Category: राजस्थान

मदन दिलावर ने किया पुस्तक का विमोचन

जयपुर। शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश कार्यालय पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं घनश्याम प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा दूर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा रचित राम के जीवन पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक एवं डॉक्टर ममता जोशी क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा रचित भारतीय संत परंपरा और साहित्य का विमोचन किया गया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अशोक शर्मा, मुख्य अतिथि मदन दिलावर शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार रहे। कार्यक्रम में घनश्याम प्रदेश संगठन मंत्री, राजनरायण शर्मा, प्रहलाद शर्मा संरक्षक शिक्षक संघ राष्ट्रीय का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उप सभाध्यक्ष्य ... Read more

असर खबर का – चिकित्सा विभाग की टीम ने स्कूलों के आस-पास तम्बाकू बेचने वाले चार विक्रेताओं पर की कार्रवाई

कोटा। शहर में स्कूलों के बाहर बिकने वाले तंबाकू बिक्री पर आखिरकार प्रशासन ने सूध ले ही ली। बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और आनन- फानन में चार तंबाकू विक्रेताओं के चालान काटकर तंबाकू व विज्ञापन सामग्री को हटाया। उल्लेखनीय है कि दैनिक नवज्योति ने बुधवार के अंक में ‘ना गाइडलाइन का खौफ ना बच्चों की चिंता, शहर में खुल्ले आम विद्यालयों के बाहर बिक रहा तंबाकू’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के बाद कलक्टर व सीएमएचओं हरकत में आए और चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला और नोटिस जारी किए।  अब ... Read more

विवादास्पद मुद्दों को हवा देकर राजस्थान का माहौल खराब करने से बाज आए विधायक और मंत्री: माकपा 

जयपुर। माकपा की राज्य कमेटी और जयपुर जिला कमेटी ने भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्राओं को डराने-धमकाने और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कथित कोशिश की कड़े शब्दों में निंदा की। माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने कहा कि तथाकथित बाबा विधायक अपने निर्वाचन के तुरंत बाद से लगातार विवादों में रहने के लिए कोशिश कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने शहर के अल्पसंख्यक दुकानदारों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था। विधायकों और मंत्रियों को हिदायत दें सीएमजयपुर जिला सचिव डॉ.संजय माधव ने मुख्यमंत्री भजनलाल से अपील की है कि वे अपने विधायकों और ... Read more

पत्नी गई स्कूल , पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

कोटा। कोटा शहर में आत्महत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वर्ष 2024 के प्रथम महीने में ही अब तक कई लोग  फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हैड कांस्टेबल हरीशंकर शर्मा ने बताया कि कृष्ण नगर बजरंग नगर  निवासी शक्ति सिंह चौहान  ससुराल के पास ही किराए से मकान लेकर पत्नी ... Read more

जयपुर में 500 से ज्यादा बोर्ड परीक्षा केंद्र नवगठित जिलों से लगाने होंगे वीक्षक

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। जयपुर शहर में 500 से ज्यादा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें नवगठित जिलों से वीक्षक लगाने होंगे। इससे जिले में बोर्ड परीक्षाओं में व्यवधान आएगा। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में अंतरजिला वीक्षक व केंद्राधीक्षक लगाने के लिए शिक्षकों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के प्रशासक एवं सचिव से कहा कि जयपुर जिले का विभाजन होने से बोर्ड परीक्षा 2024 जिला जयपुर शहर में केंद्राधीक्षक और वीक्षको का टोटा देखने को मिलेगा, क्योंकि हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के ... Read more

बाबा के बोल पर बवाल: हिजाब पर टिप्पणी को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन

नवज्योति,जयपुर। गंगापोल स्थित सरकारी स्कूल में 27 जनवरी को एक कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य की हिजाब पर टिप्पणी करने के मामले में एक समुदाय की छात्राओं ने सोमवार सुबह सुभाष चौक सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए विधायक द्वारा माफी मांगने और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी के अनुसार स्कूल के कार्यक्रम में हवामहल विधायक बतौर अतिथि गए थे। छात्राओं ने विधायक पर हिजाब को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लगाए। विधायक की टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। जिसके बाद सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर छात्राएं नारेबाजी करती हुई सुभाष चौक थाने ... Read more

रेजोनेंस कोचिंग की छात्रा ने पढाÞई के तनाव में आकर की आत्महत्या

कोटा। शिक्षा नगरी में कोचिंग स्टूडेंट्स के आत्महत्या प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहे। नये वर्ष की अभी शुरूआत ही हुई है और दो स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह  रेजोनेंस कोचिंग इंस्ट्टीयूट से जेईई मेन्स की तैयारी कर रही छात्रा निहारिका सिंह पुत्री विजय सिंह (19) निवासी शिव विहार बोरखेड़ा ने पढ़ाई के तनाव में आकर पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। निहारिका के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें वह पढ़ाई से तनाव में होने की बात लिख रही है। निहारिका बोरखेड़ा में अपने माता पिता के ... Read more

बच्चों ने पलायन को रोकने का किया मॉडल प्रस्तुत

जयपुर। आधुनिक गांव की तस्वीर देखने को मिली, मौका था न्यू इंडियन एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव और प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मॉडल प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने आधुनिक गांवों की तस्वीर को दिखाया, जिसमें स्मार्ट सिटी की सुविधाएं और जरूरतों को कैसे पूरा किया जा सकता है।  डायरेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि वर्तमान दौर में शहरों की तरफ आमजन का रुख बढ़ रहा है। ऐसे में गांव खाली से होने लगे है, लेकिन बच्चों ने आधुनिक गांव की इस तरह की तस्वीर पेश की है। इस मौके बच्चों ने रंगारंग डांस की ... Read more

गलत आचरण पर शिक्षकों की प्रोपर्टी पर चलेगा बुलडोजर

नवज्योति/कोटा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गलत आचरण करने वाले शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा, यदि कोई शिक्षक स्कूल में गलत आचरण व छेड़छाड़ मामलों में लिप्त मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तो करेंगे ही साथ ही उसकी सम्पूर्ण प्रोपर्टी पर बुलडोजर भी चलवाएंगे। चाहे फांसी हो जाए लेकिन गलत व्यक्ति को नहीं छोडूंगा। अगर, कोई अधिकारी ऐसे शिक्षकों की पैरवी करेगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे। शिक्षा मंत्री शनिवार सुबह महावीर नगर स्थित राजकीय बालिका स्कूल में साइकिल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। निलंबन के साथ बर्खास्त भी करेंगेमंत्री दिलावर ने कहा, विद्या ... Read more

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां

जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एसोसिएशंस में गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। परीक पीजी कॉलेज आफ एजुकेशन सहित 6 शिक्षण संस्थाओं का संयुक्त रूप से कार्यक्रम पारीक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ। इस मौके पर राजस्थान हाईकोर्ट के एएसजीआई राज दीपक रस्तोगी औऱ पारीक संस्थान के सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने झंडारोहण किया।  पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रोफेसर (डॉ.) प्रमिला दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शैलेंद्र झा, परीक पीजी कॉलेज के प्रोफेसर एनएम शर्मा और विजयलक्ष्मी पारीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।