Category: राजस्थान

राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सचिन सैनी

सवाई माधोपुर। सचिन सैनी को प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद गहलोत के निर्देशानुसार समाज और संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा और लग्नशीलता को देखते हुए मनोनीत किया गया है।  गौरतलब है कि सचिन सैनी सवाई माधोपुर के भी सैनी समाज जिलाध्यक्ष रह चुके हैं जिनकी कार्य कुशलता के चर्चे आज भी हैं। सचिन सैनी के प्रदेश उपाध्यक्ष  बनाए जाने पर सैनी समाज के लोगों व पदाधिकारी ने मिठाई और पटाखे फोड़कर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर भगवान माली पूर्व  जिलाध्यक्ष सैनी समाज सवाई माधोपुर, राजेश सैनी जिलाध्यक्ष सैनी विकास संस्थान सवाई माधोपुर, युवराज सैनी पूर्व युवा जिला अध्यक्ष,महेंद्र सैनी निदेशक ब्लू स्टार ... Read more

पहरे में टेबलेट, होनहारों को बंटने का इंतजार

कोटा। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी पिछले तीन साल से टेबलेट मिलने की राह देख रहे हैं। लेकिन, शिक्षा निदेशालय की लेटलतीफी के कारण उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, सील पैक टैबलेट्स कोटा पहुंच भी चुके हैं लेकिन, वितरण की तिथि निर्धारित नहीं होने से होनहारों की पहुंच से बाहर है। दरअसल, मेधावी विद्यार्थियों को वितरण के लिए 1545 सील पैक टैबलेट आ चुके हैं। जिन्हें पुलिस सुरक्षा में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक कार्यालय में रखवाया गया है। लेकिन, अभी तक निदेशालय द्वारा वितरण की तिथि तय नहीं की है।  जिससे विद्यार्थियों का इंतजार और लंबा होता जा रहा है।  ... Read more

शिक्षकों का होगा सम्मान, सरकार देगी 51 हजार रुपए की राशि 

जयपुर। राजस्थान में शिक्षक दिवस पर 1374 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ब्लॉक स्तर पर 5100, जिला स्तर पर 11,000 और राज्य स्तर पर 51 हजार रुपए की सम्मान राशि देगी। अगले माह होगा समारोह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर शिक्षकों का सम्मान होगा। बताया जा रहा है जिन शिक्षकों का सम्मान होगा उनकों सम्मान देने के पीछे सरकार ने इस बार कुछ नियमों एवं शर्तें लागू की है। इनमें चयन का आधार सबसे ज्यादा योगदान शिक्षकों के पांच साल के परीक्षा परिणाम पर होगा। वहीं जन सहयोग प्राप्त करने और ग्राउंड ... Read more

दो माह से सफाई नहीं होने से जगह-जगह लगे कचरे और गंदगी के ढेर

कनवास। आदर्श ग्राम पंचायत कनवास में पिछले दो माह से सफाई नहीं हो रही है। जिससे स्वच्छ भारत अभियान की  हवा निकलती नजर आ रही है।  सफाई कर्मचारियों के पिछले दो माह से वेतन नहीं दिए गए और वेतन टाइम पर देने की मांग व 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से  मेन मार्केट से लेकर धार्मिक जगह मंदिर, मस्जिद, स्कूल इन सब जगह पर कचरों के ढेर लगे रहे हैं। श्रीकर्णेश्वर महादेव मंदिर, गणेश चबूतरा, श्रीसत्यनारायण  मंदिर, इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूल की तरफ होकर काल भेरुजी वाले रास्ते पर आधे रोड पर ... Read more

डॉ. सोमनाथन ने कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला

नई दिल्ली। प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी  डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने केंद्र में कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला। डॉ. सोमनाथन ने राजीव गौबा की जगह ली है जो सेवानिवृत्ति हो गए हैं।कैबिनेट सचिव के रूप में शामिल होने से पहले, वह वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव और व्यय विभाग के सचिव का कार्यभार  देख रहे थे। डॉ. सोमनाथन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएसएस) के 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के कार्यकारी विकास कार्यक्रम को भी पूरा किया है, और वह मान्यताप्राप्त चार्टर्ड ... Read more

ब्राजील में बैन हो सकता है एक्स, एलन मस्क ने कोर्ट के आदेशों का पालन करने से किया इनकार

ब्रासीलिया। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने कहा है कि उसने ब्राजील की एक अदालत के अवैध आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया है और उसे आशंका है कि देश में उसकी सेवा बंद कर दी जाएगी। ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने मस्क को 24 घंटे के भीतर अदालत को सूचित करने का आदेश दिया था कि ब्राजील में एक्स का नया कानूनी प्रतिनिधि कौन होगा अन्यथा उसकी सेवाओं को निलंबित कर दिया जाएगा। एक्स की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने कहा कि जल्द ही हमें आशंका है कि ... Read more

आंगनबाड़ी में बच्चों को खेल खेल में पढ़ना सिखाया जाएगा

जयपुर। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) ओपी बुनकर ने आईजीपीआर संस्थान में आईसीडीएस, राजस्थान और राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) के संयुक्त तत्वाधान में “पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा। बुनकर ने कहा कि समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था में शिक्षा के अंतर्गत उनका क्षमता वर्धन किये जाने के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए जिला उपनिदेशकों, सीडीपीओ तथा महिला पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन ऑफलाइन प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। राजस्थान में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं एनीमिक हैं। हम ... Read more

12 बैठक होनी थी, सात पर अटकी जिला परिषद

कोटा। जिला परिषद की सामान्य बैठक पिछले छह से नहीं होने से जिला परिषद के सदस्यों के नये विकास कार्य और वार्ड में आ रही समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अंतिम बैठक 9 फरवरी को हुई उसके बाद  24 जून को बैठक होनी थी लेकिन विधानसभा सत्र शुरू होने से यह बैठक स्थगित हुई जो आज तक नहीं हुई। इस साल की अंतिम बैठक 9 फरवरी 2024 को हुई उसके बाद से अब तक हर बार तारीख देकर बैठक स्थगित होने का क्रम चल रहा है। उल्लेखनी है कि पहले 14 अगस्त 2023  को आखिरकारी ... Read more

तमिलनाडु में 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर

इरोड। तमिलनाडु में इरोड और तिरुचिरापल्ली जिलों के 3 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से पुलिस और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इरोड के सेनापतिपलायम, चेट्टीचवाडी और तिरुचिरापल्ली के कल्लिकुडी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को सुबह एक ईमेल मिला, जिसमें धमकी दी गई थी कि संस्थानों में बम विस्फोट हो सकते हैं। इसके बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया और छात्रों को उनके घर भेज दिया गया। बम की धमकी के कारण स्कूलों में उस समय तनाव की स्थिति हो गयी, जब चिंतित अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए ... Read more

राष्टÑीय खेल दिवस: चीन प्लस वन माइंडसेट ओलंपिक में क्यों नहीं है

कोटा। भारत और चीन पड़ोसी देश हैं, जब हम हर मामले में अपनी तुलना चीन से करते हैं , चीन को अपना प्रतियोगी मानते हैं तो खेल का स्तर चीन की तरह क्यों नहीं रखते। चीन प्लस वन माइंडसेट ओलंपिक में क्यों नहीं है! ओलंपिक खेलों की मेडल टैली में चीन हमेशा टॉप देशों में शुमार रहा है. जनसंख्या के मामले में भारत और चीन दुनिया के  सबसे बड़े देश है, लेकिन ओलंपिक खेलों में चीन का दबदबा रहता है।  हाल में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भी चीन दूसरा सबसे अधिक मेडल जीतने वाला देश रहा। वहीं मेडल के मामले ... Read more