Category: राजस्थान

Human Organ and Tissue Transplantation के लिए सलाहकार समिति गठित

जयपुर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर मानव अंग एवं प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के तहत समुचित प्राधिकारी की सहायता एवं सलाह के लिए सलाहकार समिति का गठन किया है।  चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव इस समिति के चेयरपर्सन तथा चिकित्सा शिक्षा आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। समिति में लॉ एंड लीगल अफेयर विभाग के संयुक्त सचिव, एसएमएस मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक के अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा, न्यूरोसर्जरी के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनीष अग्रवाल, सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी ओपी गुप्ता, कोटा की डॉ. नील प्रभा नाहर, मोहन फाउण्डेशन चेन्नई के ... Read more

Ranchi में महेन्द्र सिंह धोनी ने किया मतदान

रांची। लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के मतदान जारी है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने रांची में मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंचे। महेन्द्र सिंह धोनी ने जवाहर विद्या मंदिर स्कूल, रांची में जाकर मतदान किया। मतदान केन्द्र पर धोनी के पहुंचते ही भारी संख्या में भीड़ हो गई।   

Marriage Certificate बनवाते समय देना होगा दहेज का विवरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विवाह पंजीकरण करवाने संबंधित नियमों में संशोधन किया है। अब से मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पति-पत्नी को दहेज संबंधी पूरा ब्यौरा पंजीकरण में सार्वजनिक करना होगा।  मैरिज सर्टिफिकेट बनवाते समय दंपति को आवेदन पत्र के साथ दहेज का शपथ पत्र भी देना होगा। इससे पहले मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए आधार कार्ड, शादी का कार्ड, हाई स्कूल की मार्कसीट और 2 गवाहों की जरूरत होती थी। 

उद्योगों के लिए संसाधन पर्याप्त, राजनीतिक इच्छा शक्ति नहीं

कोटा। चर्मण्यवती  के पावन  तट पर बसा कोटा, कभी राज्य की इंडस्ट्रियल राजधानी रहा कोटा, बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में लाखों को रोजगार देने वाला कोटा आज क्यों औधोगिक परिदृश्य से औझल हो रहा है। कोटा अपनी पहचान क्यों खो रहा है। पानी, बिजली, ट्रांसपोर्ट  समेत हर तरह की सुविधा, पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर, लेबर, कनक्टिविटी, संचार, केपिटल, सबकुछ होने के बावजूद भी कोटा अपनी औद्योगिक नगरी की पहचान क्यों खोता जा रहा है।  नए उद्योग क्यों नहीं लग रहे हैं। इन्ही सब मुद्दों को लेकर दैनिक नवज्योति ने मंगलवार को अपने कार्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया। परिचर्चा में शहर के उद्योगपतियों, युवा ... Read more

कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं रोकी जा रही अग्रवाल समाज समिति चुनाव की मतगणना 

जयपुर। महावीर स्कूल में चल रही अग्रवाल समाज समिति चुनाव की मतगणना किसी भी कीमत पर नहीं रोकी जाएगी। यह जानकारी मतदान केंद्र पर चल रही मतगणना के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजू मंगोड़ीवाला ने मीडिया को दी। मंगोड़ीवाला ने कहा कि कोर्ट ने मतगणना और चुनाव परिणाम पर रोक लगाई है इसकी हमारे पास कोई जानकारी नहीं आई है। इसलिए मतगणना जारी रहेगी। वहीं मतगणना व चुनाव परिणाम को लेकर एक ग्रुप कोर्ट से स्टे लेकर आया है। जिसके तहत कोर्ट ने मतगणना और चुनाव परिणाम पर रोक लगाई है। कोर्ट के स्टे आर्डर की कॉपी लेकर अपील पक्ष ... Read more

ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारी परेशान, ज्वलनशील कचरे और अव्यवस्था से आग लगने का खतरा

जयपुर। साफ सफाई का अभाव और बेतरतीब खड़े कबाड़ वाहन के करीब 15 हजार टायर पड़े हैं। और ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ियों से निकलने वाला तेल फैला हुआ है। ज्वलनशील कचरे के कारण 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में कभी भी आग लगने का डर कारोबारियों को सता रहा है। नगर निगम हैरिटेज की ओर से बनाया गया कचरा डिपो होने के बावजूद ट्रांसपोर्ट नगर में कचरा फैला रहता है। ये समस्याओं का आलम बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है। द राजस्थान ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिशन के प्रेसिडेंट चानन मल अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर और ... Read more

मैडम! तीन साल बीत ग्या छै, अब तो सुणलो…

कोटा। मैडम! थोड़ा घणा इब तो तीन साल बित ग्या, अब तो म्हारी भी पुकार सुण लो…। थारे आगे हाथ जोड़ र बिनती करुं, म्हारे पति की मौत हुइया घणो टाइम होग्यो, म्हारी दोनों छोरियां ही म्हारी देखभाल कर रही है, अब तो आप पेंशन शुरू करा दो, थारी मेहरबानी होगी। कुछ इस तरह दोनों हाथ जोड़कर बिनती कर रही थी। कोटा में पेंशन विभाग के आयोजित कार्यशाला में बूंदी से पहुंची फोरी बाई उर्फ केसर बाई। वे यहां पर अपनी दोनों बेटियों के साथ आई थी। फोरी बाई ने बताया कि उनके पति गोपाल सिंचाई विभाग में कार्य करते ... Read more

गर्मियों में प्रभारी करेंगे स्कूलों का दौरा, रिपोर्ट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता पर होंगे फैसले

जयपुर। शिक्षा विभाग ने विभागीय अधिकारियों को गर्मी के महीनों में जिलेवार प्रभारी बनाकर स्कूलों के शैक्षणिक गुणवत्ता वाली रिपोर्ट तैयार करने के लिए भेजा है। सभी जिलों की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के लिए सुधार करने वाले कदम उठाएगा।  स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने जिलेवार लगाए प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रभार जिलों में महीने में 2 बार सरकारी स्कूलों का दौरा करें। जिसमे जिले में संचालित एक आवासीय विद्यालय भी शामिल हो। इन स्कूलों से धरातल स्तर पर मिलने वाली रिपोर्ट में शैक्षणिक स्तर की रिपोर्ट ... Read more

CBSE की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 21 मई तक, तीन स्टेप में होगा पुनर्मूल्यांकन

जयपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी करने के बाद पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तीन स्टेप में पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया होगी, जिसमें पहले व दूसरी स्टेप के आवेदन के बाद ही पुनर्मूल्यांकन हो सकेगा। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं। इन स्टूडेंट्स को सीबीएसई द्वारा पुनर्मूल्यांकन का अवसर दिया गया है। यह प्रक्रिया तीन स्टेप में रखी गई है, पहले स्टेप में स्टूडेंट वैरिफकेशन ऑफ मार्क्स के लिए आवेदन करेंगे, ... Read more

अग्रवाल समाज समिति के त्रैवार्षिक चुनाव : महावीर स्कूल में मतदान

जयपुर। अग्रवाल समाज समिति के त्रैवार्षिक चुनाव सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल में हो रहे है। 60 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कुल मतदाताओं की संख्या 40 हजार है। चुनाव कमेटी में विजय कुमार गोयल, विष्णु सांवडिया, रमेश कुमार नारनोली, राजकुमार तालुका और अजय कुमार अग्रवाल है। अभी महावीर स्कूल में मतदान चल रहा है। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद है। तेज गर्मी से बचाव के एसी कूलर पंखे व टैंट लगाए गए हैं। महावीर स्कूल में दो 300 से ज्यादा टेबल पर वोटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकी मतदाताओं को मतदान के लिए इंतजार ... Read more