Category: राजस्थान
लापरवाही: गांव का मुख्य रास्ता एक साल से बदहाल
देई। क्षेत्र के चीता की झौंपडियां गांव मे एक वर्ष से मुख्य रास्ता खस्ताहाल है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है। मुख्य मार्ग पर कीचड़ पसरा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड युक्त भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गिरने के कारण कही बार बच्चे स्कूल तक नही जाते है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया है लेकिन वर्षभर बाद भी समस्या का हल नही होने से हालात ज्यो के त्यो बने हुए है। जिससे अब ग्रामीणों का जीवन यापन करना ... Read more
चालक की लापरवाही से बच्ची की मौत
जयपुर। विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 15 के पास स्कूल वैन के चालक ने लापरवाही से वैन का दौड़ाकर 6 साल की बच्ची को कुचल दिया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने जख्मी बच्ची प्ररेणा शेखावत को सीकर रोड स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दुर्घटना थाना पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की। जांच अधिकारी फूलचंद ने बताया कि प्ररेणा रोड नंबर 15 के पास की शांति ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। रोजाना की तरह सुबह भाई ... Read more
दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश, उदयपुर-बांसवाड़ा हाइवे बंद
जयपुर। राजस्थान में मेहरबान मानसून ने दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, सिरोही और जालोर में जमकर बारिश की। बांसवाड़ा में तेज बारिश के बाद उदयपुर-बांसवाड़ा स्टेट हाईवे बंद कर दिया गया और लोहारिया क्षेत्र में दादी-पोते के ऊपर दीवार गिरने से मासूम की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में उदयपुर-जोधपुर संभाग में सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दिन 28 अगस्त को दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने और शेष भागों में बारिश गतिविधियों में कमी होने की संभावना जताई है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा ... Read more
ट्विंकल खन्ना ने महिलाओं के शोषण के पर व्यक्त की चिंता
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने महिलाओं पर हो रहे शोषण पर अपनी चिंता व्यक्त की है। ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर महिलाओं पर हो रहे शोषण के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। ट्विंकल खन्ना ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म की घटना, बदलापुर में स्कूली बच्चों का यौन शोषण सहित कुछ अन्य मामलों का उल्लेख किया है। खन्ना ने लिखा कि इस ग्रह पर 50 साल हो गए हैं और मुझे लगता है कि हम अभी भी अपनी बेटियों को वही चीजें सिखा रहे हैं, जो मुझे बचपन में सिखाई गई थीं। अकेले मत जाओ। ... Read more
युवाओं के राजनीति में आने से जल्द हासिल होगा विकसित भारत का लक्ष्य, प्लास्टिक रिसाइकिलिंग से पर्यावरण को मिलेगी मजबूती: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में ऐसे नौजवान राजनीति में आने के लिये तैयार बैठे हैं जिनकी पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं है और इससे देश को विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए नई उर्जा, नया जोश एवं नया अनुभव मिलेगा। मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि इस साल उन्होंने लाल किले से बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ने का आह्वान किया है। उनकी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है। ... Read more
तमिलनाडु में स्कूल में 9 बच्चियों का उत्पीड़न, एक्स्ट्रा-क्लास के नाम पर टीचर कर रहा था यौन शोषण
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक स्कूल में 9 छात्राओं के साथ यौन शोषण का खुलासा हुआ है। 9वीं क्लास की एक छात्रा ने जिला बाल संरक्षण विभाग की टीम को बताया कि नटराजन नाम का एक टीचर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद टीम ने स्कूल की अन्य छात्राओं से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि नटराजन ने एक- दो नहीं, बल्कि 7वीं, 8वीं और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 9 छात्राओं का कई मौकों पर यौन उत्पीड़न किया है। नटराजन स्कूल में इंटरमीडिएट का टीचर था। छात्राओं ने ... Read more
कोर्ट ने महाराष्ट्र बंद पर रोक लगाई, लेकिन हमारी आवाज नहीं दबा सकती: ठाकरे
मुम्बई। बदलापुर यौन शोषण केस को लेकर यहां महाविकास अघाड़ी ने विरोध प्रदर्शन किया। एनसीपी (पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले पुणे में हाथ पर काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब सरकार को लगा कि महाराष्ट्र बंद रहेगा तो उन्होंने अपने समर्थकों को कोर्ट में भेज दिया। ठाकरे ने कहा कि हमारा मामला पिछले 2 साल से सुप्रीम कोर्ट में है। हमें तो तारीख पर तारीख मिलती है। कल कोर्ट ने दिखा दिया कि कोर्ट इतनी जल्दी फैसला ले सकता है। कोर्ट ने हमारे महाराष्ट्र ... Read more
National Space Day के अवसर पर साइंस पार्क में दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
जयपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में नेशनल स्पेस डे को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वी सरवन कुमार शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और कैलाश मिश्रा उप निदेशक साइंस पार्क के निर्देशन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित स्पेस ट्यूटर पारस शर्मा ने नाइट स्काई मॉडल्स, चन्द्रयान रॉकेट, मॉडल्स निर्माण जैसी अनेक गतिविधियों कराई। साथ ही इन रॉकेट मॉडल्स को आकाश में छोड़ा गया। विभिन्न गतिविधियों में भाग ले चुके विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्पेस ट्यूटर पारस शर्मा ने बताया चन्द्रयान 3 को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित ... Read more
शिक्षा,भय और प्रोत्साहन जनसंख्या नियंत्रण के हथियार
कभी दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन था। लेकिन 2025 से पहले ही भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ने जा रहा है। यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2027 में दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। जैसे जैसे आबादी बढ़ती है गरीबी विकराल रूप लेने लगती है। रोटी, कपड़ा, मकान,बेरोजगारी, प्रदूषण, पानी, शिक्षा, इकॉलॉजी, इकॉनामी,सामाजिक ताना बाना, कानून व्यवस्था सभी कुछ बड़ती जनसंख्या से प्रभावित होगा। इन्फोसिस के फाऊंडर नारायण मूर्ति तक ने इस विषय पर अपनी चिंता जताई है। उनका कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त उपाए करने की ... Read more
दो स्कूली बसें भिड़ी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल
जयपुर। बिंदायका थाना इलाके में शुक्रवार सुबह दो स्कूलों की बसों में टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर से बसों में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे चोटिल हो गए। पुलिस ने प्राइवेट हॉस्पिटल में चोटिल बच्चों का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि बसों की तेज गति के चलते एक्सीडेंट होना सामने आया है। हादसा पिंडोलाई के सूरज नगर में सुबह करीब 7:15 बजे हुआ था। हाथोज स्थित नमस्कार पाठशाला और निमेड़ा के मेहाई पब्लिक स्कूल की बसें अपने-अपने स्कूल के बच्चों को घरों से ... Read more