Category: राजस्थान
Rajasthan Budget: दिया कुमारी कल पेश करेंगी अंतरिम बजट, जानिए क्या क्या घोषणाएं होना संभव
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी गुरुवार को विधानसभा में 11:00 बजे बजट पेश करेंगी। बजट में युवा, किसान और महिला वर्ग के लिए कई सौगातों का पिटारा खुलेगा। अप्रैल में में होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य नजर इस बजट में कई लोग लुभावनी योजनाओं के जरिए भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को साधने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार का यह पहला बजट होगा। हालांकि यह अंतरिम बजट होगा। पूर्ण बजट जुलाई में आएगा। सरकार अप्रैल से लेकर जुलाई तक के खर्चों के लिए लेखानुदान पेश करेगी। 22 साल बाद कोई वित्त मंत्री सदन में बजट ... Read more
प्रदेश के 100 स्कूलों के 132 शारीरिक शिक्षा शिक्षक को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के 100 स्कूलों के 132 शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग विशेष प्रशिक्षण देगा। इससे सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए बेहतर पहल की जाएगी और स्कूलों को गोलपोस्ट तथा पेशेवर-ग्रेड फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और स्टेयर्स फाउंडेशन (राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन-एनएसपीओ के सहयोग और आईटीसी के सौजन्य से) प्रदेश में बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम की एक अभिनव पहल की है। इसमें प्रदेश के स्कूलों में खेलों के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। ... Read more
RPSC ने जारी किया तीन परीक्षाओं का कार्यक्रम
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को तीन प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रोग्रामर (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 27 अक्टूबर 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों के लिये प्राध्यापक-विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 17 से 21 नवंबर 2024 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाना प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है और परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर ... Read more
असर खबर का – यातायात सुधारने के लिए आखिर फिर मैदान में उतरी पुलिस
कोटा। दैनिक नवज्योति में यातायात की अव्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में फौरी कार्रवाई करने संबंधी समाचार प्रकाशन के बाद यातायात पुलिस सतर्क मोड में आ गई। खबर प्रकाशन के बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में शनिवार को कार्रवाई की गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत ट्रेफिक पुलिस ने 18 दिनों के अंदर नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सर्वाधिक ऑवर स्पीड के 2136 चालान बनाए गए तथा बिना हेलमेंट, ऑवर लोडिंग, नो पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाने व अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 4906 वाहन चालकों के चालान ... Read more
जयपुर लिट्रेचर फेस्टीवल का एक रंग यह भी
यह जयपुर लिट्रेचर फेस्टीवल की सुहानी शाम है और चारों तरफ अंधेरा दुनिया भर से आए लोगों को अपने आगोश में लेते हुए फैल रहा है। एक आवाज हलके वातावरण में तैर रही है, बॉदलेयर की एक कविता की पंक्ति है यह अंधेरा है, लेकिन देखो तो यह कितना दमकता हुआ खूबसूरत अंधेरा है। जेएलएन मार्ग पर क्लार्क्स आमेर के इस परिसर में जेएलएफ का यह दूसरा दिन है, लेकिन इसमें गुलजार, मणिशंकर अय्यर, नमिता गोखले, गुरचरणदास, मृणाल पांडे, नवदीप सूरी या विलियम डेलरिंपल से आगे भी इतना कुछ है कि उसे सुनना और महसूस करना किसी बेहतरीन डुएट के ... Read more
पुष्पा सांकला को समारोह में किया सम्मानित
जयपुर। महात्मा गांधी रेजीडेंसी स्कूल के वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह में इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट डॉ. पुष्पा सांकला को सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा स्कूल को दिए गए अथक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य प्रेमा केडिया, सुषमा मोदी, स्वर्ण लता मोदी, मितु केडिया, अनीता डालमिया, शकुंतला अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे। सांकला ने अपने उद्बोधन में स्कूल प्रशासन का आभार प्रकट किया।
नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार के गठन के छह दिन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन के अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है, रखा है। वहीं, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वित, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि विभाग जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, ... Read more
न्याय के लिए दूसरे देशों के साथ काम करने की है आवश्यकता : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यायिक प्रक्रिया में देश के बीच सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि कभी-कभी एक देश में न्याय सुनिश्चित करने के लिए दूसरे देशों के साथ काम करने की आवश्यकता होती है। मोदी राष्ट्रमंडल देशों के महान्यायवादियों और महाधिवक्ताओं के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हम सहयोग करते हैं, तो हम एक-दूसरे की व्यवस्थाओं को को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। यदि देश एक दूसरे की न्यायिक प्रणालियों को को अधिक अच्छी तरह समझते हों तो ,ताल में बढ़ता है। इस सम्मेलन का ... Read more
चरस तस्कर को 5 वर्ष का कठोर कारावास
कोटा। चरस तस्करी के मामले में शुक्रवार को एनडीपीएस कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा 50,000 रुपए जुर्माने से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि 18 जून 2019 को गुमानपुरा थाना कोटा ने गश्त एवं चैकिंग के दौरान मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड से एक शख्स को मय मोटरसाइकिल डिटेन किया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद आरिफ बताया। शख्स की गतिविधि संदिग्ध होने पर तलाशी ली तो उसके पास से 120 ग्राम चरस बगैर विधिक अनुज्ञापत्र के बरामद हुई जिसे जब्त कर लिया। ... Read more
शिक्षा विभाग बनाएगा चौथा विश्व रिकॉर्ड
जयपुर। राजस्थान का शिक्षा विभाग चौथा विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश के 85 लाख स्कूली विद्यार्थी 15 फरवरी को प्रार्थना सभा के दौरान सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। शिक्षा विभाग इस तरह के तीन विश्व रिकॉर्ड पहले बना चुका है। अब यह चौथा ऐतिहासिक कार्य होगा। शिक्षा विभाग आदेश जारी किया है कि सूर्य नमस्कार आयोजन के कार्यक्रम को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने के लिए सहभागी विद्यार्थियों की संख्या शाला दर्पण पोर्टल उसी दिन दोपहर 2 बजे तक दर्ज करनी होगी। शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षणविद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को सूर्य नमस्कार ... Read more