Category: राजस्थान

बीकानेर में पांच इंच से ज्यादा बारिश, मौसम में ठंडक घुली

जयपुर। प्रदेश में मानसून की झमाझम के बीच कुछ जिलों में बुधवार को भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बूंदी में बरसात के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में 14 और 12 साल की दो बहनें दब गई जिनमें में बड़ी बहन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। वहीं जोधपुर में स्कूल वैन पर एक पेड़ गिर गया। इसमें 12 बच्चे फंस गए। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ है। पाली, जोधपुर, जैसलमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश का दौर थम गया है, जिसके बाद प्रशासन ने वहां बने बाढ़ के हालात से निपटने की ... Read more

मौत के साए में पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल

मनोहरथाना। जहां एक और राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दूरुस्त करने का वादा कर रही है लेकिन मनोहर थाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा की तस्वीरें कुछ और हकीकत बयान कर रही हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा  गांव का सरकारी स्कूल है जहां जमीन पर बैठे बच्चे, हाथों में किताब और सिर पर खुला आसमान। ये तस्वीर यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां के सरकारी स्कूल में बच्चे किन हालातों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दरअसल इस स्कूल का भवन  पूरा भवन जर्जर हो चुका है। इस वजह से स्कूल के विद्यार्थी खुले आसमान ... Read more

नामांकन की तुलना में केवल 60 फीसदी कर रहे मिड डे मील

कोटा। प्रारंभिक शिक्षा में विद्यार्थियों के लिए दिन के भोजन के रूप में मिड डे मील योजना चालाई जाती है। जिसमें कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को दिन के भोजन के अलावा मिल्क पाउडर से ना दूध दिया जाता है। कोटा में वर्तमान में एक से 8वीं तक के 1 लाख 11 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें से केवल 60 से 70 फीसदी विद्यार्थी ही मिड डे मील योजना का लाभ ले पा रहे हैं। बाकि विद्यार्थी या तो विद्यालय नहीं आ रहे हैं या वो विद्यालयों में खाना नहीं खा रहे हैं। ऐसे में इतनी ... Read more

पुलिया के बहते पानी में बंद हुई स्कूल वेन

सीसवाली। सीसवाली में नौनिहाल स्कूली छात्रों के जीवन के साथ कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी का नजारा मंगलवार को सीसवाली खाड़ी नदी की बाइपास पुलिया पर देखने को मिला। जहां पुलिया पर डेढ- दो  फीट पानी होने के बावजूद वेन चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्चों से भरी वेन को पुलिया पर उतार दिया गया लेकिन वेन पानी से भरी पुलिया पर थोड़ी दूर जाकर बीच में बंद हो गई। जिससे स्कूली छात्रों की सांसे मानो थम सी गई हो। बाद में आसपास के युवकों और कस्बेवासियों ने दौड़कर वेन को धक्का लगाते हुए पुलिया से पार ... Read more

बीसलपुर बांध पानी की आवक से गुलजार, सोनार किले की दीवार गिर गई

जयपुर। राजस्थान में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश राजस्थान के मोहनगढ़ जैसलमेर में 260 एमएम और पाली में 257 एमएम बारिश दर्ज की गई है। नसीराबाद अजमेर में 165 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं भरतपुर, नागौर, टोंक, बूंदी, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़, राजसमंद, भीलवाड़ा, जालौर, पाली सहित कई जिलों में हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नालों में उफान है। टोंक का टोरडी सागर डैम ओवरफ्लो हो गया है। मंगलवार सुबह ... Read more

शर्मनाक: विद्यालय के बरामदे में शौच कर जाते है अराजक तत्व

सवाई माधोपुर। क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत अल्लापुर के बैरना गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गंदगी के चलते स्कूली छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रहीं हैं। आये दिन विद्यालय में अराजक तत्व बरामदे में शौच कर जाते है दूसरी तरफ विद्यालय में सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण आवारा जानवर विद्यालय के अंदर खुले बरामदे में आकर बैठते है और गोबर करते है जिससे विद्यालय परिसर बरामदों में गंदगी का आलम है। वहीं, गंदगी के कारण विद्यालय के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है दूसरी तरफ ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यालय की ... Read more

अनियमितता वाले होटल, रेस्टोरेंट आदि संस्थानों को परिषद ने नोटिस जारी किए

बारां। दिल्ली और जयपुर में बेसमेंट हादसे में हुई मौतों के बाद बारां नगर परिषद ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शहर में बेसमेंट, सुरक्षा इंतजाम, फायर एनओसी आदि अनियमितता वाले होटल, रेस्टारेंट आदि स्थानों को नगर परिषद ने सोमवार को नोटिस जारी किए है। इसके बाद अब गुरुवार को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बारां शहर में बेसमेंट सहित  अन्य अनियमितता बरतने पर बारां शहर में बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रही कारोबारी गतिविधियां…शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर नगर परिषद ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले होटल, रेस्टोरेंट आदि ... Read more

प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश, लो प्रेशर सिस्टम आज से पड़ेगा कमजोर

जयपुर। प्रदेश में आज सुबह भी कई जिलों में बारिश हुई है। जयपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में आए लो-प्रेशर सिस्टम का असर आज से खत्म हो जाएगा। ये सिस्टम आगे पाकिस्तान की तरफ चला जाएगा।इधर राजस्थान में बीते करीब दो दिन से हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नालों में उफान है।  वहीं, मौसम केंद्र ने आज भी चार जिलों में बारिश का ऑरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट है। भारी बारिश की आशंका के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। वर्षा जनित हादसों ... Read more

प्रदेश के एमबीए कॉलेजों में अब होंगे एडमिशन 

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों स्कूलों और कॉलेजों में एडमिशन का दौर चल रहा है तो स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है। वहीं कॉलेजों में एडमिशन का प्रोसेस का दौर चल रहा है। इस दौरान एमबीए और एमसीए कॉलेजों में अब दाखिले की कवायद शुरू होगी। यह प्रक्रिया राजस्थान मैनेजमेंट एडमिशन प्रोसेस के अनुसार पूरी की जाएगी। इस दौरान सामान्य वर्ग के छात्रों को 50 फीसदी नंबर से यूजी पास करना जरूरी होगा। यह प्रक्रिया 9 से शुरू  होगी और 24 तक फीस जमा होगी। राजस्थान और इसके बाहर के कैंडिडेट्स के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस ... Read more

देखो सरकार स्कूलों में कीचड़ पानी की भरमार

कोटा। बरसात के मौसम में एक ओर शहर के कई इलाकों में पानी भर जाता है। जिससे आमजन को अस्त व्यस्त हो ही रहा है साथ ही इस बारिश ने शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में की गई तैयारी की भी पोल खोल दी है। थोड़ी सी बारिश में ही विद्यालयों में पानी भर जाता है। जिसके चलते विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोटा के कई विद्यालयों में यही स्थिति हर बार देखने को मिलती है। वहीं अब फिर से यही स्थिति सामने आ खड़ी हुई है। इसी तरह कई विद्यालयों में छतों और दीवारों ... Read more