Category: राजस्थान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – लहरा दो, लहरा दो सरजमीं का परचम लहरा दो…

कोटा। “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:” अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, उनका सम्मान किया जाता है वहां देवता निवास करते हैं। मुस्कुराकर, दर्द भूलकर,रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति हैं नारी ! नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है, वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। नारी समाज का मूल आधार है, नारी है तो समाज है नारी समाज का आईना है, क्योंकि वह समाज में कई तरह की भूमिकाएं निभाती है। आज नारी ने शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, और सामाजिक ... Read more

बिना दुल्हन बैरंग लौटी बरात : मांग में सिंदूर भरते समय दूल्हे का हाथ कांपा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

धौलपुर। मंडप में मांग में सिंदूर भरते समय दूल्हे के हाथ कांपते देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के शादी करने से मना करते ही मण्डप में हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल गिरीश कुमार ने बताया कि करौली जिले के कल्याणी गांव के प्रदीप की बारात गुरुवार रात धौलपुर आई थी। बारात के घर पहुंचने के ... Read more

मौसम हो रहा गर्म, वाटर नहीं हुआ कूल

कोटा । शहर में आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ने वाला है। ऐसे में राहगीरों को पीने के लिए ठंडे पानी की जरूरत होगी। लेकिन हालत यह है कि सड़क किनारे मेन रोड पर जगह-जगह लगे अधिकतर वाटर कूलर या तो खराब हैं या बंद पड़े हुए हैं। जिससे उनका ठंडा पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। गर्मी का सीजन शुरु होने के साथ ही पहले शहर में जगह-जगह प्याऊ लगाई जाती थी।  नगर निगम की गौशाला के माध्यम से प्याऊ का संचालन किया जाता  था। लेकिन पिछले कई सालों से निगम ने प्याऊ लगाना ... Read more

ओडिशा में दुष्कर्म के बढ़ रहे अपराध : डबल इंजन सरकार इन्हें रोकने में असफल, भक्त चरण ने कहा- कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, महिलाओं की आवाज बनकर करती रहेगी काम

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि ओडिशा में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार इन अपराधों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और महिलाओं की आवाज बनकर काम करती रहेगी। कांग्रेस के ओडिशा के प्रभारी अजय कुमार लल्लू तथा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि जिस ओडिशा में 24 साल तक बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार रही है।  वहां 2009 में सत्ता में भागीदार रही भाजपा अब ... Read more

12वीं बोर्ड परीक्षा: कोटा जिले में सिर्फ 2 विद्यार्थियों ने ही दी परीक्षा

कोटा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित हुई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को कोटा जिले से सिर्फ 2 विद्यार्थी ही शामिल हुए। जिन्हें पेपर दिलाने के लिए पूरा शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन जुटा रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने जिलेभर का डेटा एकत्रित किया तो मात्र दो ही विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा दिए जाने की जानकारी से अधिकारियों के होश उड़ गए। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सुबह 8.30 बजे से 11.45 तक 12वीं कक्षा का मनोविज्ञान विषय का पहला पेपर था। जिसमें 140 सेंटरों पर मात्र दो सेंटर पर ... Read more

कर्नाटक बजट : सरकारी टेंडरों में 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण की घोषणा, आर्थिक समावेशन को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य 

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने राज्य का बजट पेश करते हुए सरकारी निविदाओं और अनुबंधों में मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की, जिसका उद्देश्य आर्थिक समावेशन को बढ़ावा देना और अल्पसंख्यकों के लिए समान व्यावसायिक अवसर सुनिश्चित करना है। बजट में बेंगलुरु के भीड़भाड़ वाले यातायात से निपटने के लिए प्रमुख सुरंग सड़क परियोजनाओं के लिए 40,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।इस घोषणा से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है तथा विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस कदम का विरोध करते हुए इसे असंवैधानिक और तुष्टीकरण की नीति करार दिया है। भाजपा ने इस ... Read more

लापरवाही:सड़क में गहरा गड्ढा, ट्रक गिरने से बचा

मांगरोल। मांगरोल उपखंड तहसील मुख्यालय से मांगरोल होकर किशनपुरा अंता मांगरोल मुख्य सड़क मार्ग पर रकसपुरिया के समीप नहर पर गणेशगंज लिफ्ट के पास सड़क मार्ग धंसने से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल ही बंद हो गई। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं एक सीमेंट का ट्रक इसमें धंसने से बाल-बाल बचा फिर भी ट्रक का पीछे का हिस्सा जमीन में धंसने से क्षतिग्रस्त हो गया। बारां जिला प्रभारी महावीर मूंडली ने बताया कि बुधवार को सुबह स्कूल वाहन अन्य साधन इस रास्ते से निकल रहे थे लेकिन सुबह 8 बजे करीब सीमेंट के ट्रक से अचानक यह रोड जमीदोंज हो ... Read more

आज का भारत प्राचीन समय के विश्व गुरु के समान : जगदीप धनखड़

झुंझुनूं/नवलगढ़। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ झुंझुनूं दौरे पर रहे। उन्होंने जिले के संगासी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम से पूर्व उपराष्ट्रपति ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते किसानों से खेतोंं के साथ घरों में पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने झुंझुनूं को नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बता जिले की कमला बेनीवाल और सुमित्रा सिंह का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे लोकसभा और विधानसभा ... Read more

इंजीनियर्स के लिए आकाश इनविक्टस अल्टीमेट जेईई प्रिपरेशन प्रोग्राम पेश

जयपुर। परीक्षा की तैयारी में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने गर्व के साथ ‘आकाश इन्विक्टस’ का शुभारंभ किया है। यह जेईई की तैयारी के लिए एक अनूठा और अग्रणी एडवांस्ड प्रोग्राम है, जिसे विशेष रूप से सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग उम्मीदवारी के लिए डिजाइन किया गया है। यह उच्च-स्तरीय, व्यक्तिगत, AI आधारित और परिणाम-केंद्रित कार्यक्रम आईआईटी या विदेशों के प्रतिष्ठित विश्ववि‌द्यालयों में प्रवेश की तैयारी करने वाले छात्र को सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। “आकाश इन्विक्टस” लगभग 500 सबसे अच्छे जेईई शिक्षक एक साथ लाता है, जो एक लाख से ज्यादा छात्रों की ... Read more

माता-पिता की महत्वाकांक्षा और युवा पीढ़ी 

आज युवा वर्ग में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृति बार-बार सोचने और समझने को मजबूर करती है कि वर्तमान में प्रगतिशील, शिक्षित, विकसित समाज की युवा शक्ति को आखिर क्या होता जा रहा है और क्यों होता जा रहा है कि वो प्रतिस्पर्धा में संघर्ष करने की बजाय पलायन वादी राह पर चल रही है। राजस्थान का कोचिंग हब कही जाने वाली कोटा सिटी में ही प्रति वर्ष 15 से 20 बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं और इस माह जनवरी से फरवरी के आधे माह तक सात बच्चों द्वारा आत्महत्या कर ली गई है, आत्महत्या की इतनी बड़ी संख्या  होना बड़ा ... Read more