Category: राजस्थान
मणिपुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग, छात्र बेहोश
इंफाल। मणिपुर में आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए आयोजित एक विरोध रैली के दौरान पुलिस ने कुछ अन्य विस्थापित व्यक्तियों पर हमला किया। मैतेई पीड़ितों की सुरक्षा समिति (सीओपीएमईवी) द्वारा आयोजित रैली एक राहत शिविर से शुरू हुई और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास की ओर बढ़ी। शहरी क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण पुलिस ने उन पर फायरिंग की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे शहरी क्षेत्र में दहशत फैल गई। एक स्कूल चल रहा था। उसी दौरान पुलिस ने फायरिंग से कुछ छात्र गोलियों की आवाज सुनकर बेहोश हो गए।
जर्जर व खाली पड़े खण्डहरों से दहशत, जिम्मेदार बेखबर
इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ़ शहर में कई मकान खण्डहर अवस्था में है जो तेज हवा व बारिश में कभी भी गिर सकते है। जिससे जान माल का नुकसान भी हो सकता है। इन्द्रगढ़ के वार्ड नं0 7 निवासी शुभम शर्मा ने बताया कि बाईसी पाडा वार्ड नं0 7 में कुछ पुराने खण्डहर है जो बिल्कुल जीर्ण शीर्ण अवस्था मे हो चुके है। जो कभी भी तेज आंधी और बरसात में भरभरा कर गिर सकते है। इन खण्डहरों की वजह से मोहल्ले के लोगो में बारिश के मौसम में भय का माहौल बना हुआ है। अभी कुछ दिन पूर्व ही एक खण्डहर मकान ... Read more
केवल 12 फीसदी की जिओ टेगिंग, कागजों में भारी पौधारोपण
कोटा। कोटा में सघन पौधारोपण अभियान के दौरान सरकार की ओर से सभी विभागों को अलग अलग संख्या में लक्ष्य दिए गए थे। लेकिन अभियान के एक महीने बाद भी कई विभाग गिनती के पौधे लगा पाए हैं। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए भी कहीं कोई इंतजाम नहीं है। इसके साथ ही कई विभाग अभी भी पौधारोपण के लिए जगह की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में पौधारोपण का यह अभियान केवल कागजों में ही ज्यादा चलता जा रहा है। अभियान की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इस स्थिति में सबसे बड़ा सवाल पौधारोपण के पूरा ... Read more
शिक्षा विभाग का फैसला, अब स्कूलों में नहीं मनाई जाएगी इंदिरा गांधी जयंती
जयपुर। प्रदेश में सरकारों के बदलने के साथ ही विचारधारा के आधार पर शिक्षा विभाग में भी बदलाव देखने को मिलता है। कई बार पाठ्यक्रम में नए विषय को जोड़ने और हटाने जैसा मामला सामने आते हैं। एक बार फिर प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही शिविरा पंचांग में जयंती हटाने और अपनी विचारधारा के अनुरूप कुछ बदलाव किए गए हैं। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी स्कूलों में इंदिरा गांधी की जयंती मनाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए बाकायदा स्कूल कैलेंडर से इंदिरा गांधी की जयंती हटा भी दी ... Read more
गैर सरकारी संगठन व जिला प्रशासन आपसी समन्वय से करें लोकहित कार्य: जिला कलक्टर
सवाई माधोपुर। गैर सरकारी संगठनों, सीएसआर, विकासशील संस्थाओं एवं जिला स्तर के मुख्य विभागों के अधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन एवं संगठनों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर सीमित संसाधनों का उपयोग कर भामाशाहों के माध्यम से राष्ट्रीय सरकारी नीतियों और योजनाओं के अनुरूप जनसहभागिता से लोकहित कार्य किए जाए। जिला कलक्टर ने बैठक में सभी संगठनों के साथ प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य, वृक्षारोपण अभियान और पर्यावरण संरक्षण, विशेष योग्यजन, गौ सेवा, बाल विवाह, बाल श्रम और बाल शोषण ... Read more
शैक्षणिक सत्र शुरू, लेकिन सार्वजनिक नहीं कर रहे कर्मचारियों की जानकारी
कोटा। प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। इसके साथ ही विद्यालयों में प्रवेशोत्सव भी चल रहा है। जिसमें अभिभावकों को विद्यालय के बारे में समस्त जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। लेकिन कोटा के कई विद्यालय ऐसे हैं जिनमें शिक्षकों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित नहीं है। जिससे अभिभावकों के बीच भी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। क्या था ... Read more
गाजेबाजे के साथ निकली वृक्षों की बिंदोरी, वृक्ष कथा कीर्तन के माध्यम से बताया जीवन में पेड़ पौधों का महत्व
जयपुर। मानसून में पौधरोपण के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार, समाज और स्वयसेवी सेवी संस्थाओं की ओर से अपने स्तर पर अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण और अमृता प्रकृति संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मुरलीपुरा के एक स्कूल में वृक्ष कथा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जयपुर प्रांत प्रमुख अशोक शर्मा ने भजन कीर्तन के साथ पौधों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने पेड़, पौधों का जीवन में अत्यधिक महत्व समझा और उसे धर्म से जोड़ दिया।आस्थावान लोगों ने पेड़ ... Read more
शिक्षा मंत्री दिलावर के बयान पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने जताई आपत्ति
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में भवन विहीन स्कूलों के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के बयान पर मंगलवार को पक्ष विपक्ष में हंगामा हो गया। विधायक पब्बाराम बिश्नोई के विधानसभा क्षेत्र फलोदी के विद्यालय में कक्षा-कक्षों के निर्माण को लेकर प्रश्न पर हंगामा हुआ। सदन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाब के दौरान कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने शिक्षा का बंटाधार कर दिया। विपक्ष के सदस्यों ने मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई। विधायक पब्बाराम बिश्नोई के प्रश्न पर दिलावर के जवाब देने के बाद बिश्नोई ने कहा कि अधिकारियों ने गलत जवाब दिया है। जबकि यह काम नहीं हुआ है। ... Read more
महायज्ञ में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प
जयपुर। गायत्री चेतना केन्द्र और गायत्री शक्तिपीठ के संयुक्त तत्वावधान में न्यू कॉलोनी मुरलीपुरा के भौमियां महाराज मंदिर में 7 कुंडीय गौरक्षार्थ-पर्यावरण संरक्षार्थ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर महंत राम देव महाराज और मनु महाराज की मौजूदगी में आयोजित यज्ञ में करीब 200 श्रद्धालुओं ने गौ रक्षा, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यज्ञ भगवान को आहुति दी। गायत्री शक्ति पीठ के गायत्री प्रसाद और गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा के उमाशंकर खंडेलवाल ने देव पूजन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं से विश्व कल्याण की कामना के साथ गायत्री मंत्र से आहुतियां अर्पित कारवाई। व्यास पीठ से गायत्री प्रसाद ने कहा ... Read more
नटराज महोत्सव के तहत 12 Angry Man नाटक का हुआ मंचन
जयपुर। जवाहर कला केंद्र में चल रहे नटराज महोत्सव के तहत नाटक ‘12 एंग्री मैन’ का मंचन हुआ। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक कर चुके विशाल विजय के निर्देशन में फोर्थ वॉल ड्रामेटिक सोसाइटी के कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय से रंगकर्मियों ने सुधि दर्शकों को एकटक नाटक देखने पर मजबूर कर दिया। आलम यह रहा कि रंगायन सभागार दर्शकों से पूरी तरह आबाद नजर आया। 12 एंग्री मैन अमरीकी लेखक रेजीनॉल्ड रोज कृत कोर्टरूम ड्रामा है। रंजीत कपूर ने इसका रूपांतरण किया है। नाटक में उस समय का जीवंत दृश्य देखने को मिलता है जब अदालती फैसले ज्यूरी मेंबर ... Read more