Category: राजस्थान

सड़कें बनीं दरिया, पानी-पानी हुआ शहर

जयपुर। राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। इसके चलते जयपुर में शाम करीब पांच बजे से भारी बारिश का दौर शुरू जो कि देर रात तक रुक-रुक कर चलता रहा। देर रात तक जयपुर में करीब तीन घंटे में छह इंच बारिश हो चुकी थी। इससे पहले इससे शहर में सुबह भी कई इलाकों में करीब एक घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। वहीं शाम को हुई भारी बारिश ने जयपुर में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए। शहर के चारदीवारी, सीकर रोड, बगरू, एमआईरोड, सी-स्कीम, झोटवाड़ा, चांदी की ... Read more

17 पदों के मुकाबले मात्र चार शिक्षक, 11 कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त

दीगोद। क्षेत्र का एकमात्र राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय डूंगरज्या जिसके लगभग 100 पूर्व विद्यार्थी विगत 25 वर्षों में सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं, इन दिनों शिक्षकों व भौतिक सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में पूर्व में 400 से 500 विद्यार्थी देववाणी संस्कृत भाषा का अध्ययन किया करते थे। डूंगरज्या को कोटा संभाग में संस्कृत नगरी के नाम से जाना जाता था। लेकिन शिक्षकों की कमी एवं भौतिक सुविधाओं की कमी के चलते यह विद्यालय  वीरान होने की कगार पर है। हालत यह है कि आज मात्र 85 का नामांकन रह ... Read more

निजी मेडिकल स्टोर की हड़ताल से आरजीएचएस में नहीं मिल रहीं दवाएं

कोटा। केस 1 – परिवहन विभाग के कर्मचारी कृष्ण कुमार सक्सेना का घुटनों का इलाज चल रहा है। ऐसे में उन्हें हर महीने डॉक्टर को दिखाना होता है। सक्सेना पिछले हफ्ते भारत विकास परिषद अस्पताल में घुटनों को दिखाने गए तो डॉक्टर ने उन्हें तीन तरह की दवाईयां लिखी जिनमें से एक तो अस्पताल के ड्रग काउंटर पर उपलब्ध थी लेकिन दो दवाईयां उन्हें बाहर से लेनी पड़ी। सक्सेना ने बताया कि मेडिकल स्टोर वाले से आरजीएचएस के तहत भुगतान के लिए कहा तो स्टोर संचालक ने मना कर दिया। ऐसे में उन्हें नकद पैसे देकर दवाईयां लेनी पड़ी। सक्सेना ... Read more

बारां शहर में स्कूल, अस्पताल सहित 20 संस्थानों को सीज नोटिस जारी किए

बारां। बारां शहर में संचालित कई आवासीय और वाणिज्यिक संस्थानों ने अग्निशमन सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए उपाय नहीं कर रखे है। ऐसे में नगर परिषद ने 20 स्कूल, होटल, अस्पताल,रिसोर्ट, मैरिज गार्डन को नोटिस जारी किया है। इन स्थानों में नियमानुसार फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर एनओसी नहीं ले रखी है। नोटिस की तीन दिन में पालना नहीं करने पर इन संस्थानों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद बारां के आयुक्त सौरभ जिन्दल ने बताया कि बारां शहर में संचालित सेन्ट्रल ऐकेडमी, आशीर्वाद मैरिज गार्डन, जानकी फोर्ट मैरिज गार्डन, आरके गार्डन, जोनल हॉस्पिटल, बरदानिया हॉस्पिटल, ... Read more

भारत विकास परिषद् हम्मीर शाखा ने मनाया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

जयपुर। भारत विकास परिषद शहर की हम्मीर शाखा ने राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत आज आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ठठेरा कुंड पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत  विद्यालय से सर्वश्रेष्ठ अध्यापक एवं दो सर्वश्रेष्ठ छात्रों को चयन विद्यालय समिति द्वारा किया जाता है जिसका अभिनंदन भारत विकास परिषद द्वारा स्मृति चिन्ह, श्रीफल, माला एवं सर्टिफिकेट देखकर किया गया।  सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का चयन हेमलता गुप्ता एवं सर्वश्रेष्ठ बालक के चयन के रूप में भव्य जैन एवं दिवित् सोनी को किया।   इससे पूर्व भारत विकास परिषद के सदस्य राजेश कुमार गोयल ... Read more

चीन की 13 साल की भरतनाट्यम नृत्यांगना ने रचा इतिहास, पहले अरंगेत्रम कार्यक्रम में दी प्रस्तुति

बीजिंग। स्कूली छात्रा लेई मुजी ने चीन में भरतनाट्यम अरंगेत्रम की प्रस्तुति दे कर इतिहास रच दिया। इसे पड़ोसी देश में लोकप्रियता हासिल कर रही प्राचीन भारतीय नृत्य शैली की यात्रा में देखा जा रहा है। लेई (13) ने यहां प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना लीला सैमसन, भारतीय राजनयिकों और बड़ी संख्या में चीनी प्रशंसकों के समक्ष अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। चीन के मंच पर पहली बार हुआ अरंगेत्रम समारोह  भारतीय शास्त्रीय कला और नृत्य शैलियों को सीखने और उनके प्रदर्शन के लिये दशकों तक अपना जीवन समर्पित करने वाले उत्साही चीनी प्रशंसकों के लिए मंच पर उनका पदार्पण एक ऐतिहासिक क्षण ... Read more

प्राइवेट स्कूलों को महंगी पड़ सकती है अब एडमिशन में आनाकानी

कोटा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा आरटीई में चयनित विद्यार्थियों को एडमिशन देने में आनाकानी की जा रही है। अभिभाावकों की लागतार शिकायतें मिलने के बाद शिक्षा विभाग अब एक्शन मोड में आ गया। विभाग की ओर से सभी प्राइवेट स्कूलों को सख्त हिदायत दी गई है कि सत्र 2024-25 में नर्सरी कक्षाओं में दाखिला देने में आनाकानी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सरकार के आदेशों का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है। शिक्षा के अधिकार को लेकर सरकार गंभीर है।  मान्यता समाप्ती तक की हो सकती है कार्रवाईशिक्षा विभाग ... Read more

खस्ताहाल शिक्षा का मंदिर: मासूमों की जिंदगी पर संकट

मनोहरथाना। मनोहरथाना ब्लॉक में शिक्षा के मंदिर पूरी तरह से बदहाली का शिकार हो चुके हैं। मनोहरथाना ब्लॉक स्थिति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में बने कमरों और बरामदों की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। छत कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है जिससे  मासूमों की जिंदगी पर मौत का संकट मंडरा रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के अफसरों का  इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस सरकारी स्कूल में शिक्षा के नाम पर मासूमों को मौत के मुंह में धकेलने का काम चल रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी आंख मूंद कर बैठे ... Read more

निर्भया में आने से जीवन हुआ निर्भय, टीम की सदस्यों में आया बदलाव

जयपुर।  संकोच इतना था कि कहीं जाने पर थाली में दूसरी चपाती लेने में भी झिझक होती थी…किसी के सामने बोलना तो दूर सामने वाले के देखने पर आंखें जमीन खुरेदने लगती थी, लेकिन आज छात्राओं को ‘गुड टच, बेड टच’  की जानकारी देकर जीवन का सबक सिखा रही हैं। जीवन में एक दौर ऐसा भी रहा है, जब पतिदेव को ऑफिस छोड़ने के लिए निवेदन करना पड़ता था, कही जाने पर उनकी मिजाजपुर्सी की जाती थी, लेकिन आज खुद ही फरार्टे से बाइक पर दौड़ती हुई पहुंच जाती हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यह आया कि आत्मविश्वास ने जीवन ... Read more

शिक्षा की राह हुई आसान, शिक्षकों ने बदली स्कूल की सूरत

मनोहरथाना। शिक्षक चाहे तो स्कूल का माहौल बदल सकते है। ऐसा ही कुछ प्रयास किया झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां के एक सरकारी स्कूल के संस्था प्रधान ने और उसमें सहयोग दिया उनके शिक्षकों ने। सभी ने मिलकर स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। स्कूल और शिक्षा व्यवस्थाओं सुधारने के जुनून के साथ इन्होने सरकारी स्कूल का कायाकल्प ही कर दिया। यह स्कूल है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां। इस स्कूल के हर कमरे में ना केवल सीसीटीवी कैमरे लगे हुए बल्की पूरा विद्यालय पेड़ पौधे से हरा भरा है। स्कूल के कार्यवाहक ... Read more