exam (Rap) Anthem which was was first released ... Read more

Bright Spot Report 2023: RTE से अब तक 60 लाख बच्चों को लाभ

नई दिल्ली। कमजोर नागरिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध एक प्रमुख गैर-लाभकारी संगठन इंडस एक्शन ने अपनी वार्षिक ब्राइट स्पॉट रिपोर्ट (बीएसआर) 2023 जारी की है, जिसमें भारत में मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई अधिनियम) के क्रियान्वयन से अब तक 60 लाख बच्चों को लाभ होने का पता चला है। 2009 में लागू आरटीई अधिनियम के अंतर्गत निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समुदायों के बच्चों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया गया है। आरटीई अधिनियम सभी के लिए ... Read more

जयपुर में बोले अमित शाह- परिवार का भला करने वाले देश का भला नहीं कर सकते

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माहेश्वरी स्कूल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मकसद है कि भारत विकसित बने। भारत दुुनिया में पहले स्थान पर हो। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। पिछले 10 साल में असंभव काम हुए है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है। मोदी जी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। हम जनता से किया हुआ एक-एक वादा पूरा करेंगें। अमित शाह ने कहा कि विपक्ष केवल परिवारवाद को आगे बढ़ा रहा हैं। परिवारवादी दल देश को आगे ... Read more

ब्रिटेन में स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन, सरकार ने दिए निर्देश

लंदन। ब्रिटेन सरकार ने अधिकारियों को विद्यार्थियों के व्यवहार, ध्यान को बेहतर बनाने, सीखने में व्यवधान को रोकने तथा बच्चों को साइबर बुलिंग और चिंता से बचाने के लिए प्रत्येक स्कूल में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये हैं। ब्रिटेन के शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मंत्रालय ने प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ के लिए दिशानिर्देश जारी किया है, जिसमें स्कूलों में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने संबंधी निर्देश शामिल हैं। मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया, हम इस बात के लिए दृढ़ हैं कि सभी स्कूलों को स्कूल के दौरान दिन ... Read more

अब कॉलेजों में छात्रों को करनी होगी इंटर्नशिप, डिग्री में जुड़ेंगे क्रेडिट

कोटा। कॉलेज व विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुश खबरी है। डिग्री से पहले अब उन्हें इंडस्ट्रीज में इंटर्नशिप करनी होगी। जिससे उनमें किताबी ज्ञान के साथ ग्राउंड लेवल पर जॉब के दौरान आवश्यक स्किल डवलप हो सकेगी। साथ ही पढ़ाई के दौरान ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। इंटर्नशिप से बाजार की डिमांड से रूबरू होने से कम्पनी में काम करने का तरीका, इंटरव्यू देने, ड्रैसअप व जरूरी स्किल का ज्ञान हो सकेगा। कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और रोजगार की राह आसान हो सकेगी। दरअसल, विश्वविद्यालय अनुदान ... Read more

अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार एक महामानव का निर्माण करते हैं: प्रदीप सिंह बिष्ट

जयपुर। शिक्षा और संस्कार जीवन की अमूल्य निधि है। यदि विद्यार्थियों में यह गुण विकसित होते हैं तो उनका भविष्य उज्जवल  बन जाता है। उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार एक महामानव का निर्माण करते हैं। जिससे समाज देश एवं विश्व की प्रगति होती है। उपर्युक्त हृदयोदगार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह बिष्ट उप शासन सचिव सचिवालय ने हरदेव शिक्षण एवं जनकल्याण संस्थान द्वारा संचालित हरदेव शिक्षा निकेतन विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्रेरणा 2024 में आज सोमवार को व्यक्त किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेश भाखरू  ने अपने विचारों में विद्यालय ... Read more

एनटीए स्कोर में राजस्थान 5 साल से लगातार पिछड़ रहा, तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है तेलंगाना

कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा हाल ही जारी जेईई मेंंस रिजल्ट ने शिक्षाविदों की आंखे खोल दी है। राजस्थान लगातार एनटीए की सूची में पिछड़ता जा रहा है जब कि मात्र दस साल पहले 2014 में अस्तित्व में आया तेलंगाना जैसा छोटा सा राज्य राजस्थान को पछाड़ कर दो गुना तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2024 के रिजल्ट की ही बात करें तो 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वालों की सूची में तेलंगाना के सात स्टूडेंट शामिल हैं जब कि राजस्थान के मात्र तीन स्टूडेंट ही इस सूची में अपना स्थान बना पाए हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में ... Read more

आईआईएस यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का हुआ आगाज 

जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) मानसरोवर, जयपुर के डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश लिटरेचर एंड लैंन्गुएज, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की ओर से आज शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी कैंपस में द ह्यूमैनिटीज टुडे : ग्लोबल एंड सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटीज विषयक दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आगाज हुआ। रजिस्ट्रार डॉ.राखी गुप्ता, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की डीन डॉ. इला जोशी व डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश लिटरेचर एंड लैंगुएज की हैड डॉ. रिमिका सिंघवी और अशोका यूनिवर्सिटी, सोनीपत के नॉवलिस्ट व क्रिटिक सैकत मजूमदार ने दीप-प्रज्वलन किया। मुख्य सत्र के वक्ता अशोका यूनिवर्सिटी, सोनीपत के नॉवलिस्ट व क्रिटिक सैकत मजूमदार ने व्यवहार में मानविकी, लोक एवं शिक्षाशास्त्र विषय ... Read more