Category: राजस्थान

बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 9 लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण के चुनाव के दौरान विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान केंद्रों के बाहर छिटपुट हिंसा की रिपोर्ट मिली है और विभिन्न बूथों पर मतदान एजेंटों को भगाने का प्रयास किया गया है। राज्य के हिंसाग्रस्त संदेशखाली के बरमाजुर गांव में मतदाताओं को डराने धमकाने की कोशिश की गई, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर गांव की रखवाली की और समूह में बढ़-चढ़कर मतदान करने का फैसला किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चेहेरे पर नकाब ओढ़े अज्ञात बदमाशों ने ग्रामीणों पर हमला किया और उन्हें बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में वोट न डालने ... Read more

Beat the Heat Concept पर फोकस किया जाए : ऑल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  

जयपुर। ऑल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग और वर्तमान तीव्र गर्मी के दौर को देखते हुए बीट द हीट कांसैप्ट पर फोकस किए जाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि देश में अनेक स्थानों पर गर्मी का पारा 52 डिग्री को टच कर रहा है और सच यह है कि सामान्य जन के लिए इस स्तर की गर्मी सहन करना बहुत मुश्किल है,  भुगतने के अलावा और कोई विकल्प फिलहाल नहीं है। टीम आरतिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स बने, जिसमें राजस्थान सरकार के वन-पर्यावरण, चिकित्सा -स्वास्थ्य, ... Read more

जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

खेड़ारसूलपुर। कैथून-सांगोद मुख्य मार्ग से जालखेड़ा गांव तक 1.30 किलोमीटर लंबाई की नॉन पेचवल नवीन सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत नवीन सड़क का निर्माण कई माह बीत जाने के बाद भी शुरू नही हुआ है। सार्वजनिक निर्माण द्वारा 70 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाना था। परंतु विभाग की लापरवाही से अभी तक नवीन सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। ये सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जरता के कारण वाहन चालकों में यहा से गुजरने में ... Read more

खतरा आसन्न खड़ा, विभाग निद्रा में पड़ा

कोटा ।  कहते हैं न कि पुलिस और प्रशासन हर बार हादसों के बाद ही चेतता है। उससे पहले हादसा होने की जगहों पर किसी का कोई ध्यान नहीं रहता। गुजरात के राजकोट में गत दिनों गेम जोन में आग लगने से 27 लोगों की मौत का जो दर्दनाक हादसा हुआ। उसी तरह का हादसा कोटा में भी हो सकता है।  शहर के तीन बड़े मॉल में भी गेम जोन बने हुए हैं। डीसीएम रोड स्थित आहलूवालिया मॉल, झालावाडं रोड स्थित पीवीआर और सिटी मॉल में गेम जोन चल रहे हैं। यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोग विशेष रूप से ... Read more

राजकोट अग्निकांड की हाईकोर्ट के जज जांच करें : कांग्रेस 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात के राजकोट गेम जोन में आग लगने की घटना के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस घटना की उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग करते हुए पीड़ितों को उचित आर्थिक सहायता देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद तथा पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि राजकोट के एक गेम जोन में आग लगने से 31 लोगों की दर्दनाक मौत की वजह भाजपा सरकार और उसके ... Read more

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से स्कूटी बरामद

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित आनंद सुमन शिव कॉलोनी अंता बांरा का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी कैमरों और आवारागर्दी घूमने वाले बदमाशों के फुटेज के आधार पर जांच की। टीम ने चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की गई।  इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा नगर जयपुरिया स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक स्कूटी के साथ खड़ा है। टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम आनन्द सुमन बताया। इसके ... Read more

पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर महिलाएं

 हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी सहित इससे जुड़े ग्रामीण इलाकों में जल संकट गहराने से आमजन के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं पानी के लिए महिलाएं दर-दर भटकने पर मजबूर है। जानकारी अनुसार कस्बे के ग्राम रतनपुरा, 49 मील नई बस्ती, कालापाठा बस्ती, कुम्हार मोहल्ला तिलक स्कूल गली, रेगर मोहल्ला, राजस्व ग्राम सालरखो, मजरा ग्राम रतनपुरा सहित एक दर्जन बस्तियों में भारी जल संकट से लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। नोतपा की तपन ओर गहराता जल संकट लोगों के सामने पहाड़ जैसी मुसीबत बन कर सामने आया है। कालापाठा निवासी हुसेन, आशिक, शाकिर, मनोज, सुनील ने बताया कि एक ... Read more

Rajkot Gaming Zone Fire : यह भाजपा सरकार और उसके बड़े अधिकारियों की लापरवाही – कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजकोट के एक गेम जोन में आग लगने से 31 लोगों की दर्दनाक मौत की वजह भाजपा सरकार और उसके बड़े अधिकारियों की लापरवाही है। इस गेम जोन में फायर सेफ्टी, आने-जाने के अलग रास्ते, आवासीय क्षेत्र से दूरी जैसे किसी भी सुरक्षा नियम का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि राजकोट में इतना भयावह हादसा होने के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है। लोगों के जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है लेकिन आज सरकार ही ... Read more

प्रदेश में एक साथ एक ही दिन में लगेंगे करोड़ों पौधे

जयपुर। प्रदेश में वृक्षारोपण का सघन अभियान आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। योजना के अनुसार एक साथ एक ही दिन में पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाने का कार्यक्रम है। जयपुर में आयोजित पर्यावरणविदों की बैठक में इस अभियान के लिए चर्चा करके निर्णय किए हैं। बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि साल दर साल गर्मी की भीषणता बढ़ती जा रही है, तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है, एक अनुमान के मुताबित वर्तमान में सर्वाधिक तापमान वाले विश्व के 15 शहरों में से 7 शहर अकेले राजस्थान ... Read more

ओडिशा में जनता के आशीर्वाद से बनेगी बीजद की स्थिर सरकार : नवीन

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ और राज्य की जनता के आशीर्वाद से बीजद प्रदेश में स्थिर सरकार बनायेगी। पटनायक ने एकामरा भुवनेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एयरोड्रम अप स्कूल में अपना वोट डालने के बाद कहा कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में हमारी बड़ी जीत होगी। मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद मतदान केंद्र पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सभी मतदाताओं, खासकर युवा मतदाताओं से अपील की है कि वे घर से बाहर आएं और अपना लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने हुए मतदान करें। ओडिशा ... Read more