Category: राजस्थान

सरकार और प्राइवेट स्कूल के बीच पिस रहा अभिभावक

कोटा। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस को लेकर सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच विवाद में अभिभावक पिस रहा है। सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में निजी स्कूलों में नर्सरी से विद्यार्थियों को एडमिशन तो दिलवा दिए लेकिन पुनर्भरण राशि कक्षा-एक से दे रही है। जबकि, निजी स्कूलों द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का पुनर्भरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के हाथ खड़े कर देने से प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर फीस का दबाव बना रहे हैं।  कहीं, नर्सरी में एडमिशन न देने तो कहीं पिछले ... Read more

बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, प्रमोद भाया ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

बारां। राजस्थान में पूर्व खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां शहर में एक बालिका के साथ स्कूल में हुए दुष्कर्म की घटना के मामले में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। भाया और पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल इस मामले में पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिवारजनों से मिले। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। जैन भाया ने पुलिस महानिदेशक, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को पत्र लिखकर उन्हें इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने ... Read more

राजस्थान बनेगा हरित प्रदेश, एक करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य : दिलावर

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली तीज के अवसर पर एक ही दिन में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेने की योजना बनाई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस व्यापक पौधारोपण अभियान के लिए राज्यभर के विभिन्न जिलों जैसे कोटा, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, अलवर, और अन्य स्थानों में स्कूलों, खेल मैदानों, और सरकारी परिसरों में पौधारोपण ... Read more

एनआईटी-ट्रिपलआईटी सीएसएबी काउंसलिंग : 13, 466 सीटें खाली

जयपुरा। देश के एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की जोसा काउंसलिंग के बाद खाली रही सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा दो स्पेशल राउण्ड काउंसलिंग की जा रही। इसमें एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 कॉलेजों की कुल 13,466 सीटें खाली है, जिनमें 32 एनआईटी की 5 हजार 118 सीटें हैं, जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 3 हजार 974 एवं फीमेल पूल से 1148 सीटें, 26 ट्रिपलआईटी की 2 हजार 534 सीटे जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 2 हजार 154 एवं फीमेल पूल से 380 सीटें एवं 35 जीएफटीआई में कुल 5 हजार 814 सीट जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 5 हजार 645 ... Read more

जर्जर हालत: विद्यालय भवन की दीवार दरकी

हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कुम्भाखेड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खाल की तरफ वाले दोनों कमरों के पीछे की दीवार का कुछ हिस्सा शुक्रवार को बरसात से ढह गया। दीवार लगभग 10 फीट लम्बाई में दरकने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में है। अधिकारी आते हैं और खानापूर्ति करके चले जाते हैं। अधिकारियों की अनदेखी के चलता यहां कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है। एक ओर राज्य सरकार शिक्षा के लिए नवाचार के प्रयास कर रही है। ढांचागत सुविधाओं के नाम पर घोषणाओं का अम्बार लग ... Read more

जलभराव से मिलेगी राहत, बनाई जाएगी इंटीग्रेटेड योजना : जेडीए 

जयपुर। विकास प्राधिकरण आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि 200 फीट अजमेर रोड से 14 नम्बर सीकर रोड तक सर्विस रोड पर एवं पुलियाओं के नीचे पानी भराव की समस्या का निराकरण करने के लिए जेडीए एवं एनएचएआई इन्टीग्रेटेड योजना बनाएंगे। इसके लिए जेडीए एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संयुक्त निरीक्षण कर सात दिन में ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही इसके समाधान के लिए इंटीग्रेटेड योजना बनाएं। जेडीए के मंथन सभागार में अजमेर रोड की सड़कों पर जल भराव से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एनएचएआई के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को ... Read more

कार्रवाई: बूंदी में 4 कोचिंग व लाईब्रेरी संस्थान किए सीज

बूंदी। नई दिल्ली में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में घटित घटना  के बाद कुंभकर्णी नींद से जागते हुए प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित 4 कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थान को सीज किया। गौरतलब है कि नई दिल्ली की बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में घटित घटना के बाद पूरे देश में फौरी कार्यवाही करते हुए नगर परिषद की अग्निशमन दस्ते ने बूंदी शहर मे जगह जगह चल रहे बेसमेंटों की जांच कर किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करने के दिशा निर्देश दिए थे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश और लगातार प्रमुखता से प्रकाशित हो रहे समाचारों ... Read more

ये शिक्षा की डगर…पढ़ाई से पहले कीचड़ से सामना

भण्डेड़ा। क्षेत्र के रामगंज गांव से  शिक्षा के लिए दो दर्जन से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को दो किमी की भारी कीचड़ भरी राह पार करने की मजबूरी बनी हुई है। घर से निकलते ही एक हाथ में पुस्तकों से भरा का बैग तो एक हाथ में पैरों की चप्पल लिए इस राह से गुजरने की मजबूरी थोड़ी-सी चूक हुई तो कीचड़ में लथपथ हो जाते है। स्कूल यूनिफार्म गंदी हो जाती है। यह समस्या बरसाती दिनो में लंबे समय से चली आ रही है। पर जिम्मेदार विभाग द्वारा स्कूली बच्चों सहित राहगीरों की इस समस्या को गंभीरतापूर्वक नही लिया जा ... Read more

असर खबर का – एडीएम सिटी ने किया जल भराव क्षेत्रों का दौरा

कोटा। शहर में बरसात के सीजन में पानी से घिरने वाले क्षेत्रों का गुरुवार को एडीएम सिटी कृष्णा शुक्ला ने नगर निगम टीम के अधिकारियों के साथ दौरा किया। वहां जल भराव की स्थिति का जायजा लेकर पानी को बस्तियों में भरने से रोकने व नालों पर बने अवरोधों को हटाने के निर्देश दिए। एडीएम सिटी कृष्णा शुक्ला दिन में नगर निगम कोटा दक्षिण के सीएफओ राकेश व्यास, कोटा उत्तर के अग्निशमन अधिकारी अमजद खान व अजहर खान और गोताखोर विष्णु श्रृंगी के साथ देवली अरब रोड स्थित कौटिल्य नगर पहुंची। यहां जरा सी बरसात में ही बस्ती में पानी ... Read more

प्रदेश में तीन दिन से बारिश का दौर जारी, जयपुर में भी झमाझम

जयपुर। राजस्थान में बुधवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। लगातार बारिश के कारण आज जयपुर बीकानेर शहर के स्कूलों में छुट्टी की गई है। आज सुबह से पाली, बीकानेर, सीकर सहित कई जिलों में बरसात हो रही है। सवाई माधोपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान ढह गया। गुरुवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, हनुमानगढ़ और करौली के कई इलाकों में 4 इंच यानी 100MM से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटों के दौरान अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कई जिलों में मानसून सक्रिय ... Read more