Category: राजस्थान

किसान आंदोलन मामले में केंद्र पर भडके रंधावा और डोटासरा, अन्नदाता के अपमान का लगाया आरोप

जयपुर। किसान आंदोलन मुद्दे पर किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आज किसानों के साथ अपने ही देश में अपराधियों जैसे व्यवहार किया जा रहा है। एमएसपी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए जा रहे हैं। पिछली बार आंदोलन में इसी मोदी सरकार ने वादा किया था, लेकिन आज तक नहीं निभाया। एनडीए सरकार ... Read more

टेस्ट क्रिकेटर डीके गायकवाड़ का 95 साल की उम्र में निधन

वडोदरा। भारत के उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव कृष्णराव गायकवाड़ का मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 साल के थे। गायकवाड़ के परिवार में उनके बेटे अंशुमन गायकवाड़ भारत क्रिकेट टीम के सदस्य और बाद में कोच के रुप में अपनी सेवायें दे चुके हैं। बड़ौदा के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले गायकवाड़ ने तत्कालीन बड़ौदा राज्य के महारानी चिमनाबाई हाई स्कूल में पढ़ाई की थी। गायकवाड़ के नेतृत्व में बड़ौदा की टीम ने 1957-58 में सर्विसेज को पारी और 51 रनो से हरा कर रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया था। गायकवाड़ ... Read more

कार के कुचलने से बच्चे की मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नरसिंहगढ़ में स्थित सीमेंट फैक्ट्री स्टाफ कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार ने एक बच्चे को कुचल दिया, इस हादसे में उसकी मौत हो गयी। नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री की स्टाफ कॉलोनी में ज्ञानोदय स्कूल के पास गांव की महिलाएं कार्य करती है। यहां पर सीता नगर निवासी शिवानी साहू भी आती थी। इसी बीच जब वह सीता नगर से अपनी बच्चे के साथ नरसिंहगढ़ आई और स्टाफ कॉलोनी के अंदर सड़क से जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार चालक ... Read more

आज से तबादलों का दौर शुरू, बिना डिजायर नहीं होंगे ट्रांसफर

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार में आज से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। यह दौर 20 फरवरी तक चलेगा। राज्य सरकार ने गुरुवार को तबादलों से बैन हटाने के आदेश जारी किए थे। हालांकि शिक्षा विभाग को छोड़कर शेष सभी विभागों, बोर्ड-निगमों और आयोगों में कर्मचारियों के तबादले होंगे। परीक्षाओं के चलते शिक्षा विभाग में तबादले नहीं होंगे। 11 दिनों तक होने वाले तबादलों में मंत्री, विधायकों की जमकर चलेगी। उन्हीं की डिजायर पर तबादले होंगे। तबादलों के चलते ही राजधानी में कई मंत्रियों और सत्तारूढ़ भाजपा विधायकों के आवासों पर डिजायर चाहने वाले कार्मिकों की भीड़ भी ... Read more

तालेड़ा-केपाटन सड़क निर्माण की कछुआ चाल बनी आफत

तालेड़ा। लंबे समय से चले आ रहे तालेड़ा से केशव राय पाटन तक सड़क मार्ग का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। दो साल में अब तक महज 11 किमी की सीसी सड़क का काम ही हुआ है जबकि 14 किमी की सीसी और डामरीकरण का काम अभी भी बाकी है। खस्ताहाल सड़क की वजह से आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बदहाल सड़क आमजन के लिए आवाजाही में आफत का कारण बनती जा रहा है। कच्ची रोड पर उड़ती धूल से इस सड़क से निकल दुभर हो गया है। जबकि जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ... Read more

जलवायु परिवर्तन तोड़ रहा सांसों की डोर

आमतौर पर माना जाता है कि जलवायु परिवर्तन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरनाक है। लेकिन हाल ही हुए एक शोध से सामने आया है कि यह मनुष्य जीवन के लिए भी नुकसान देह है। जलवायु में बदलाव हर व्यक्ति से उसके जीवन के औसतन छह महीने छीन सकता है। नए शोध के अनुसार सालाना औसत तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने पर  लोगों की जीवन प्रत्याशा 0.44 वर्ष यानी करीब साढ़े पांच महीने तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही शोध में यह भी कहा गया है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वो बारिश में आते बदलावों के ... Read more

बामन देवरिया स्कूल भवन जर्जर: कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई?

चौमहला। चौमहला ग्राम पंचायत किटिया के गांव बामन देवरिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय गत सात सालों से बिना कक्षा कक्षों के संचालित हो रहा है। कक्षा कक्ष के अभाव में छात्र छात्राएं खुले आसमान के नीचे कभी धूप में तो कभी पेड़ की छांव के नीचे पढ़ने को मजबूर है। डग ब्लॉक का यह एक मात्र स्कूल है जहां छात्रों के बैठने के लिए कमरे नहीं है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामन देवरिया में कक्षा एक से आठ तक 172 छात्र छात्रा अध्ययनरत है, कमरों के अभाव में सभी छात्र छात्रा सर्दियों में धूप में ,गर्मियों में पेड़ के नीचे ... Read more

मां ने मुझे थिएटर जाने और सिनेमा देखने के लिए प्रोत्साहित किया : बोमन ईरानी

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी ने बताया है कि उनकी मां ने उन्हें थिएटर जाने और सिनेमा देखने के लिए प्रोत्साहित किया है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, ब्रिटिश संसद और भारतीय उच्चायोग जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर बोमन ईरानी की उपस्थिति और प्रभावशाली शब्दों ने न केवल भारत को गौरवान्वित किया है, बल्कि कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम भी किया है। ऑक्सफोर्ड की अपनी यात्रा के दौरान, बोमन ईरानी ने एक यादगार भाषण दिया और सिनेमा से परे उनके प्रभाव के लिए डॉ अदिति लाहिरी से प्रशंसा प्राप्त की। अपनी जीवन यात्रा पर विचार करते हुए, बोमन ईरानी ... Read more

आईआईएस का आशीर्वाद समारोह, सेल्फी कॉर्नर ने बनाया 

जयपुर। क्षिप्रा पथ, मानसरोवर स्थित इण्डिया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह आज विद्यालय के ही डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित किया गया। विद्यालय निदेशक डॉ. अशोक गुप्ता और प्रिंसिपल माला अग्निहोत्री ने निवर्तमान बैच को स्मृति चिन्ह देकर आशीर्वाद दिया। साथ ही आईआई़एस परिवार उनके जीवन में सफलता की कामना की। भारतीय परिधानों में सजे-धजे विद्यार्थियों ने जब प्रवेश किया तो समूचा सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा। आईआईएसियंस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विचारों की अभिव्यक्ति से हर किसी की आंखों में नई चमक ला दी। विद्यालय ... Read more

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रश्न बैंक

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को शासन सचिवालय में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से तैयार कराए प्रश्न बैंक का विमोचन किया। स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष पहल के तौर पर इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं से पहले तैयारी और अभ्यास के लिए अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रश्न बैंक के माध्यम से हमारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थी की न केवल ... Read more