Category: राजस्थान

सड़क से फिसलकर खाई में गिरी स्कूल बस, 6 लोगों की मौत

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में स्कूल बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, जब स्कूली बच्चों सहित कर्मचारियों को लेकर लेह जा रही बस का चालक दुरबुक के समीप एक मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बड़ा बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।    

अब स्कूलों की होगी सोशल ऑडिट, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी 

जयपुर। राजस्थान की सरकारी स्कूलों का अब स्कूल स्तर पर सोशल ऑडिट किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है और अधिकारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों के विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन की सोशल ऑडिट किए जाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सोशल ऑडिट प्रशिक्षण के प्रारंभिक सत्र के आयोजन की अध्यक्षता राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने की। चतुर्वेदी ने कहा कि स्कूलों को अपने स्तर पर सोशल ऑडिट की जानी चाहिए, जिससे कि स्कूलों ... Read more

जंगल से घिरा रामपुरा कॉलेज, खतरे में बेटियों की जान

कोटा। करोड़ों की लागत से बना राजकीय कला कन्या महाविद्यालय रामपुरा जंगल से घिरा हुआ है। कॉलेज की 4 एकड़ जमीन पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई है। जिसमें जहरीले जीव-जंतुओं की मौजूदगी से छात्राओं की जान संकट में रहती है। गत वर्ष क्लासरूम में कोबरा दस्तक दे चुका है। उस वक्त कक्षा में छात्राओें के नहीं होने से हादसा टल गया। वहीं, महाविद्यालय के एंट्री गेट पर गोयरा आने से छात्राओं में हड़कम्प मच गया था। ऐसे में अनहोनी का खतरा बना रहता है। दरअसल, रामपुरा कॉलेज को सवा 6 एकड़ जमीन आवंटित हुई थी। जिसमें से सवा 2 एकड़ ... Read more

शिक्षकों को मिलने लगा वेतन, जारी होने लगे आदेश

जयपुर। प्रदेश के शिक्षकों को अब वेतन मिलने लगा है, क्योंकि शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय से अलग-अलग आदेश जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिसका फायदा शिक्षकों को मिलेगा। इससे पहले नियमितिकरण के चलते शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इस मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया और ‘नियमितिकरण के अभाव में 12 हजार शिक्षकों को नहीं मिल रहा नियमित श्रृंखला का वेतन’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की है।  इसके बाद विभाग ने कदम उठाए और नियमितीकरण करने की कवायद भी शुरू हुई। इसके तहत स्थायीकरण न होने पर भी वेतन नियमितीकरण करने के संबंध ... Read more

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, लोगों ने प्रदर्शन कर रोकी ट्रेन 

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक नर्सरी स्कूल के शौचालय में सफाईकर्मी द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर ठाणे के बदलापुर शहर में लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। लोगों ने रेलवे पटरियों पर उतर कर ट्रेन सेवाएं बाधित कर दीं। प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। विपक्षी दलों ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बर्खास्त करने की मांग की, हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और वादा किया कि एक विशेष सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया जाएगा, और मामले से तेजी से निपटा जाएगा। पुलिस ... Read more

480 छात्राएं, 97 कुर्सियां, कहां बैठे बेटियां

क ोटा। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय रामपुरा की छात्राएं लापरवाही, अनदेखी व उपेक्षा का दंश झेल रही है। कक्षाओं में जहां खड़े रहकर पढ़ना पड़ रहा। वहीं, मिड-टर्म व प्रेक्टिकल फर्श पर बैठकर करना मजबूरी बन गई। दरअसल, कॉलेज में 480 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनके मुकाबले 97 ही टेबल-कुर्सियां हैं। यह कुर्सियां असल में स्टूलनुमा है। एक कुर्सी पर एक ही छात्रा बैठ सकती है लेकिन फर्नीचर की कमी से एक कुर्सी पर दो छात्राएं बैठने को विवश हैं। हालांकि, फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं के लिए बजट भी मिला था लेकिन समय पर उपयोग नहीं हो सका और अनंत: लैप्स ... Read more

समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे शिक्षक

कस्बाथाना। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। कई विद्यालयों में शिक्षकों का समय से नहीं पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए की जाती है। सरकार शिक्षा के प्रति सजग है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए प्रयास कर रही है। कस्बाथाना  के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। यहां एक वाइस प्रधानाचार्य और शिक्षक पदस्थ हैं। स्कूल में पंजीकृत कुल 1000 बच्चे हैं। समय पर शिक्षकों ... Read more

नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे बनेगा बाल आधार कार्ड

कोटा । आधार कार्ड पहचान का ऐसा दस्तावेज है। जिसका प्रत्येक सरकारी कार्य में उपयोग होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ के चलते परेशानी होती है। डाक विभाग ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के प्रावधान में बदलाव किया है। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए परिजनों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों का घर पर ही आसानी से आधार बन जाएगा। डाक विभाग ने बच्चों के आधार में परिजन को छूट दी है। पांच ... Read more

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में तय किए छात्रों के दायित्व 

जयपुर। प्रदेश स्कूलों में धारदार हथियार पर रोक लगाने के बाद शिक्षा विभाग ने छात्र, अभिभावक और संस्था प्रधान के दायित्व तय कर दिए है, जिसकी सभी को संख्ती से पालना करनी होगी। विभाग ने यह फैसला राज्य के स्कूलों में होने वाले हिंसक घटनाओं पर रोकथाम के लिए पहल की है। विभाग ने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों का विद्यार्थियों को निरन्तर प्रेरित करने के साथ, उनके आचरण पर सूक्ष्म ध्यान भी रखना चाहिए, जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति पथ पर अग्रसर हो सके। इसमें रखी गई शिथिलता विद्यार्थी के प्रगति को अनुचित दिशा तो देती ही है, ... Read more

असर खबर का – जर्जर कमरों से नए भवन में शिफ्ट हुए फुटबॉल खिलाड़ी

कोटा। राजकीय वोकेशनल स्कूल में संचालित फुटबॉल हॉस्टल के खिलाड़ियों को पुराने जर्जर सीलनभरे कमरों से नए हॉस्टल के कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, स्कूल प्रशासन व फुटबॉल कोच द्वारा बिजली-पंखे की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। साथ ही केडीए द्वारा स्कूल प्रशासन को हॉस्टल हैंड ओवर कर दिया गया। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों को व्यवस्थित व सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सका। नए कमरों में आते ही खिल उठे चेहरे: जर्जर कमरों से नए कमरों में शिफ्ट होते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हॉस्टल के नए पांच ... Read more