Category: राजस्थान

97 लाख की चमक फीकी, जहरीले सांप और बीमारियों के शिकंजे में फंसी खिलाड़ियों की जान

कोटा। हाड़ौती का एकमात्र फुटबॉल छात्रावास उपेक्षा का शिकार हो रहा है। नयापुरा वोकेशनल स्कूल में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बना हॉस्टल का मेंटिनेंस कार्य 2 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। जिसकी वजह से प्रदेशभर से कोटा पहुंचे 20 चयनित खिलाड़ियों को जर्जर कमरों में शरण लेनी पड़ रही है। जिसकी छतें टपक रही हैं और दीवारों से उठती सीलन की बदबू से खिलाड़ियों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वहीं, इन कमरों के पीछे झाड़-झंकाड़ उगे हुए हैं। जिनमें जहरील जीव-जंतुओं के छिपे रहने से जान का खतरा बना रहता है। केडीए की लापरवाही से खिलाड़ियों ... Read more

बादलों से बरसी आफत: छह से ज्यादा जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित

जयपुर। मानसून के बादलों की बारिश जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के पांच से ज्यादा जिलों में आफत बनकर बरसी। सभी जगह रुक-रुक कर बारिश होने का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते करौली, सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी, भरतपुर, डीग, दौसा और जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण में स्कूलों मे कक्षा एक से 12वीं तक सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। बारिश के चलते एक दिन में डूबने से 16 लोगों और मकान गिरने से पिता-पुत्र सहित 18 लोगों की मौत होने की खबर है। इनमें भरतपुर में सात, झुंझुनूं में तीन, करौली में तीन, कोटपुतली में तीन, जोधपुर में ... Read more

बच्चों को कैलीग्राफी आर्ट से दिया स्वच्छता का संदेश

जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अच्छी रैकिंग प्राप्त करने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसके तहत स्कूली बच्चों को कैलीग्राफी आर्ट से स्वच्छता को संदेश दिया गया। निगम हेरिटेज के जागो जयपुर जगमग जयपुर अभियान के तहत आमेर रोड स्थित आत्रेय स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में निगम हेरिटेज की ब्रांड एंबेसडर गौरी माहेश्वरी ने छात्र छात्राओं को केलीग्राफी के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया।  गौरी ने छात्र छात्राओं को तूलिका के माध्यम से केलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया और स्वच्छता से जुड़े स्लोगन लिखवाए। बच्चों को घर में गीले ... Read more

विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक-एक बच्चे को शिक्षा देनी होगी : सिसोदिया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक-एक बच्चे को शिक्षा देनी होगी।  सिसोदिया ने आज यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो देश के एक-एक बच्चे को शिक्षा देनी होगी।उन्होंने कहा कि अगर कोई कहता है कि वह बिना स्कूल बनाये, बिना बच्चों को अच्छी शिक्षा दिये, बिना अस्पताल बनाए और बिना अच्छा इलाज दिये देश को विकसित राष्ट्र बना लेगा तो वह जुमलेबाज ही हो सकता है, दूरदर्शी ... Read more

एक बरसात भी नहीं झेल पाई नई बनी सड़कें

कोटा। दृश्य 1 – अभय कमांड सेंटर से दादाबाड़ी रोटरी सर्किल तक एलबीएस मार्ग पर कुछ समय पहले ही डामर की नई सड़क बनी थी। लेकिन पहली ही बरसात में उस सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। जिससे रात ही नहीं दिन के समय भी हादसों का खतरा बना हुआ है।  दृश्य 2 – नयापुरा स्थित जेल रोड पर सैनिक सर्किल के पास की सड़क बने अधिक समय नहीं हुआ है। लेकिन पहली ही बरसात में उस पर गड्ढ़े हो गए हैं। कई जगह से डामर उखड़ गया। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।  दृश्य 3 – ... Read more

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 68 साल में बढ़ी मात्र 82 सीटें 

जयपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 68 साल में मात्र 82 सीटें बढ़ी है, जिसमें प्रवेश का लक्ष्य सभी टॉपर्स का होता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी परीक्षा के लगभग सभी टॉपर्स का दिल्ली एम्स से एमबीबीएस करने का सपना होता है। दिल्ली एम्स की गिनती अंतरराष्ट्रीय मेडिकल संस्थानों में होती है। यहां की कार्यप्रणाली और बेहतरीन शिक्षा पद्धति के चलते यह देश में भी सर्वोच्च स्थान पर है। दिल्ली एम्स की शुरुआत 1956 से हुई थी, उस समय 50 सीट इसमें एमबीबीएस की थी। वर्तमान में एम्स में 125 सीट भारतीय और 7 ... Read more

बेहतर शिक्षा और रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर। एस.एस.जी. पारीक पी.जी. काॅलेज ऑफ एजुकेशन, बनीपार्क और जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय, लाडनूं के बीच शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ, जिस पर पारीक बीएड काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. प्रमिला दुबे और विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के हेड प्रो. बी.एल. जैन ने साइन किए। इससे अब विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ ही रिसर्च को नए आयाम मिलेंगे, तो पारीक काॅलेज के विद्यार्थी जैन विश्वविद्यालय में इंटर्नशीप के रूप में पढ़ाई के लिए जाएंगे और पारीक काॅलेज में भी विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए आएंगे। प्राचार्य डाॅ. दुबे ने कहा कि जैन विश्वभारती से एमओयू का फायदा विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को ... Read more

किशोरपुरा सरपंच हरिओम मीना ने होनहार विद्यार्थियों को कराई हवाई यात्रा

दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशोरपुरा सरपंच  हरिओम मीना द्वारा 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को हवाई यात्रा की घोषणा की गई थी। जिसके परिणामस्वरूप दो वर्षों में बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं के 15 सदस्यीय दल को जयपुर से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा करवाई गई। दिल्ली में भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक स्थान राष्ट्रपति भवन, लाल किला, महात्मा गांधी का समाधि स्थल राजघाट, कुतुबमिनार, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल, हुमायूं का मकबरा आदि आदि स्थानों का भ्रमण ... Read more

जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

सवाई माधोपुर। “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान” “हरियालो राजस्थान” “एक पेड़ मां के नाम” के अन्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गुरूवार को स्टेप बाई स्टेप के विद्यार्थियों के साथ पुलिस परेड़ ग्राउंड में पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि पौधे जीवित रहें और फल-फूल सकें। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत कम से कम एक-एक पौधा लगाकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी लेकर ... Read more

देश में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में मिलेगा एडमिशन

जयपुर। देशभर में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में दाखिला मिलेगा। इन स्कूलों में 20 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश का मौका दिया जाएगा। इसकी एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रम और परीक्षा के लिए आवेदन की पहल अभी चल रही है। अखिल भारतीय प्रबंधन संघ मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2024 के लिए पंजीकरण इंटरनेट आधारित टेस्ट (आईबीटी) की 9 अगस्त तक है और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2024 है। इन बी-स्कूलों में दिल्ली स्कूल आॅफ बिजनेस (वीआईपीएस-टीसी), (नई दिल्ली), बिमटेक (नोएडा), जिÞमे (कोच्चि), कलकत्ता बिजनेस स्कूल (कोलकाता), डॉ. डीवाई पाटिल बी स्कूल, (पुणे) और एनईआरआईएम ग्रुप ऑफ ... Read more